मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

वेज कटलेट

कुछ चटपटा खाना हो और ऑयली भी ना हो तो ऐसे में हम बना सकते हैं- कटलेट
जो बहुत स्वादिष्ट लगता है।इसे सभी पसन्द करते हैं। ये बहुत आसान होता है बनाने में।तो चलिए आज बनाते हैं हम कटलेट।

सामग्री :
•4 उबले आलू
•1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
•आधा गाजर बारीक कटा हुआ
•1 प्याज बारीक कटा हुआ
•15/20 दाने हरे मटर के
•2 कटोरी  ब्रेड क्रम्स(ब्रेड का बुरादा)
•4 चम्मच मैदा
•हरी धनिया पत्ती बारीक कटीआधा कटोरी
•1 चम्मच हल्दी पाउडर
•1 चम्मच मिर्ची पाउडर
•1 चम्मच जीरा भुना हुआ
•आधा निम्बू का रस
•नमक स्वदनुसार
•तेल

बनाने की विधि:
•उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैस करें।
उसमें बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक गाजर,बारीक प्याज, मटर,ब्रेड क्रम्स, हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा, नमक स्वदनुसार, नींबू का रस इनसब को अच्छी तरह से मिक्स करें।
जब मिक्स हो जाये तब ,थोड़ा थोड़ा मिश्रण  हथेली पर लेकर गोल कर के थोड़ा चपटा आकार दें।
अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें।
तेल गरम होने दें। अब मैदे का पतला घोल तैयार कर लें।
अब इसी  कटलेट  मिश्रण को ,मैदे के घोल में को डुबोकर, तुरंत निकाल कर, ब्रेड क्रम्स में उलट पलट कर के पैन में डालें। मिडियम आँच पर हल्के से तेल में  सेंक लें।
या इसे आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
आप इसे सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।





जलेबी

जलेबी का नाम सुनके हीं मुँह में पानी आ जाता है।और हम अपने आप को रोक नही पाते इसे खाने से।जलेबी को रबड़ी के साथ खाने में अलग ही मज़ा है।जलेबी घर पर भी बनाई जा सकती है।
आइये बनाते हैं जलेबी मज़ेदार।

सामग्री:
•मैदा-1/2 कप
•बेसन-1 चम्मच
•इलायची पाउडर-1 छोटी चम्मच
•दही-4 चम्मच
•खाने वाला पिला कलर-5/6 बूंद
•चीनी-1कप
•पानी-1/2 कप
•केसर की पत्ती-4/5

बनाने की विधि:
•सबसे पहले मैदा, बेसन को छान कर एक बाउल में रखें।
और इसी के साथ ही बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, दही, पिला रंग कुछ बूंद, डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें।
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।ध्यान रखें गांठे ना पड़े।अच्छे से फेंटते हुए पकोड़े के घोल की तरह पेस्ट तैयार करें। 15 से 20 मिनट के लिए पेस्ट को ढक कर रख दें।
•चाशनी- गैस ऑन कर के एक कढ़ाई रखें।
उसमें 1 कप चीनी, और सवा कप पानी डालकर तेज आँच पर उबालें।लागातार चलाते रहें।ताकि चीनी जले नहीं।
अब आँच को धीमी कर दें। 10 से 15 मिनट तक चाशनी को पकने दें।बीच बीच में चलाते रहें। केसर या इलायची पाउडर डालें।10 मिनट तक चाशनी बन जाएगी।अब इसे अलग रख दें।
•अब एक फ्लैट तले का कढ़ाई या पैन जो भी हो आपके पास वो ले लें।
अब इसमें तेल या घी गरम करें।
अब बारी आती है जलेबी की पेस्ट की।अब इस पेस्ट को दोबारा फेंट लें।
अब एक कोन या सौस कि बोतल में पेस्ट को भर लें।
अब इस पेस्ट को गरम तेल में  गोल गोल घुमा के जलेबी का आकार दें।
अब मिडियम आँच पे जलेबी को कुरकुरे होने तक तलें।
तली हुई जलेबी को गरम चाशनी में 2 मिनट डुबोकर बाहर निकाल दें।इसी तरह सब जलेबी को करें।
अब तैयार है हमारी जलेबी।

मैंगो शेक

गर्मियां आते ही आम आसानी से मिल जाता है।आम तो सबको पसंद आता है।इसे हम कई तरीके से खाना पसंद करते हैं।आम के स्वाद का कोई जवाब नही।यह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।इसलिए तो इसे फलों का राजा बोला जाता है।बच्चे खूब मन से खाते हैं।ज्यादातर बच्चों को मैंगो मिल्क शेक पसंद आता है।तो चलिए आज हम बनाते हैं मैंगो मिल्क शेक।

सामग्री:
2 ,पके आम,2 कप कटा हुआ।
डेढ़ कप दूध।
चीनी स्वदनुसार।
3/4बर्फ के टुकड़े।

बनाने की विधि:
•आम के टुकड़ों को ।मिक्सर की बड़ी जार में डालें।
•उसमें दूध, चीनी, बर्फ मिलाएं।
•उसे पीस लें।
•मिश्रण स्मूथ होना चाहिए।
•उसमें आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए।
•अब इसे ग्लास में डालें।
•आइस क्रीम या बादाम से सजाएं।


Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...