सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

गुड़ और नारियल का लड्डू




नारियल का लड्डू भारत का प्रसिद्ध मिठाई है।यह हर जगह मिठाई की दुकान पर मिलता है।
नारियल का लड्डू किसे पसंद नहीं।यह तो सबके मन को भाता है। नारियल की मिठाई बनाना बिल्कुल आसान है।इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।इसकी खूबी यह है कि यह बहुत कम समय में तैयार होने वाली मिठाई है।नारियल का स्वाद बहुत मीठा और खुशबू वाला होता है।
इसे हम बनाकर कुछ दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।
यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।आज मैंने नवरात्रि के भोग के लिए नारियल और गुड़ का लड्डू बनाया है।इस समय कोई भी चीज़ बाहर से मंगाना सेफ नहीं।हम इसे घर पर शुद्ध तरीके से मांग सकते हैं।जब यह बनता है तब पूरे घर में इसकी खुश्बू फैल जाती है और लोग तारीफ करते नहीं थकते ।एक बार जो खाता है वह बार बार डिमांड करता है।मैंने बहुत आसान तरीके से इसे बनाया है।शायद आपको भी पसंद आ जाए।मेरे बच्चों ने पहली बार खाया तो उन्हें पसंद आ गया।

इसकी खास बात है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती तब आप इसे खा कर सो सकते हैं।आपकी नींद पूरी हो सकती है।
बच्चों की याददाश्त तेज होती है।

सामग्री:

2 कटोरी सूखा नारियल
1 कटोरी गुड़
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:

★ एक कढाई में नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूने।
★अब गुड़ डालें।
★ गुड़ डालकर भूने, लगातार चलाते रहें।
★गुड़ पिघलने तक चलाते रहें।
★जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब उसमें इलायची पाउडर डालकर भूने।
★जब एकदम सूख जाए तब ठंडा कर के इस
मिश्रण से लड्डू बनाएं।
★इसके ऊपर नारियल का बुरादा लगाकर सर्व करें।बहुत खूबसूरत लगता है।


गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

ढोकला(खमन) झटपट रेसिपी



ढोकला के नाम से मुँह में पानी आ जाता है।
बहुत लोग को पसंद तो है ,पर उन्हें लगता है कि बहुत टाइम लगता है इसे बनाने में, पर यह बिल्कुल आसान है मुझे भी यही लगता था।पर मैं अपने तरीके से बनाती हूँ वो भी 30 मिनट में।
घण्टो इसमें लगने की जरूरत नहीं है।सबसे खास बात यह है कि बहुत ही स्पंजी होता है।और टेस्ट भी बहुत बढियां।


ढोकला

घोल के लिए सामग्री:
2 कप बेसन,2 बड़े चम्मच नींबू का रस, एक स्पून ईनो पाउडर,पानी आवश्यकता के अनुसार, दही 1 कप,तेल चिकनाई के लिए, एक चम्मच चीनी,नमक,एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, स्वादनुसार,हल्दी आधा चम्मच।


तड़के के लिए :

2 चम्मच तेल,1 चम्मच राई, हरि मिर्च 3/4 लम्बी कटी हुई, चुटकी भर हिंग,धनिया पत्ती बारीक कटी हुई। 8/10 कड़ी पत्ते।

बनाने की विधि

एक बड़े बर्तन में बेसन, निम्बू का रस,चीनी, हल्दी, नमक,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा,अब दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।थोड़ा पानी डाल कर उसे ज्यादा गाढ़ी ना ज्यादा पतली देखकर घोल तैयार करें।अच्छी तरह फेंट लें।गुठलियां नही रहनी चाहिए।
अब इसमें ईनो डालकर 1 मिनट तक फेंट लें।

अब इसे एक केक तीन में या कोई गाढ़े बर्तन में तेल लगाकर घोल डाल दें।
ध्यान रखें  बर्तन में 1/2 इंच ऊँचाई तक घोल डालें।

अब एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर एक स्टैंड रखें।
अब उसके ऊपर यह घोल वाली बर्तन रखें।
अब इसे 20 मिनट तक ढककर भाप में पकने दें।
20 मिनट में एकबार चेक कर लें चाकू से की पका है कि नही।घोल चाकू से नहीं चिपकता तो यह तैयार हो गया।

अब गैस बंद कर दें।ढोकला को ठंडा होने दें।
अब इसे थाली में निकाल लें।

तड़का

अब एक पैन में तेल गरम करें
राई और हींग डालें।
जब तड़कने लगे तब राई ,और कड़ी पत्ता डालें।
कुछ सेकंड के लिए भुने। गैस बंद कर दें।

अब आधा कप पानी में 2 चम्मच चीनी डालकर उबालें।एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
अब तड़के को ढोकले पर डालें चारो तरफ फैलाते हुये।
चीनी का घोल भी साथ में डालें
हो गया ढोकला तैयार।।
अब चटनी के साथ सर्व करें।




शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

Dalgona Coffee

आज भी बच्चों को कुछ अलग खाने पीने का मन किया।आजकल बच्चों से लेकर बड़ो तक फेमस है-डालगोना
कॉफी।

यह काफी प्रचलित है। सबके मुँह पे इसका नाम है।
बच्चे जिद करने लगें मम्मा तुम भी बनाओ न।
मैंने मेरी बेटी को बोला कि आज तुम ही बनाओ।मैं कुछ नही करने वाली।
जहाँ गैस वाला काम होगा मैं आ जाऊँगी पर बनाओगी तुम ही।मेरी 10 साल की बेटी खुश हो गयी कि आज उसे बनाना था।।।।
मैंने रेसीपी बता दी।सब सामान निकाल कर रख दिया और बोली कि जाओ अब बना लो।।।।
तब बेटी ने आज ये बनाया जिसकी तस्वीर यहाँ पर है।बनाना एकदम आसान है बच्चे भी बना सकते हैं पर बच्चों के साथ आपका होना जरूरी है तो चलिए देखते हैं कैसे बनाया जाता है डालगोना कॉफी

इसके लिए हमें -

बनाने की सामग्री

1 बड़ा कप दूध
2 टी स्पून फॉफी पाउडर
2 स्पून चीनी
11/2 स्पून पानी
चॉकलेट सॉस

बनाने की विधि
  • एक बाउल में कॉफी पाउडर, चीनी और पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसे हैंड ब्लेंडर से 15 मिनट तक फेंटें।जिससे चीनी पिघल जाए और कॉफी फूल कर स्मूद हो जाये।
  • अब एक ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब फेंटी हुई कॉफ़ी डालें
  • अब अपने अनुसार कॉफी पाउडर ,चॉकलेट सॉस या चॉकलेट सिरप डालें और सर्व करें।

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

अचार तीखा चटपटा


भारतीय खाना हर किसी को पसंद आता है।जब तक हम अपना खाना नहीं खाते  तबतक संतुष्टि नही मिलता।हमारे खाने में बहुत से व्यंजन होते हैं।चावल, दाल, सब्जी, पापड़, दही, सलाद, रायता और एक चीज जो हमेशा रहता है वो है अचार।
अचार चाहे जिस चीज का हो वह बेहद स्वादिष्ट, मसालेदार, चटपटा ही होता है।हम यदि चावल, दाल खा रहें हैं तो हमें मसालेदार और तीखा अचार पसन्द आता है।
रोटी खाते हैं तो मीठी ओर चटपटी अचार।


बनाने की सामग्री

5 किलो आम
250 ग्राम सौंफ
100 ग्राम हल्दी
125 ग्राम लाल मिर्च
250 ग्राम नमक
50 ग्राम कलौंजी
250 ग्राम मेथी
1 किलो सरसो का तेल


बनाने की विधि

देसी आम को एक दिन पानी में भिगो दीजिए
अब उन्हें पानी से निकाल कर अच्छे से सूखा लीजिये।
इसके बाद सरोते से 8-8 फांके बना लीजिए
उनकी गुठलियां निकाल दीजिए।
सौंफ को दरदरा कूट लीजिए।
मेथी और कलौंजी को साफ कर लीजिए।
मिर्च और नमक पीस लीजिए।
सभी मसालों को तेल में हल्का भून लीजिए।
इसके बाद आम के फाकों को अच्छी तरह से मसालों में सान (मिक्स)लीजिए।
उसे जार में भरकर भरपूर धूप में रख दीजिए।
अचार 15 दिनों में तैयार होगा।






नींबू का मीठा अचार

बनाने की सामग्री
5 किलो नींबू
200 ग्राम काली मिर्च
100 ग्राम बड़ी इलायची
50 ग्राम सोंठ
25 ग्राम जीरा
10-15दालचीनी
तेजपत्ता
जावित्री
50 ग्राम लौंग
5 नग जायफल
100 ग्राम सिरका
3 किलो चीनी
500 ग्राम अदरक
400 ग्राम सेंधा नमक
100 ग्राम काला नमक।


बनाने की विधि


बड़े आकार के कागजी नींबू ले।
धो पोछकर धूप में सुखा लें।
फिर 4 -4 फांके इस तरह से काटें की वह नीचे से जुड़ा रहे।
अदरक को छीलकर बारीक लच्छा बना लें।
सभी मसालों को दरदरा पीस लें।
फिर उसमें चीनी व सिरका मिलाकर नींबुओं में भरकर नींबुओं को जार में रखें।
अब जार को अच्छे से बंद कर के धूप में रखें।
15 दिन में आचार तैयार हो जाएगा।


बुधवार, 9 सितंबर 2020

शाही (sweet dishes)




  बच्चों की पसंद के कुछ स्वीट डिश है जो मैं अक्सर बनाती हूँ।यह सभी को पसंद आती है।इनके स्वाद बेहद लाजवाब होते हैं और बनाना बिल्कुल आसान।

तो चलिए बनाते हैं इनमे से कुछ।

शाही  बासुंदी


सामग्री

फूल क्रीम दूध 1 किलो

केसर चुटकी भर

चीनी 1 चौथाई कप

चिरौंजी 1 चम्मच

कटे हुए काजू 6/7

छोटी इलायची का पाउडर आधा चम्मच।

बादाम और पिस्टे के टुकड़े

बनाने की विधि

भारी तले वाली कढाई में दूध के साथ केसर उबालें।

30 मिनट तक मीडियम आँच पर इसे पकायें।

तबतक पकाते रहें जबतक दूध आधा न रह जाये।

अब इसमें चीनी डालें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।

अब आँच से उतारे।

इलायची पाउडर, काजू बादाम और चिरौंजी डालें।

ठंडा या गर्म सर्व करें।



                         शाही टुकड़ा

सामग्री
4 ब्रेड की स्लाइस तिरछी कटी हुई।
2 कप दूध(क्रीम मिलाकर गाढ़ा बना लें)
रोज एसेंस 2/4 बून्द
4 टेबल स्पून चीनी


बनाने की विधि

ब्रेड को सुनहरा फ्राई कर लें।
2 कप दूध क्रीम मिलाकर गाढ़ा किया हुआ उसमें चीनी एसेंस डाल दें।
अब इसी दूध में ब्रेड के टुकड़े डालें।
एक ट्रे में रखें।
गुलाब की पंखुड़ियों से  सजाकर ठंडा सर्व करें।



           शाही दही लस्सी 

बनाने की सामग्री( 4 लोगों के लिए)

3 कप ताजा दही
2 कप पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
2 बड़े चम्मच चीनी।


बनाने की विधि
दही ,पानी,गुलाब जल, इलायची पाउडर, को मिक्सर में   डालकर चलाएँ।रुक रुक कर चलायें।
चाहे तो आइस क्यूब डाल सकते हैं।
अब ग्लास में सर्व करें।
उसमें ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए डालें।
ठंडा कर के सर्व करें




शाही फ्रूट टिक्का

सामग्री

कुछ फल(सेव,केला,पपीता, अन्नानास, अंगूर)
चॉकलेट सॉस
वनीला आइस क्रीम


बनाने की विधि

सभी फलों को बड़े क्यूब के आकार में काट लें।
इन्हें लम्बे स्टिक्स में लगाकर अरेंज करें।
ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें।
20 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
अब वनीला आइस क्रीम के साथ सर्व करें।





सोमवार, 7 सितंबर 2020

बटर पनीर मसाला

 बनाने की सामग्री
250 ग्राम टमाटर
2 प्याज
100 ग्राम पनीर
50 ग्राम मक्खन
25 ग्राम काजू
हरा धनिया
मिर्ची
50 ग्राम क्रीम।


बनाने की विधि
प्याज को बारीक काट के तल लें।पनीर को भी तल लें।काजू को थोड़ा दूध डालकर पीस लें।फिर टमाटर और तला हुआ प्याज एकसाथ पीस लें।एक कढ़ाई में तेल गरम करें।उसमें जीरा और खड़ा मसाला डालें।उसमें अदरक,लहसुन का पेस्ट डालें।फिर पइसे हुए प्याज और टमाटर डालें।इसमें नमक, मिर्च व गरम मसाला डालें।ऊपर से कसूरी मेथी भी डालें।
अब 5 मिनट के बाद गैस बंद करें और ऊपर से पनीर ,क्रीम डाल दें और सर्व करें।।।

पालक पनीर


  बात पनीर रेसिपी की आती है तो सबसे पहले हमें पालक पनीर का ही ख्याल आता है।आज मैं पालक पनीर बताने जा रही हूं जो हलवाई के जैसी बनेगी।और सबको पसंद भी आएगी।तो चलिए बनाते हैं पालक पनीर

 बनाने की सामग्री
1/2 कि. पालक
200 ग्राम पनीर
1 बड़ा टमाटर
1 प्याज
4 कली लहसून
 1 टुकड़ा अदरक
50 ग्रा. दही
50 ग्रा. बेसन
नमक,मिर्च स्वादनुसार
घी

 बनाने की विधि

बेसन भून कर अलग रख लें
पालक धो कर काट लें।
प्याज लहसुन व अदरक को पीस लें।
टमाटर काट लें।
पनीर के छोटे टुकड़े काट कर फ्राई कर लें।
कुकर में नमक पानी डालकर उबाल लें।अब पालक का पानी छान कर अलग कर लें।अब पालक को पीस लें।एक कढ़ाई में घी गरम करें।उसमें प्याज लाल होने तक भूने।फिर उनमें अदरक, लहसुन टमाटरलाल मिर्च डालकर भूने।अब इसमें बेसन और दही मिलाएं।अब पिसा हुआ पालक व फ्राई पनीर डालकर चलाएं।और पालक का बचा पानी भी डाल दें। 5/ मिनट बाद गैस से बंदउतार लें।अब धनिया और पनीर से सजाकर सर्व करें।

रविवार, 6 सितंबर 2020

राज पराँठा


बच्चों को कुछ आज अलग खाना था।तो मैं सोची की क्या बनाया जाए।यूँ तो पराठे कई तरह के होते हैं।उनमें भी कुछ मसाले दार, कुछ सादे कई तरह के।सबकी अपनी अपनी पसंद है।मैं जो बताने जा रही हूं वो बेहद स्वादिष्ट है।बच्चो के साथ बड़ो को भी पसंद आएगी।
तो चलिए बनाते हैं आज -राज पराँठा

      बनाने की सामग्री:
2 व्यक्तियों के लिए

4 कटोरी गेहूँ का आटा
3/4 छोटा चम्मच नमक
दरदरा मेवा
1 कटोरी मलाई
1 बड़ा प्याज
चुटकी भर अजवाइन
घी या तेल


बनाने की विधि:

आटे को छान लें।उसमें अजवाइन, नमक,मलाई डालकर हाथों से मिलाएं।अपने अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।

प्याज को बारीक काट लें।एक छोटा चम्मच घी या तेल गरम करें।अब प्याज को हल्का भुने ज्यादा लाल ना करें।अब दरदरा मेवा डालें।पानी का छीटा देकर इसे अच्छी तरह मिला लें।मिलाकर आँच से उतार दें।अब ठंडा करें।अब आटे की लोईयां बनाकर उसमें मिश्रण को भरें।इस भरे हुए लोइयों को गोल मोटी रोटी जैसा बेल कर।तवे पर घी लगाकर सेक लें। राज पराठा तैयार है इसे हम दही, सॉस, अचार, चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

शनिवार, 5 सितंबर 2020

मक्के की रोटी और सरसों का साग

      


    मक्के की रोटी

  बनाने की सामग्री
  5 रोटी के लिए
  300 ग्राम आटा
  1/2 कप घी या मक्खन
  एक चुटकी नमक
  गरम पानी

बनाने की विधि
  आटे में नमक मिलाइये
  गरम पानी से मुलायम गूँथ लीजिए।
 गूथे आटे की पांच लोईयां बना लीजिए।
  गीले हाथों से थप थपाकर गोल रोटी बनाकर,गर्म तवे पर      दोनों तरफ से सेक लीजिए।उसके बाद गैस पर करारी    सेक   लीजिए।सिकी रोटी को मक्खन लगाकर सरसों के साग के साथ गरमागरम सर्व कीजिए।




   सरसों का साग
  
बनाने की सामग्री
 500 ग्राम सरसो
  150 ग्राम पालक
  50 ग्राम आटा
  2 सूखी लाल मिर्च
  1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा
  2 हरी मिर्च
 1 प्याज कटी
  1/2 चम्मच गरम मसाला
  4 कली लहसुन
  1 चम्मच नींबू का रस
   1/2  कप ताजा क्रीम
    3 बड़े चम्मच घी
    नमक स्वादनुसार


बनाने की विधि
 सरसो और पालक को धोकर बारीक काट लीजिए।
  2 कप पानी के साथ कुकर में 3/4 सीटी तक पका लीजिए।
 गेहूं के आटे को थोड़ा पानी में घोलकर नमक,मिर्च,गरम मसाला, अदरक और क्रीम मिला दीजिए।
एक चम्मच घी में आटे के मिश्रण को सुनहरा भूनकर ले लीजिए।
एक दूसरे पैन में थोड़ा घी गरम करके जीरा,प्याज ,लहसुन, हरी मिर्च व लाल मिर्च, मिर्चो को तोड़कर डाल दें और फ्राई होने पर आटे का मिश्रण डालकर मिला लें। 2 मिनट बाद सरसो और पालक डालकर अच्छी तरह घोंट दें। 5 /7 मिनट पकाकर उतार लें।अब ऊपर से मक्खन डाल दें।
अब इसे मक्के की रोटी के साथ सर्व करें।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

चटपटी " चटनियां"



भजिया, समोसे, पकौड़े या कटलेट्स  यदि हम बनाने की सोचते हैं तो उसके साथ यह भी की चटनी किसका बनाया जाए ज्यादातर हम धनिये की चटनी बनाते हैं हमें लगता है कि यही आसान है।खाने में अगर चटनी हो तो खाना और स्वादिष्ट लगता है और खाने वाले तारीफ करते नहीं थकते।

आज मैं कुछ विशेष प्रकार की चटनियां बताने जा रही हूं जो मैं बनाया करती हूं।यह चटनी से खाने का स्वाद बढ़ जाता है।

तो चलिए बनाते हैं स्पेशल चटनियां

इमली की चटनी
बनाने की सामग्री:
3 कप पकी इमली
1 चम्मच भुना पिसा जीरा
आधा चम्मच धनिया पिसा
आधा चम्मच गरम मसाला
1/4 दालचीनी पिसी
1 चुटकी हिंग
नमक स्वादनुसार
आधा चम्मच काला नमक
3/4 कप चीनी पिसी हुई
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

बनाने की विधि:

2 कप गरम पानी में इमली को भिगो कर 1 घंटे तक रखें।
फिर उसे मैश कर के गूदा और छिलके निकाल दें।
अब इमली का जो पेस्ट बना है छिलके निकालने के बाद।उसमें नमक और सारे मसाले मिला दें।
और अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर छान कर गूदा अलग कर ले।
अब इसमें चीनी मिला दें और सर्व करें।
इमली की चटनी तैयार है।



नारियल की चटनी

बनाने की सामग्री :
100 ग्राम कच्चा नारियल
1/2 भुनी हुई मूंगफली
1 गड्डी हरा धनिया
4/5 हरी मिर्च
कुछ कड़ी पत्ते
1/2 चम्मच राई
नमक स्वादनुसार
ऑइल कोई भी

बनाने की विधि

नारियल को कदूकस कर लें।
भुनी मूंगफली, हरा धनिया, हरी मिर्च को एकसाथ मिक्सर में पिस लें इसमें नमक मिलाकर अलग रख दें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।उसमें कड़ी पत्ता,सूखी लाल मिर्च, राई का तड़का दें।
अब चटनी तैयार है।


कैरी (कच्चा आम ) की चटनी

सामग्री :
100 ग्राम कच्चा आम
1 गड्डी पुदीना
4/5  हरी मिर्च
1 चम्मच सूखा धनिया
हींग
स्वादनुसार नमक


बनाने की विधि
कच्चे आमों को काट लेंगें ।उसमें पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च, मिलाकर बारीक पिस लेंगें।अब इसमें नमक मिला देंगें।चटनी तैयार है





             ★अनार की चटनी

बनाने की सामग्री
2 अनार
1 चम्मच सूखा धनिया
स्वादनुसार नमक
आमचूर

बनाने की विधि
अनार के दानों को निकाल लें।उसमें सूखा धनिया     मिलाकर मिक्सर में पिस लें।अब इसमें स्वादनुसार नमक और आमचूर मिला लें।हो गई चटनी तैयार।





आंवले की चटनी

बनाने की सामग्री
100 ग्राम आंवला
1 गड्डी हरा धनिया
3/4 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक
स्वादनुसार नमक

बनाने की विधि

आंवले को उबाल कर बीज निकाल लेंगें।इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर पिस लेंगें।
चटनी तैयार है।इसमें भरपूर विटामिन सी होता है।



परवल (parwal)की मिठाई

 


 



यूँ तो मिठाइयों के अनगिनत नाम हैं।पर कुछ ऐसे मिठाई भी हैं जो अपने खासियत के लिए प्रचलित हैं।उनमें से एक है परवल की मिठाई।


परवल की मिठाई दादी माँ के जमाने से प्रचलित है।इसकी आज भी जब बातें होती हैं तो मुँह में पानी आ ही जाता है।
यह उत्तर भारत की प्रसिद्ध मिठाई है ।यह त्योहारों और शादी विवाहों में ख़ासकर बनवाई जाती है।मैंने भी इसे बनाने की कोशिश की है।यह बेहद स्वादिष्ट मिठाई है।यह बंगाली मिठाइयों में से एक खास मिठाई है।
यह सभी को पसंद आती है।
सालों पहले दादी माँ ये मिठाई जब बनवाती थीं तब घंटों हलवाई के साथ बैठकर उनको समझाया करतीं थी।हलवाई भी उनके अनुसार ही मिठाई बनाते थें।उस समय यह देखने को बनता था दादी माँ का उत्साह।।।।
तो चलिए आज हम भी बनाते हैं आज परवल की मिठाई।।
बेहद स्वादिष्ट😋

बनाने की सामग्री

250  gm परवल
100 gm मेवा
चीनी पाउडर स्वादनुसार
थोड़े ड्राई फ्रूट्स
2 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

★सबसे पहले परवल को अच्छी तरह से धो लें।
फिर उसे छिल कर बीच से चीरा लगा लें।
सारे बीज निकाल लें।
★अब एक पैन में पानी डाल कर उबाल लें।
जब पानी उबल जाए तब इसमें,5 मिनट के लिए परवल डाल दें।
★अब एक पैन में चीनी(शक्कर)डालकर एक तार की चाशनी बना लें।
★अब इसमें परवल डालकर 4 मिनट तक पका लें।

★ अब एक कढ़ाई में मावा डाल कर भून लेंगें।
अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चीनी पाउडर, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगें।
★अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने देंगे
★अब इधर चाशनी से परवल निकाल लेंगें।
अब इसी में मावा को भर देँगे, सारे परवल में मावा भर देंगें।
ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजा कर सर्व करें।हम इसे फ्रिज में रख कर एक वीक तक खा सकते हैं।


शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

पापड़ की सब्जी




 अक्सर ऐसा होता है जब घर में मन लायक सब्जी नही होती या कभी कभी मन ही नही करता कि सब्जी बनाई जाए।फिर भी बनानी तो है ही न।ऐसे में मैं पापड़ की सब्जी बनाती हूँ जो सबको बहुत पसंद आता है।

यह पूरी और कचौड़ी के साथ अच्छी लगती है।इसे बनाना बहुत ही आसान है और झट से बन भी जाती है।
तो चलिए बनाते हैं आज पापड़ की स्वादिष्ट सब्जी।जिसे खाकर सब आपकी तारीफ करेंगे।और इसकी खास बात यह है कि इसमें हमें ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती।

बनाने की सामग्री:
2 लोगों के लिए

4 लिज़्ज़त मसाला पापड़
नमक स्वादनुसार
एक चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच जीरा।

बनाने की विधि:

* सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई लेंगें उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगें।
*अब इसमें जीरा डालेंगें और लाल करेंगें।
*एक कटोरी में हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर डालकर उसमें 2 /4 चम्मच पानी डालकर उसे घोल लेंगें अब इस मसाले की घोल को उस गर्म तेल में डालेंगें।
*तेल में डालने के बाद उसे गाढ़ा होने तक भूने ।
*अब स्वादनुसार नमक डालें।
*पापड़ के छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
*अब इस मसाले में डालें।
*1 कप पानी डालें ध्यान रहें पानी ज्यादा नही होना चाहिए।
*अब एक दो उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
हो गई पापड़ की सब्जी तैयार अब इसे आप पूरी के साथ या पराठे के साथ खा सकते हैं।

तो try कीजिए यह लाजवाब पापड़ की सब्जी।

मैं इसके साथ कचौड़ी बनाती हूँ जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
2 कटोरी आटे में 2 चम्मच अजवाइन, मंगरैल, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर सख्त गूँथ लें।अब इसके लोई बनाकर पूरियां बेल लें और गर्म तेल में तलें।यह दोनों साथ में खाने से स्वाद बदल जाता है।तो तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट पापड़ की सब्जी और कचौड़ी।


बुधवार, 5 अगस्त 2020

मिल्क पेड़ा


रक्षा बंधन है और कोरोना की वजह से सब कुछ बन्द।जो भी करना है इसी लॉक डाउन में। बाहर का कुछ भी  लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।त्यौहार तो मनाना ही है। त्यौहार हो और मिठाइयां ना हो तो त्यौहार कैसा।मैं आपको बताने जा रही हूं फटाफट तैयार होने वाली मिठाइयां।जो एकदम आसान है।हम इसे घर पर ही बना सकते हैं।यूँ तो हमें लगता है की मिठाई बनाना मतलब पहाड़ तोड़ना।ऐसा कुछ भी नही।हम घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।
तो आइए बनाते हैं कुछ मिठाइयां जो बिल्कुल आसान है। आज मैं एकदम आसान मिठाई बताने जा रही हूं।इसे बनाने में कोई परेशानी नही होती।आसानी से बन जाता है।तो आप भी बनाएं घर ही मिठाई।

मिल्क पेड़ा

कंडेंस्ड मिल्क -200 ग्राम
मिल्क पाउडर -3/4 कप
घी - 1 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच


बनाने की विधि :
★ सबसे पहले पैन को गर्म करें ।
★ अब इसमें घी डालें।
★ अब मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
★ लगातार 2 से 3 मिनट तक चलाते रहें।ताकी यह   जले नहीं।
★ अब इलायची पाउडर मिलाएं।
★ अब इसे तब तक पकने दें जब तक कि वह पैन का किनारा ना छोड़ दे।
★ फिर 5 से 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
★ अब अपने हथेली से अच्छे से गूँथ लें।  गूँथ कर चिकना बना लें।
★ अब छोटे छोटे बॉल्स बना लें।
★ इस छोटी बॉल्स को हथेली के बीच में दबाकर इन्हें पेडों का शेप दें। अपने अनुसार उसमें  निशान या डिज़ाइन बना लें। इसे आकर्षक दिखने के लिए ड्राई फ्रूट्स से सजा दें।या गुलाब की पंखुड़ियों से भी इसे सजा सकतें हैं। या सिर्फ पिस्ते को बारीक लंबाई में काट कर इसके ऊपर लगा सकतें हैं।बेहद खूबसूरत लगता है।एकदम बाजार जैसा।

नेक्स्ट मिठाई अगले ब्लॉग में।ऐसे ही एकदम आसान तरीके से ।

शनिवार, 1 अगस्त 2020

रक्षा बंधन स्पेशल( काजू कतली)बर्फी




इस बार रक्षा बंधन भी लॉक डाउन के दौरान ही जा रहा है। जहाँ हम सब डरे हुयें हैं, हर समय सतर्कता के साथ जीवन बिता रहें।कोरोना की वजह से हम सब बाहर के खाने को लेकर एकदम सतर्क हैं।कुछ भी बाहर का खाना हमारे लिए घातक हो सकता है।
ऐसे में हम सिर्फ घर में बनी चीजें ही खाएं तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
इसी दौरान हमारे तीज त्योहार भी आएंगे तो क्या हम बिना मिठाई के त्योहार मनाएंगे ? नहीं न यह समय मुश्किल तो है पर हमारे जीवन की रक्षा के लिए घर में रहना जरूरी है।और त्योहार भी जरूरी है।हम इसी में अपनी खुशियां मनाएंगे।
मिठाई के लिए हम बाहर क्यों जाएं क्यों न इसे हम घर में ही बनाएं।मिठाई बनानी कोई बड़ी बात नही है।
तो चलिए बनाते हैं आज काजू कतली।जो सबके मन को भाता है।इसे काजू बर्फी भी कहते हैं।यह बनाना बहुत आसान है।इसे बनाने में जो सामान लगता है वह आसानी से घर में मिल जाता है।जैसे चीनी, काजू,घी, इलायची बस इतने से ही हम स्वादिष्ट काजू कतली मिठाई बना सकते हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हूं काजू की बर्फी जो बनाना बिल्कुल आसान है।।।।।

बनाने की सामग्री :

1/2 कप काजू
1/4 शक्कर
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
पिघला हुआ घी

बनाने की विधि:
★ काजू को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
★शक्कर और 1/4 कप पानी को एक चौड़े पैन में मिलाकर मीडियम आँच पर 5 मिनट के लिए रख दें।
★बीच बीच में चलाते रहें।
★अब उसमें काजू का पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं।
★3/4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पका लें।
★इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
★अब एक गहरे थाली या ट्रे में घी लगाकर काजू के मिश्रण को थाली में फैला दें।
★ठंडा होने पर बर्फी के आकार का काट लें।

रक्षा बंधन स्पेशल (रसगुल्ले)

इस बार हमलोग मिठाई घर में ही बनाएं तो अच्छा है।लॉक डाउन की वजह से हमारा कुछ भी बाहर का खाना ठीक नही।इसके पहले मैंने आपको काजू कतली रेसिपी बतायी थी।आज मैं सबकी पसंद की मिठाई बताने जा रही हूं। रसगुल्ला।

रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।वह भी सफेद रसगुल्ला।जो सबके मन को भाता है।चाशनी में डूबे हुए रसगुल्ले का कोई जवाब ही नहीं।नाम सुनते ही मुँह में मिठास भर जाती है।आज हम बनाते हैं रसगुल्ले।

सामग्री:

•2 लीटर दूध

•4 कप चीनी

•1 निम्बू का रस

•डेढ़ चम्मच अरारोट

•आधा चम्मच इलायची पाउडर

•3 कप पानी

विधि:

-दूध को एक बर्तन में गर्म करें।

-दूध उबलने के बाद गैस बंद कर दें।

-दूध को ठंडा होने दें।फिर इसमें निम्बू का रस डालते हुए।उसको चलाएं।

-जब दूध फट जाए।तब उसको एक साफ कपड़े में छान लें।

-अब कपड़े को बाँध कर उसे अच्छी तरह दबाये।

-ताकि फटे हुए दूध का सब पानी निकल जाए।

-रसगुल्ले का पनीर अब तैयार है।

-इसके बाद पनीर को किसी बड़े थाली में निकाल लें।

-अब इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करें।

-इसे आटें की तरह गूँथ कर चिकना करें।

-फिर इस पनीर में अरारोट मिलाएं।

- 4 से 5 मिनट तक उसे फिर से गूथें और चिकना करें।

-अब मिश्रण तैयार है।

-अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर छोटे छोटे बॉल तैयार करें।

-सबको एक थाली में रखें।

अब चाशनी बनाये।

-  2 कप पानी में चीनी डालें।

-गैस पर गर्म करने के लिए रखें।

-चाशनी को अच्छी तरह उबालें।

-जब उबल जाए तब इसमें रसगुल्ले डालें।

-अब इसको ढक दें।

-रसगुल्ला और चाशनी 20 मिनट तक पकाएं।

-कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी।

-तब इसमें थोड़ा पानी डालें।

-ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल आते रहे।

-इस तरह 1 या 2 कप पानी डालें।

-अब खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें।

-रसगुल्ले फूल कर बड़े हो जाएंगे तब गैस बंद कर दें।

-ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

-और सर्व करें।

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

चॉकलेट(Chocolate)



चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं हैं।यह सभी को खाना पसंद है। चॉकलेट सबकी फेवरेट होती है।और इसे खाने के लिए हमें किसी मौके की तलाश नहीं होती जब मन किया खा सकते हैं।और अगर चॉकलेट होम मेड हो तो बात ही कुछ और है ,हम टेंशन फ्री हो जातें हैं।
चॉकलेट का नाम सुनकर हीं मुँह में पानी आ जाता है।
चॉकलेट कैसा भी हो मन को भा ही जाता है।
बड़े भी बच्चे बन जाते हैं जब चॉकलेट का नाम आता है तो।मार्केट में बहुत सारे फ्लेवर में चॉकलेट उपलब्ध होते हैं।जिसे जो पसन्द उनके लिए आसानी से मिल जाती है।
इसे हम घर में भी बना सकते हैं।इसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाकर दिल को तस्सली होती है की यह सेफ है बचचो के लिए।और बनाकर रख दिया जाए तो बच्चे एन्जॉय कर के खाते हैं।
बनाने के समय बच्चों का उत्साह देखने को बनता है।
आज मैं आपको चॉकलेट बनाने की विधि बताने जा रहीं हूँ।जो बिल्कुल आसान है।तो चलिए बनाते हैं-




चॉकलेट

सामग्री:

1 कप कोको पाउडर

1 कप शुगर(चीनी)पाउडर

1 तिहाई कप मिल्क पाउडर

1 तिहाई कप बटर

बनाने की विधि:
एक बाउल में कोको पाउडर,चीनी, मिल्क पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें डालते समय सबको छानते हुए डालें।
अब एक पैन में 2 ग्लास पानी डालें और गर्म करें।उसके ऊपर एक बर्तन रखें जो पानी के थोड़ा ऊपर हो आप काँच या कोई और बर्तन ले सकते हैं जो बाउल जैसा हो और पैन के ऊपर फिक्स हो जाये।
अब उस बाउल में बटर डालें ,बटर को पिघलने दें।पिघलने के बाद चॉकलेट के मिक्सचर को उस बटर वाले बाउल में डालें।और हल्के हाथों से मिलाएं।एक अच्छा लिकविड मिक्सचर तैयार करें।
उसके बाद चॉकलेट पेस्ट को चॉकलेट के मोल्ड, फ्रेम,  (साँचे)में डाल देंगें।उसके बाद उसे फ्रीज़र में 2 घन्टे के लिए रख दें। हैं। 

फिर निकाल दें।और खाएँ, सबको खिलाएं।


बुधवार, 8 जुलाई 2020

Cheese balls (चीज़ बॉल्स)



चीज़ बॉल्स का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।यह सभी को बहुत पसंद आता है।छोटी मोटी पार्टी हो या कुछ चटपटा खाने का मन हो तो हम ये बना सकते हैं।इसे हम आसानी से बना सकते हैं।चीज़ बॉल्स का चीज़ जब मुँह में घुलता है तो बेहद स्वादिष्ट लगता है।फूल चीज़ी।।।



    बनाने की सामग्री:
   2,3 उबले आलू
   कदूकस किया हुआ चीज़ आधा कप
   एक बड़ी चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
   3से 4 चम्मच कॉर्न फ्लोर,आधा चम्मच अक्खा धनिया
  आधा कब ताजा कॉर्न(मक्का)
   आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
   आधा कप ब्रेड क्रम्स
    नमक स्वादनुसार


 बनाने की विधि :
 ★ एक बर्तन में सारे आलू कदूकस कर लें, कॉर्न  , काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालें।
★इसके बाद चीज़ कदूकस कर के डालें।अब 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
★अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर उसके गोल गोल बॉल्स बनाकर  ,बॉल के अंदर चीज़ डालें।और बॉल्स तैयार कर लें।
★दूसरी तरफ गैस पर तेल गरम करें।
★कॉर्न फ्लोर के घोल  बॉल्स को डीप करें।
★ब्रेड क्रम्स में लपेटें।और गरमा गरम तेल में डाल दें।

★गर्म तेल में 4 ,5 बॉल्स डालकर मीडियम आँच पर फ्राई करें।
★इस तरह सभी बॉल्स को फ्राई कर लें।
अब गरमा गरम ग्रीन चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।


मंगलवार, 7 जुलाई 2020

Corn chaat(कॉर्न चाट)

         "कॉर्न चाट"

बारिश का मौसम हो और मक्के की खुशबू किसे नही भाती।
बारिश आते ही हमें भुट्टे की याद आती है। बच्चे ,बड़े सबके मन को भाता है यह।
आज हम कॉर्न चाट बनाएंगे।जो बिल्कुल आसान है।
★सबसे पहले हम कॉर्न हो उबाल लेंगें।
★ अब एक पैन लेंगे।
★उसमें 2 चम्मच बटर डालेंगे।
★ अब साथ ही इसमें कॉर्न डाल देंगे।
★ 5 मिनट तक चलाते रहेंगे।
★ अब इसमें चाट मसाला डालेंगे।
★ आप अपने अनुसार नमक,और लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
★ अब गैस बंद कर दें।हो गया आपका कॉर्न चाट तैयार।एक दम बाजार जैसा।तो अब आप भी बनाइये।कॉर्न चाट।

शनिवार, 4 जुलाई 2020

क्यों मनाते हैंआद्रा ? बिहारी परम्परा आद्रा की रेसिपी








आद्रा आते ही बिहारी घरों में याद किया जाता है-दाल पूरी, खीर, आम हर घर में आद्रा नक्षत्र में दाल पूरी जरूर बनती है।दाल पूरी के साथ खीर भी बनता है और साथ में होता है आम।इसमें मालदा, दशहरी आम हो तो ये हमें पूरी तरह से बिहारी होने का एहसास दिलाता है।
इसके साथ हम आलू टमाटर की रसेदार सब्जी भी बनती है।
बिहार में आद्रा मनाने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है। यह हमारे बिहार की परंपरा को दर्शाती है।
आद्रा नक्षत्र में बारिश का आगमन होता है।हमारी संस्कृति में बारिश का बहुत महत्व है।बारिश को बुलाने और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए हर घर में दाल पूरी और खीर जरूर बनती है।और साथ में होता है आम।इंद्र देवता को भोग लगाया जाता है । भोग लगाते समय इंद्र देव से प्रार्थना  करके बोला जाता है कि बारिश लगातार हो और कृषि में बढ़ोतरी हो।
भोग के बाद दाल पूरी, खीर, और आम परिवार के साथ बैठकर खाया जाता है।

तो चलिए बनाते हैं दाल पूरी और खीर।

दाल पूरी बनाने की सामग्री:
  •एक कप चना दाल,एक चम्मच जीरा, एक चम्मच कालीमिर्च, 2  सूखी साबुत लाल मिर्च,नमक।

बनाने की विधि:
दाल को 4/5 घन्टे के लिए भिगो दें।उसके बाद उसे पानी से निकाल दें। अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें।तेल गर्म होते ही जीरा, काली मिर्च, साबूत मिर्च, डालें।
अब इसे थोड़ा लाल होने दें।लाल होते ही इसमें भिगोया हुआ दाल डालें।थोड़ा भून कर इसमें स्वादनुसार नमक डालें।अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए पकने दें।
उसके बाद गैस बंद कर दें।
अब इसे ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें।थोड़ा दरदरा ही पिसें।पीसने के बाद यह मिश्रण तैयार है।

अब आटा गूंथ लें।आटा सॉफ्ट ही गूथें।अब आटे की लोई बनाये।लोई में इस मिश्रण को भरें। भरने के बाद इसे आप पूरी से थोड़े बड़े साइज में बेल लें।
अब इसे पूरी की तरह तल सकतें हैं या तवे पर घी लगाकर सेंक सकते है। यह आपके उपर है।यह दोनों ही तरह से बनाई जाती है।और बेहद स्वादिष्ट लगती है।

खीर बनाने की सामग्री:
1 लीटर दुध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, आधा कटोरी चावल ,इलायची पाउडर।

खीर बनाने की विधि :
  •सबसे पहले दूध को उबाल लें।
  •अब इसमें चावल धोकर डालें।
  •चावल को पकने तक चलाते रहें।
  •देख लें की चावल पका है की नही।
   • पक जाने पर इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।

हो गया हमारा खीर भी तैयार। अब दाल पूरी, खीर और आम हम सब मिलकर खातें हैं और मनाते हैं आद्रा।


बुधवार, 13 मई 2020

हरी चटनी(चटपटा)

समोसे हो या भजिया-पकोड़े, कटलेट, कुछ स्पेशल हो तो उसके साथ चटनी रहे तो मज़ा आ जाता है। चटनी से खाने का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। आज मैं एकदम आसान  चटनी बताने जा रही हूं। जिसे बनाने में 5 मिनट लगता है।और चटनी कुछ अलग चटपटा बनता है।तो ट्राई कीजिए।इस चटनी को।
  सामग्री:
   एक मिक्सर जार में-
     •2 कटोरी हरी धनिया पत्ती
     •1 इंच शिमला मिर्च
     •1 इंच अदरक
     •आधा नींबू का रस
     •10/15 मूंगफली(सिंगदाना) भुना हुआ
     •1 हरी मिर्ची
     •नमक
 बनाने की विधि: सबको एक साथ मिक्सर जार में बारीक पीस लें।पीसने के बाद इसमें नींबू का रस और नमक डालें।
 हो गया चटपटा चटनी तैयार।अब इसे समोसे, कटलेट्स, भजिए के साथ सर्व करें।
   - 

शुक्रवार, 1 मई 2020

रबड़ी


रबड़ी एक स्वादिष्ट मिठाई है।यह प्रसिद्ध मिठाई है।यह सभी जगह मिलती है।इसे हम घर में आराम से बना सकते हैं।
रबड़ी जलेबी के साथ खा सकते हैं।या ऐसे हीं।जैसे भी खाएं यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।



सामग्री:
•2 लिटर दूध
•4 बड़ी चम्मच चीनी
•1 चम्मच इलायची पाउडर
•5/6 बादाम कटे हुए
•8/10 पिस्ता कटे हुए
•आधा चम्मच केसर

बनाने की विधि:
-दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखें।
-दूध को उबालें जब उबालें, जब उबल जाए तो उसे धीमी आंच पर पकाएं।
-उसे चलाते रहें ताकी दूध जले ना।
-दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
-जैसे ही कढ़ाई में दूध आधा हो जाये, तब इसमें चीनी डालें।
-दूध में चीनी घुल जाए तब इसमें, इलायची, बादाम, पिस्ता डालें।
-देखें कि दूध में मलाई की गुठलियां पर गयीं तब गैस बंद कर दें।
-इसे अब फ्रिज में रख दें।
-ठंडी होने पर पिस्ता और बादाम से सजाकर सर्व करें।
-हो गई हमारी रबड़ी तैयार।





Plz visit
https://www.momspresso.com/parenting/31aede90ecbf4f89a60156060cc55b8c/article/svadishta-rabadddhi-hzn5af2qd8yj


Plz visit  my YouTube video


https://youtu.be/7Ugc8995rok

रसगुल्ले



रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।वह भी सफेद रसगुल्ला।जो सबके मन को भाता है।चाशनी में डूबे हुए रसगुल्ले का कोई जवाब ही नहीं।नाम सुनते ही मुँह में मिठास भर जाती है।आज हम बनाते हैं रसगुल्ले।

सामग्री:
•2 लीटर दूध
•4 कप चीनी
•1 निम्बू का रस
•डेढ़ चम्मच अरारोट
•आधा चम्मच इलायची पाउडर
•3 कप पानी

विधि:
-दूध को एक बर्तन में गर्म करें।
-दूध उबलने के बाद गैस बंद कर दें।
-दूध को ठंडा होने दें।फिर इसमें निम्बू का रस डालते हुए।उसको चलाएं।
-जब दूध फट जाए।तब उसको एक साफ कपड़े में छान लें।
-अब कपड़े को बाँध कर उसे अच्छी तरह दबाये।
-ताकि फटे हुए दूध का सब पानी निकल जाए।
-रसगुल्ले का पनीर अब तैयार है।
-इसके बाद पनीर को किसी बड़े थाली में निकाल लें।
-अब इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करें।
-इसे आटें की तरह गूँथ कर चिकना करें।
-फिर इस पनीर में अरारोट मिलाएं।
- 4 से 5 मिनट तक उसे फिर से गूथें और चिकना करें।
-अब मिश्रण तैयार है।
-अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर छोटे छोटे बॉल तैयार करें।
-सबको एक थाली में रखें।

अब चाशनी बनाये।
-  2 कप पानी में चीनी डालें।
-गैस पर गर्म करने के लिए रखें।
-चाशनी को अच्छी तरह उबालें।
-जब उबल जाए तब इसमें रसगुल्ले डालें।
-अब इसको ढक दें।
-रसगुल्ला और चाशनी 20 मिनट तक पकाएं।
-कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी।
-तब इसमें थोड़ा पानी डालें।
-ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल आते रहे।
-इस तरह 1 या 2 कप पानी डालें।
-अब खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें।
-रसगुल्ले फूल कर बड़े हो जाएंगे तब गैस बंद कर दें।
-ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मीठा लापसी (दलिया)

लापसी बहोत ही स्वादिष्ट व्यंजन है।यह दलिये से बनाई जाती है।यह राजस्थान और गुजरात का प्रसिद्ध व्यंजन है। यह आसानी से बनाई जा सकती है।और तो और सेहत के लिए भी बहोत फायदेमंद है।और मीठा किसे पसंद नहीं।तो चलिए बनाते हैं लापसी।।

सामग्री :
•1 कटोरी लापसी(दलिया)
•1 कटोरी गुड़
•घी
•थोड़ा ड्राई फ्रूट्स
•आधा चम्मच नमक
•इलायची पाउडर
•1 कप दूध

बनाने की विधि:

एक पैन में 2 चम्मच घी लें।अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें।1/2 मिनट भुने ।फिर लापसी डालें।अब इसे भुने,हल्का ब्राउन होने दें।

दूसरे गैस पे एक पैन में 3 कप पानी डालें। उसमें गुड़ डालें।गुड़ को पूरी तरह से घुल जाने दें।अब इसमें इलायची पाउडर डालें गुड़ वाले पानी में।आधा चम्मच नमक डालें इसमें।
अब ये गुड़ वाला पानी लापसी में डालें।थोड़ा थोड़ा डालते हुए धीरे धीरे चलाये। दूध भी दाल दें ।अब इसे ढक दें।धीमी आंच पे इसे 15-20 मिनट पकने दें।बीच बीच में चलाते रहें।जब पक जाए तब इसमें घी डालें। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
हो गया लापसी तैयार।अब इसे गरमा गरम परोसें।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

वेज कटलेट

कुछ चटपटा खाना हो और ऑयली भी ना हो तो ऐसे में हम बना सकते हैं- कटलेट
जो बहुत स्वादिष्ट लगता है।इसे सभी पसन्द करते हैं। ये बहुत आसान होता है बनाने में।तो चलिए आज बनाते हैं हम कटलेट।

सामग्री :
•4 उबले आलू
•1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
•आधा गाजर बारीक कटा हुआ
•1 प्याज बारीक कटा हुआ
•15/20 दाने हरे मटर के
•2 कटोरी  ब्रेड क्रम्स(ब्रेड का बुरादा)
•4 चम्मच मैदा
•हरी धनिया पत्ती बारीक कटीआधा कटोरी
•1 चम्मच हल्दी पाउडर
•1 चम्मच मिर्ची पाउडर
•1 चम्मच जीरा भुना हुआ
•आधा निम्बू का रस
•नमक स्वदनुसार
•तेल

बनाने की विधि:
•उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैस करें।
उसमें बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक गाजर,बारीक प्याज, मटर,ब्रेड क्रम्स, हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा, नमक स्वदनुसार, नींबू का रस इनसब को अच्छी तरह से मिक्स करें।
जब मिक्स हो जाये तब ,थोड़ा थोड़ा मिश्रण  हथेली पर लेकर गोल कर के थोड़ा चपटा आकार दें।
अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें।
तेल गरम होने दें। अब मैदे का पतला घोल तैयार कर लें।
अब इसी  कटलेट  मिश्रण को ,मैदे के घोल में को डुबोकर, तुरंत निकाल कर, ब्रेड क्रम्स में उलट पलट कर के पैन में डालें। मिडियम आँच पर हल्के से तेल में  सेंक लें।
या इसे आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
आप इसे सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।





जलेबी

जलेबी का नाम सुनके हीं मुँह में पानी आ जाता है।और हम अपने आप को रोक नही पाते इसे खाने से।जलेबी को रबड़ी के साथ खाने में अलग ही मज़ा है।जलेबी घर पर भी बनाई जा सकती है।
आइये बनाते हैं जलेबी मज़ेदार।

सामग्री:
•मैदा-1/2 कप
•बेसन-1 चम्मच
•इलायची पाउडर-1 छोटी चम्मच
•दही-4 चम्मच
•खाने वाला पिला कलर-5/6 बूंद
•चीनी-1कप
•पानी-1/2 कप
•केसर की पत्ती-4/5

बनाने की विधि:
•सबसे पहले मैदा, बेसन को छान कर एक बाउल में रखें।
और इसी के साथ ही बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, दही, पिला रंग कुछ बूंद, डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें।
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।ध्यान रखें गांठे ना पड़े।अच्छे से फेंटते हुए पकोड़े के घोल की तरह पेस्ट तैयार करें। 15 से 20 मिनट के लिए पेस्ट को ढक कर रख दें।
•चाशनी- गैस ऑन कर के एक कढ़ाई रखें।
उसमें 1 कप चीनी, और सवा कप पानी डालकर तेज आँच पर उबालें।लागातार चलाते रहें।ताकि चीनी जले नहीं।
अब आँच को धीमी कर दें। 10 से 15 मिनट तक चाशनी को पकने दें।बीच बीच में चलाते रहें। केसर या इलायची पाउडर डालें।10 मिनट तक चाशनी बन जाएगी।अब इसे अलग रख दें।
•अब एक फ्लैट तले का कढ़ाई या पैन जो भी हो आपके पास वो ले लें।
अब इसमें तेल या घी गरम करें।
अब बारी आती है जलेबी की पेस्ट की।अब इस पेस्ट को दोबारा फेंट लें।
अब एक कोन या सौस कि बोतल में पेस्ट को भर लें।
अब इस पेस्ट को गरम तेल में  गोल गोल घुमा के जलेबी का आकार दें।
अब मिडियम आँच पे जलेबी को कुरकुरे होने तक तलें।
तली हुई जलेबी को गरम चाशनी में 2 मिनट डुबोकर बाहर निकाल दें।इसी तरह सब जलेबी को करें।
अब तैयार है हमारी जलेबी।

मैंगो शेक

गर्मियां आते ही आम आसानी से मिल जाता है।आम तो सबको पसंद आता है।इसे हम कई तरीके से खाना पसंद करते हैं।आम के स्वाद का कोई जवाब नही।यह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।इसलिए तो इसे फलों का राजा बोला जाता है।बच्चे खूब मन से खाते हैं।ज्यादातर बच्चों को मैंगो मिल्क शेक पसंद आता है।तो चलिए आज हम बनाते हैं मैंगो मिल्क शेक।

सामग्री:
2 ,पके आम,2 कप कटा हुआ।
डेढ़ कप दूध।
चीनी स्वदनुसार।
3/4बर्फ के टुकड़े।

बनाने की विधि:
•आम के टुकड़ों को ।मिक्सर की बड़ी जार में डालें।
•उसमें दूध, चीनी, बर्फ मिलाएं।
•उसे पीस लें।
•मिश्रण स्मूथ होना चाहिए।
•उसमें आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए।
•अब इसे ग्लास में डालें।
•आइस क्रीम या बादाम से सजाएं।


सोमवार, 27 अप्रैल 2020

चॉकलेट आइस क्रीम

आइस क्रीम किसे पसन्द नहीं।बच्चे हों या बड़े सबके मन को भाता है आइस क्रीम।गर्मियां शुरू होते ही हमें बस मौका मिल जाता है आइस क्रीम खाने का।तरह तरह की आइस क्रीम देखने को और खाने को मिलती है।इसके लिए जरूरी नहीं की हमें बाहर ही जाना पड़े हम इसे घर पर भी बना सकते हैं।तो चलिए आज हम बनाते हैं आइस क्रीम।


सामग्री:

2 कप फूल क्रीम दूध
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 चम्मच कोको पाउडर
चीनी स्वदनुसार
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 फ्रेश क्रीम, नट्स।

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन लेंगे और उसमें आधा कप दूध डालें।अब इस दुध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर मिला लें।जो दूध बचा हुआ है उसको अच्छे से उबाल लें।
अब इसमें ये बनाया हुआ कस्टर्ड और कोको मिक्सचर को धीरे धीरे कर के मिलाएं।इस बीच दूध को हल्का हल्का चलाते रहें।
अब धीमे आँच पर उबलने दें।जब दूध आधा हो जाये तो गैस से हटा दें और ठंडा होने दें।दूध के ठंडा होने पर उसमें वनीला एसेंस और क्रीम मिला दें।
अब इसे कंटेनर में डाल दें और पूरी तरह से ठंडा होने तक रख दें।जब ठंडा हो जाये तब इसे फ्रीजर में बंद करके रख दें।
अब इसके जमने का इंतजार कीजिए।और फिर नट्स डालकर आइस क्रीम का मज़ा लीजे।


गाजर का हलवा


गाजर का हलवा मीठा स्वादिष्ट व्यंजन है।जो सभी को पसंद आता है।यह ज्यादातर ठंडी के मौसम में बनाया जाता है ,ऐसा नहीं है।जहाँ गाजर उपलब्ध है तो,हम कभी भी बना सकते हैं इसे।इसके लिए हमें आसानी से सामान भी उपलब्ध हो जातें हैं।तो चलिए बनाते हैं।आज गाजर का हलवा।




सामग्री:
2 कप कदूकस गाजर
2 कप दूध
2 चम्मच घी
1/4 चीनी
थोड़ा सा काजू -किसमिश
1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:
एक कढ़ाई में घी गरम करें और घिसा हुआ गाजर डालें।
और उसे 10 मिनट तक भूने।
अब उसमें ढूध डालें और मध्यम आँच पर उबलने दें।
गाढ़ा होने तक उसे पकने दें।और चलाते रहें।जिससे चिपके नहीं।जब सारा दूध सूख जाए तब उसे भुने।
अब चीनी काजू किशमिश डालें और अच्छी तरह से चलाएं।जब तक चीनी घुल ना जाये तब तक चलाये।
अब गैस बंद कर दें।अब इसमें इलायची पाउडर डालें।
सर्व करते समय थोड़ा ऊपर से बादाम डालें।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

तरबूज का शर्बत

गर्मियां आते ही हमे तरह तरह के शरबत पीने को मिलते हैं।जिससे हम फ्रेश महसूस करते हैं।आज मैं बताने जा रही हूं।तरबूज का शरबत।जो आसानी से बनाया जा सकता है।यह काफी प्रचलित है।
आइये बनाते हैं शरबत-
सामग्री:
•एक तरबूज
•एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
•दो बड़ा चम्मच चीनी
•बर्फ के 3/4 टुकड़े

विधि:
सबसे पहले तरबूज का छिलका अलग निकाल दें।
इसके बीजों को निकाल दें।अब तरबूज को बड़े बड़े टुकड़ो में काट लें।अब इसे एक मिक्सर जार में दाल कर, निम्बू के रस और चीनी के साथ पीस लें।इसे अच्छी तरह से चलाएं, जबतक यह शरबत जैसा न बन जाए।शरबत तैयार होते ही इसे ग्लास में छान कर निकाल लें।और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

दही बड़े


दही बड़े का नाम सुन के ही मुँह में पानी आ जाता है।कोई त्योहार हो और दही बड़े ना बने तो त्योहार कैसा।यह प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है।जिसे हर कोई पसंद करता है।ज्यादातर लोग होली में बनाते हैं।ऐसे भी अगर मन करे तो हम बना सकते हैं।कुछ चटपटा मन करे तो दही बड़े बनाइये।तो आज हम बनाएंगे   " दही बड़े"


सामग्री:
•एक कटोरी-बिना छिलके वाली उरद डाल
•एक किलो दही
•नमक स्वदनुसार
•4 बड़ा चम्मच चीनी
•एक चौथाई हींग
•10-15 किसमिश
•थोड़ा काजू
•एक चम्मच लाल मिर्च
•2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
•तलने के लिए तेल

बनाने की विधि:
•सबसे पहले दाल को भिगोकर 4 घंटे रखे।
•उसके बाद उसका पानी निकालकर।
•दरदरा पीस लें।
•पीसने के बाद उसको अच्छी तरह से फेंट लें।
•अच्छी तरह फेंटने से बड़ा सॉफ्ट और फुला फुला होता है।

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
जब तेल गरम हो जाये तब हथेली पर हल्का पानी लगाकर।दाल का पेस्ट हाथों में लेकर गोल कर के चपटा करें।
और फिर गर्म तेल में तल लें। गैस मीडियम ही रखें। जब बड़े हल्के से लाल हो जाएं तब निकाल दें।
ऐसे ही सारे बड़े तल लें।
 अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर  पानी गर्म करें।जब पानी गुनगुना हो जाये तो सभी बड़े को उस पानी में डाल दें। 10 मिनट तक पानी में रहने दें।फिर पानी से बाहर निकाल लें।हथेलियों से दबा कर उसका पानी निकाल दें।
अब दही में नमक और चीनी मिला दें।और अच्छी तरह मिक्स करें।अब इस दही में मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, और थोड़ा चाट मसाला पाउडर डालें।
हो गया हमारा दही बड़ा तैयार।


शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

कोल्ड कॉफी


जैसा कि गर्मी शुरू हो गयी है।ऐसे में सभी लोग गर्म चीज़ो से परहेज करना चाहते हैं।लोग ठंडी चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मी में सबसे बेस्ट होता है कोल्ड कॉफी।
इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है।और ठंडा भी। यह सभी रेस्टोरेंट में  मिलती है।इसको पिकर आप फ़्रेश मेहसूस करेंगें।
इसे हम घर में भी बना सकते हैं। तो चलिये बनाते हैं।

सामग्री:
250gm दूध
1  टी स्पून कॉफी
1 टी स्पून कि चॉकलेट पाउडर
2 टी स्पून चीनी
 2 टी स्पून क्रीम
3/4 बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि:
सबसे पहले एक ग्लास लें।उसमें 2 चम्मच दूध में कॉफी पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला लें।
अब एक ब्लेडर में दूध और कॉफी अच्छी तरह ब्लेड कर लें।तब तक करें जब तक झाग न बन जाए।
जब झाग बन जाये तो मिश्रण में चीनी डालें।और मिक्स करें।
ब्लेडर में अब बर्फ के टुकड़े डालें और 5 मिनट तक दोबारा ब्लेड करें।सब अच्छे से मिल जाएगा।
अब हमारी कॉफी तैयार है।और ऊपर से क्रीम डालें और चॉकलेट पाउडर से सजा कर सर्व करें।
बेहद खूबसूरत लगता है।
तो तैयार है हमारा कूल कॉफी।

"नानखटाई"



नानखताई किसको नहीं पसंद बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद है। बच्चे इसे कुकीज भी बोलते हैं।नानखताई परम्परागत बनते आ रही है।लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।कुछ लोग ऐसे ही मिठाई जैसा स्वाद लेकर। तो चलिए बनाते हैं नानखताई।

सामग्री :
मैदा -100 ग्राम
बेसन-50 ग्राम
सूजी-50 ग्राम
चीनी-200 ग्राम
छोटी-इलायची 10
बेकिंग पाउडर-एक छोटा चम्मच

 बनाने की विधि:
सबसे पहले चीनी को पीस लें।
घी गर्म करके पिघला लें।
अब एक बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालें।
और अच्छी तरह फेंट लें।

मैदे, बेसन और सूजी को छान लें छोटी इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।घी चीनी के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, नरम आटें जैसा गूँथ लें।नानखताई बनाने का मिश्रण बिल्कुल तैयार है।

इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालें और दोनों हाथों की मदद से गोल करके थोड़ा सा दबाइये।और चिकनी की हुई ट्रे में लगा दें।सारे मिश्रण को इसी तरह से छोटी छोटी टिक्की का आकार देकर ट्रे में लगा दें।इसको 10 से 15 मिनट तक रख दें।
ओवन को 200 डी. से.तापमान में सेट करके गर्म करें।
अब नानखताई की ट्रे बेक करने के लिए ओवन में रख दें।और ओवन को 180 डी.से. तापमान पर सेट करके 10 मिनट के लिए नानखताई को बेक करें।
अब ओवन को खोलकर नानखताई को चेक करें।और फिर से ओवन में 5 मिनट के लिए  बेक होने के लिए रख दें।करीब15 से 18 मिनट में नानखताई बेक होकर तैयार हो जाती है।
अब ओवन से नानखताई निकाल कर एक प्लेट में रख दें।

अब हमारी नानखताई तैयार है।।


लावा केक












केक किसे पसंद नहीं।बच्चें और बड़े दोनों ही केक के शौकीन होते हैं।केक बहुत अलग अलग तरह से बनाएं जातें हैं।केक का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।
यह घर में भी बनाया जा सकता है।आज मैं बताने जा रहीं हूँ बहुत ही बढ़िया केक जिसका नाम है लावा केक।
तो चलिए शुरू करते हैं।

सामग्री:

*135 ग्राम डार्क चॉकलेट
*95 ग्राम मक्खन
*100 ग्राम आइसिंग शुगर
*2 अंडे का पीला भाग और 2 अंडे
*35 ग्राम मैदा

चॉकलेट लावा केक बनाने की विधि:

200 डिग्री पर ओवन को गर्म कर लें।
माइक्रोवेब बाउल में चॉकलेट और मक्खन पिघला लें।
दूसरे बाउल में अंडे और चीनी अच्छे से फेंट लें।
अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं।
उसमें गांठे न पड़ने दें।
5/7 मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
अब केक के मिश्रण को सांचे में डालें।
9 से 10 मिनट के लिए बेक करें।
अब व्हिप्ड क्रीम,/फ्रेश फ्रूट्स के साथ सर्व करें।

बुधवार, 25 मार्च 2020

मैगी

जब जोरो की भूख हो तब कुछ नहीं सूझता।
ये सबके साथ होता है। तब बस एक ही नाम मुँह पे आता है।
 "हाँ मैगी" मैगी ऐसी डिश है जो सबको पसंद है।बच्चें और युवाओं की पहली पसंद मैगी ही है।जो झट पट बन जाती है। यह भी सब लोग अपने तरीके से बनाते हैं।ये जैसे भी बनाओ अच्छा ही लगता है।और सभी मन से खाते हैं।मैं भी अपने तरीके से बनाती हूँ।जो सभी को बहोत पसंद आता है।तो चलिए आज मैगी बनाते हैं टेस्टी टेस्टी। 
सामग्री:                                    
   मैगी, 1प्याज़ ,2 टमाटर,2 हरी मिर्च, हरा मटर या सिंगदना(मूंगफली),आधा चम्मच जीरा, नमक, धनिया पत्ती,  चिली सॉस।
बनाने की विधि:                                                      
  •   सबसे पहले प्याज़ को बारीक काट लें।
  • टमाटर को भी बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
  • मूंगफली को फ्राई कर लें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें अपने अनुसार। फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।जब प्याज़ लाल हो जाए तब उसमें टमाटर डालें।टमाटर को थोड़ा पकने दें।पकने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डालें।फिर उसमें फ्राई किया मूंगफली डालें।अब इसमें मैगी मसाला डालें।अगर ज्यादा डालेंगे तो और टेस्टी बनेगा।मसाला डालते ही उसमें नमक स्वादनुसार डालें। मैगी के टुकड़े डालें।फिर पानी डालें।पानी अपने अनुसार डालें। जैसा आपको खाना पसंद है ।ग्रेवी वाला चाहिए तो पानी ज्यादा डालें। मैगी जब पक जाए तब गैस बंद कर दें।फिर उसमें हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।हो गया स्वादिष्ट मैगी तैयार।


       
                                                         






 

शनिवार, 21 मार्च 2020

प्याज़ का पराठा

             'प्याज़ का पराठा'
जब टाइम की कमी हो तो समझ नही आता कि क्या बनाया जाए?मेरे साथ भी यही होता है।जो बने वो बच्चे खाएँगे की नही बड़ी टेंशन होती है।मैं जल्दी में हमेशा बनाती हूँ कुछ डिश जो एकदम आसान है। जिनमें से एक ये भी है।
सामग्री:
 2 कटोरी आटा ,1 प्याज़ बारीक कटा, 1 चम्मच जीरा,2 हरी मिर्ची, 2 चम्मच  तेल,नमक स्वदनुसार।
बनाने की विधि:   
 आटे में ये सभी चीजों को मिला लें।और उसे(मीडियम)मध्यम गूँथ लें।अब इसको गोल गोल बेल लें रोटी की तरह।
  फिर घी लगाकर सेकें। 
   हो गया पराठा तैयार।
   अब इसे सौस या अचार के साथ खा सकते हैं।

बुधवार, 18 मार्च 2020

"लिट्टी चोखा"

"लिट्टी "जिसे सुनते ही एक ही नाम जुबान पे आता है-बिहार। लिट्टी बिहार की पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है।इसे हम डिनर या लंच में बना सकते हैं।यह देखने मे एकदम बाटी जैसे लगती है।लेकिन इसमें एक अन्तर है, इसमें सत्तू भरी जाती है। यह बैंगन के भर्ते (चोखा )के साथ खाया जाता है।
सामग्री:  

500 ग्राम: आटा
250 ग्राम: चने का सत्तू
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
 2 चम्मच नींबू रस
10 कली लहसुन -कटी हुई
एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
4 हरि मिर्च कटी हुई
आधा चम्मच-अजवाइन मंगरैल
काला नमक- आधा छोटी चम्मच
नमक :स्वादनुसार
आधा चम्मच- आमचूर

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में 2 चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार डालें।फिर उसे कड़क गूँथ लें।

सत्तू का मसाला: 
अब मसाले तैयार करने के लिए जो हमें लिट्टी में भरना है।उसे तैयार करना है।

इसमें -चने का सत्तू में,बारीक कटी प्याज़, बारीक कटा लहसुन, हरि मिर्च, अजवाइन-मंगरैल, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच आमचूर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, निम्बू का रस, नमक स्वदनुसार ,थोड़ा अचार का मसाला इनसब को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिला लें।मिश्रण भुरभुरा होना चाहिए।अब यह मिश्रण तैयार है।
अब जो आटा हमने गूथें हैं।उसकी गोल गोल लोयी बना लें।अब एक लोयी में सत्तू वाला मिश्रण को भरें। मिश्रण को अच्छी तरह से भर के बंद करें।अब ऐसे ही सब लिट्टी को तैयार करें।
अब इन सब लिट्टियों को आग में सेकें।इसके लिए लकड़ी को ,या कोयले को जलाकर आग तैयार कर लें।फिर इसमें इन लिट्टियों को भूरे होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
चाहे तो अगर आग की सुविधा ना हो तो इसे हम ओवन में बेक कर सकते हैं।या इसे हम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं। हो गया हमारा स्वादिष्ट लिट्टी।
 लिट्टी हमेशा देसी चोखा के साथ ही अच्छा लगता है।

चोखा बनाने की विधि:

 बैंगन को अच्छी तरह से पका लें।पकने के बाद इसके छिलके निकाल कर मैश कर लें।इसमे नमक स्वदनुसार,2 हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, थोड़ा बारीक धनिया पत्ती,2 बूंद सरसो का तेल। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
हो गया चोखा तैयार।
लिट्टी को हम आधा करके उसमें घी डालकर खा सकते हैं।बेहद स्वादिष्ट लगता है।

बुधवार, 22 जनवरी 2020

"राई मसाला फिश"

                 

    " राई मसाला फिश"
 हम सब जानते हैं कि बंगाली फिश का कोई जवाब नही।
जब भी फिश का नाम लिया जाता है तो बंगाली फिश ही ध्यान में आता है। 
   पर बिहारी फिश का भी कोई जवाब नही। कोई एक बार खा ले तो उसका स्वाद कभी न भूले।आज मैं वही डिश बताने जा रही हूँ जो  मेरी माँ अक्सर बनाया करती हैं।और उनके हाथों की बनी यह बिहारी फिश का कोई जवाब नही।जो भी खाता है वह उसका स्वाद भूल नही पाता।तो आईये आज मैं आपको बताती हूँ उनका सीक्रेट रेसिपी।
सामग्री : रोहू मीठे पानी का फिश 1kg
           काला सरसो: आधा कटोरी
            जीरा   : 1 चम्मच
            काली मिर्च: 1 चम्मच
            लहसुन : 1 एक पूरा
            नमक
            तेल
           हल्दी पावडर
           लाल मिर्च पाउडर
           सोया साग : 1 कटोरी बारीक कटा
           टमाटर : 1 बारीक कटा

बनाने की विधि :   फिश को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।   अब उसमें 2 चम्मच हल्दी डालें। थोड़ा नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल इतना डालें की फिश डीप हो जाए ।तेल जब गरम हो जाए तब उसमें 2 या4 पीस फिश डालें।फिश को डीप फ्राई करें।उसके लाल होने तक।ऐसे ही सभी फिश को फ्राई कर लें।
मसाला: राई, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इनको बारीक पीस लें।अब मसाले का पेस्ट तैयार है।
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें
तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच मेथी डालें।
मेथी जब लाल हो जाए तब उसमें मसाले का पेस्ट डालें।
मसाले डालने के साथ ही एक चम्मच हल्दी, मिर्ची पाउडर अपने अनुसार, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, सोवा साग बारीक कटा हुआ एक कटोरी, नमक स्वादनुसार।
अब मसाले को अच्छी तरह लाल होने तक भूने जब तक वह तेल ना छोड़ दे।
मसाले को भून ने के बाद इसमें पानी अपने अंदाज से डालें।
एक दो उबाल आने के बाद इसमें फ्राई फिश को डालें।
एक दो उबाल आने तक गैस बंद कर दें।
हो गई हमारी लाजवाब और बहोत ही स्वादिष्ट फिश तैयार।
अब इसे पराठे और चावल के साथ परोसें।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...