सोमवार, 11 जनवरी 2021

चाइनीज़ पकौड़ा



पकौड़ा का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।

पकौड़ा किसी भी चीज़ का बना हो।उसकी बात ही कुछ और होती है।आज मैं यहाँ चाइनीज़ तरीके से बनाने का तरीका बताने जा रही हूं।जो बेहद लज़ीज चटपटा तीखा है।यह सबको पसंद आएगा।इसे बनाना भी आसान है।झटपट तैयार हो जाता है।और ख़ास बात की घर में जो चीज़ उपलब्ध है उसी से बन जाता है।हं कुछ सॉस की जरूरत होती है बस ।चटपटा पकौड़ा तैयार हो जाता है।
तो देर किस बात की।चलिए बनाते हैं आज कुछ अलग हटके ।बनाकर खिलाइये और तारीफें बटोरिए।
आज की रेसिपी है हमारी- चाइनीज़ पकौड़ा।




बनाने की सामग्री

मैदा -1 कटोरी

कॉर्न फ्लोर :आधा कटोरी

गाजर : एक कटोरी चॉप किया हुआ

हरी प्याज: 1 कटोरी बारीक कटा हुआ

पत्ता गोभी :2 कटोरी

रेड चिली सॉस : 2 चम्मच

सोया सॉस :1 चम्मच

टमाटर सॉस :1 चम्मच

जिंजर गार्लिक पेस्ट: 2 चम्मच

चिली पेस्ट :2 चम्मच

सोडा :1 चुटकी

विनेगर :1 चम्मच

रेड फ़ूड कलर : थोड़ा

नमक : स्वादनुसार



बनाने की विधि :

👉पकोड़ा बनाने के लिए हम एक बाउल में पत्ता गोभी डालेंगे।

👉अब इसमें हरी प्याज, गाजर, जिंजर गार्लिक पेस्ट,2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट,रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनेगर और स्वादनुसार नमक डालें।

👉अब फ़ूड कलर थोड़ा पानी मे मिलाकर इसमें डाल दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब मैदा ,कॉर्न फ्लोर डालें।
मिश्रण को थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब इसका अच्छे तरीके से डो बना लें।

👉सबसे लास्ट में सोडा डालकर फिर से मिला लें।

👉अब हाथों में तेल लगाकर छोटे छोटे बॉल्स बना लें।

👉बॉल्स को गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर फ्राई   कर लें।

👉पकोड़े को चलाते रहें ताकि चारों तरफ अच्छे से फ्राई हो जाये।

👉अब इसे टिशू पेपर पर निकाल लें
और चटनी के साथ सर्व करें।




Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...