शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

चॉकलेट(Chocolate)



चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं हैं।यह सभी को खाना पसंद है। चॉकलेट सबकी फेवरेट होती है।और इसे खाने के लिए हमें किसी मौके की तलाश नहीं होती जब मन किया खा सकते हैं।और अगर चॉकलेट होम मेड हो तो बात ही कुछ और है ,हम टेंशन फ्री हो जातें हैं।
चॉकलेट का नाम सुनकर हीं मुँह में पानी आ जाता है।
चॉकलेट कैसा भी हो मन को भा ही जाता है।
बड़े भी बच्चे बन जाते हैं जब चॉकलेट का नाम आता है तो।मार्केट में बहुत सारे फ्लेवर में चॉकलेट उपलब्ध होते हैं।जिसे जो पसन्द उनके लिए आसानी से मिल जाती है।
इसे हम घर में भी बना सकते हैं।इसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाकर दिल को तस्सली होती है की यह सेफ है बचचो के लिए।और बनाकर रख दिया जाए तो बच्चे एन्जॉय कर के खाते हैं।
बनाने के समय बच्चों का उत्साह देखने को बनता है।
आज मैं आपको चॉकलेट बनाने की विधि बताने जा रहीं हूँ।जो बिल्कुल आसान है।तो चलिए बनाते हैं-




चॉकलेट

सामग्री:

1 कप कोको पाउडर

1 कप शुगर(चीनी)पाउडर

1 तिहाई कप मिल्क पाउडर

1 तिहाई कप बटर

बनाने की विधि:
एक बाउल में कोको पाउडर,चीनी, मिल्क पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें डालते समय सबको छानते हुए डालें।
अब एक पैन में 2 ग्लास पानी डालें और गर्म करें।उसके ऊपर एक बर्तन रखें जो पानी के थोड़ा ऊपर हो आप काँच या कोई और बर्तन ले सकते हैं जो बाउल जैसा हो और पैन के ऊपर फिक्स हो जाये।
अब उस बाउल में बटर डालें ,बटर को पिघलने दें।पिघलने के बाद चॉकलेट के मिक्सचर को उस बटर वाले बाउल में डालें।और हल्के हाथों से मिलाएं।एक अच्छा लिकविड मिक्सचर तैयार करें।
उसके बाद चॉकलेट पेस्ट को चॉकलेट के मोल्ड, फ्रेम,  (साँचे)में डाल देंगें।उसके बाद उसे फ्रीज़र में 2 घन्टे के लिए रख दें। हैं। 

फिर निकाल दें।और खाएँ, सबको खिलाएं।


बुधवार, 8 जुलाई 2020

Cheese balls (चीज़ बॉल्स)



चीज़ बॉल्स का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।यह सभी को बहुत पसंद आता है।छोटी मोटी पार्टी हो या कुछ चटपटा खाने का मन हो तो हम ये बना सकते हैं।इसे हम आसानी से बना सकते हैं।चीज़ बॉल्स का चीज़ जब मुँह में घुलता है तो बेहद स्वादिष्ट लगता है।फूल चीज़ी।।।



    बनाने की सामग्री:
   2,3 उबले आलू
   कदूकस किया हुआ चीज़ आधा कप
   एक बड़ी चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
   3से 4 चम्मच कॉर्न फ्लोर,आधा चम्मच अक्खा धनिया
  आधा कब ताजा कॉर्न(मक्का)
   आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
   आधा कप ब्रेड क्रम्स
    नमक स्वादनुसार


 बनाने की विधि :
 ★ एक बर्तन में सारे आलू कदूकस कर लें, कॉर्न  , काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालें।
★इसके बाद चीज़ कदूकस कर के डालें।अब 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
★अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर उसके गोल गोल बॉल्स बनाकर  ,बॉल के अंदर चीज़ डालें।और बॉल्स तैयार कर लें।
★दूसरी तरफ गैस पर तेल गरम करें।
★कॉर्न फ्लोर के घोल  बॉल्स को डीप करें।
★ब्रेड क्रम्स में लपेटें।और गरमा गरम तेल में डाल दें।

★गर्म तेल में 4 ,5 बॉल्स डालकर मीडियम आँच पर फ्राई करें।
★इस तरह सभी बॉल्स को फ्राई कर लें।
अब गरमा गरम ग्रीन चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।


मंगलवार, 7 जुलाई 2020

Corn chaat(कॉर्न चाट)

         "कॉर्न चाट"

बारिश का मौसम हो और मक्के की खुशबू किसे नही भाती।
बारिश आते ही हमें भुट्टे की याद आती है। बच्चे ,बड़े सबके मन को भाता है यह।
आज हम कॉर्न चाट बनाएंगे।जो बिल्कुल आसान है।
★सबसे पहले हम कॉर्न हो उबाल लेंगें।
★ अब एक पैन लेंगे।
★उसमें 2 चम्मच बटर डालेंगे।
★ अब साथ ही इसमें कॉर्न डाल देंगे।
★ 5 मिनट तक चलाते रहेंगे।
★ अब इसमें चाट मसाला डालेंगे।
★ आप अपने अनुसार नमक,और लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
★ अब गैस बंद कर दें।हो गया आपका कॉर्न चाट तैयार।एक दम बाजार जैसा।तो अब आप भी बनाइये।कॉर्न चाट।

शनिवार, 4 जुलाई 2020

क्यों मनाते हैंआद्रा ? बिहारी परम्परा आद्रा की रेसिपी








आद्रा आते ही बिहारी घरों में याद किया जाता है-दाल पूरी, खीर, आम हर घर में आद्रा नक्षत्र में दाल पूरी जरूर बनती है।दाल पूरी के साथ खीर भी बनता है और साथ में होता है आम।इसमें मालदा, दशहरी आम हो तो ये हमें पूरी तरह से बिहारी होने का एहसास दिलाता है।
इसके साथ हम आलू टमाटर की रसेदार सब्जी भी बनती है।
बिहार में आद्रा मनाने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है। यह हमारे बिहार की परंपरा को दर्शाती है।
आद्रा नक्षत्र में बारिश का आगमन होता है।हमारी संस्कृति में बारिश का बहुत महत्व है।बारिश को बुलाने और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए हर घर में दाल पूरी और खीर जरूर बनती है।और साथ में होता है आम।इंद्र देवता को भोग लगाया जाता है । भोग लगाते समय इंद्र देव से प्रार्थना  करके बोला जाता है कि बारिश लगातार हो और कृषि में बढ़ोतरी हो।
भोग के बाद दाल पूरी, खीर, और आम परिवार के साथ बैठकर खाया जाता है।

तो चलिए बनाते हैं दाल पूरी और खीर।

दाल पूरी बनाने की सामग्री:
  •एक कप चना दाल,एक चम्मच जीरा, एक चम्मच कालीमिर्च, 2  सूखी साबुत लाल मिर्च,नमक।

बनाने की विधि:
दाल को 4/5 घन्टे के लिए भिगो दें।उसके बाद उसे पानी से निकाल दें। अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें।तेल गर्म होते ही जीरा, काली मिर्च, साबूत मिर्च, डालें।
अब इसे थोड़ा लाल होने दें।लाल होते ही इसमें भिगोया हुआ दाल डालें।थोड़ा भून कर इसमें स्वादनुसार नमक डालें।अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए पकने दें।
उसके बाद गैस बंद कर दें।
अब इसे ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें।थोड़ा दरदरा ही पिसें।पीसने के बाद यह मिश्रण तैयार है।

अब आटा गूंथ लें।आटा सॉफ्ट ही गूथें।अब आटे की लोई बनाये।लोई में इस मिश्रण को भरें। भरने के बाद इसे आप पूरी से थोड़े बड़े साइज में बेल लें।
अब इसे पूरी की तरह तल सकतें हैं या तवे पर घी लगाकर सेंक सकते है। यह आपके उपर है।यह दोनों ही तरह से बनाई जाती है।और बेहद स्वादिष्ट लगती है।

खीर बनाने की सामग्री:
1 लीटर दुध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, आधा कटोरी चावल ,इलायची पाउडर।

खीर बनाने की विधि :
  •सबसे पहले दूध को उबाल लें।
  •अब इसमें चावल धोकर डालें।
  •चावल को पकने तक चलाते रहें।
  •देख लें की चावल पका है की नही।
   • पक जाने पर इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।

हो गया हमारा खीर भी तैयार। अब दाल पूरी, खीर और आम हम सब मिलकर खातें हैं और मनाते हैं आद्रा।


Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...