बुधवार, 6 जनवरी 2021

अदरक की बर्फी (सर्दियों के लिए)

बर्फी का नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है।
यूँ तो हम बहुत तरह की बर्फी खाएं हुयें हैं।सब अपनी जगह बेहद स्वादिष्ट होते हैं।
ऐसे ही आज मैं बर्फी बताने जा रही हूँ जो अदरक से बनती है।यह खाने में थोड़ी तीखी और मीठी होती है।इसकी सोंधी सी खुशबू बेहद लज़ीज होता है।इसकी खासियत यह है कि यह सर्दी जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
जैसे हम 2 /3 बार अदरक की चाय पी लेते हैं तभी हमें सर्दी में राहत मिलती है।
तो आइए हम बनाते हैं आज अदरक की बर्फी।

बनाने की सामग्री :

200 ग्राम : अदरक
300 ग्राम :चीनी
2 छोटी चम्मच : घी
8/10 :इलायची

बनाने की विधि :

 -सबसे पहले अदरक को मोटा मोटा काट लीजिए।
-अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ अदरक  2/3 बड़े चम्मच दूध डालकर बारीक पीस लीजिए।
- अब एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिए।
-घी के गर्म होते ही अदरक का पेस्ट डाल दीजिए।
- इसे 5 मिनट तक मीडियम आँच पर पका लीजिए।
- जब अदरक का पेस्ट हल्का गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी मिलाकर ,चीनी के घुल जाने तक  मीडियम आँच पर पका लीजिए।
-अब इसमें इलायची के दाने डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
-अब इसे बटर पेपर पर घी लगाकर ग्रेस कर लीजिए।
-गाढ़े मिश्रण को ट्रे में डालकर अच्छी तरह से फैला दीजिए।
-मिश्रण के हल्के गर्म होने पर उसे बर्फी के आकार के काट लीजिए।
-अब इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
-जब पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो बर्फी के टुकड़े को अलग कर के रख दीजिए।
-बर्फी बनकर तैयार है। अब इसे कन्टेनर में रख कर काफी दिनों तक खा सकते हैं।


Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...