Sweet dish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sweet dish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 सितंबर 2020

शाही (sweet dishes)




  बच्चों की पसंद के कुछ स्वीट डिश है जो मैं अक्सर बनाती हूँ।यह सभी को पसंद आती है।इनके स्वाद बेहद लाजवाब होते हैं और बनाना बिल्कुल आसान।

तो चलिए बनाते हैं इनमे से कुछ।

शाही  बासुंदी


सामग्री

फूल क्रीम दूध 1 किलो

केसर चुटकी भर

चीनी 1 चौथाई कप

चिरौंजी 1 चम्मच

कटे हुए काजू 6/7

छोटी इलायची का पाउडर आधा चम्मच।

बादाम और पिस्टे के टुकड़े

बनाने की विधि

भारी तले वाली कढाई में दूध के साथ केसर उबालें।

30 मिनट तक मीडियम आँच पर इसे पकायें।

तबतक पकाते रहें जबतक दूध आधा न रह जाये।

अब इसमें चीनी डालें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।

अब आँच से उतारे।

इलायची पाउडर, काजू बादाम और चिरौंजी डालें।

ठंडा या गर्म सर्व करें।



                         शाही टुकड़ा

सामग्री
4 ब्रेड की स्लाइस तिरछी कटी हुई।
2 कप दूध(क्रीम मिलाकर गाढ़ा बना लें)
रोज एसेंस 2/4 बून्द
4 टेबल स्पून चीनी


बनाने की विधि

ब्रेड को सुनहरा फ्राई कर लें।
2 कप दूध क्रीम मिलाकर गाढ़ा किया हुआ उसमें चीनी एसेंस डाल दें।
अब इसी दूध में ब्रेड के टुकड़े डालें।
एक ट्रे में रखें।
गुलाब की पंखुड़ियों से  सजाकर ठंडा सर्व करें।



           शाही दही लस्सी 

बनाने की सामग्री( 4 लोगों के लिए)

3 कप ताजा दही
2 कप पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
2 बड़े चम्मच चीनी।


बनाने की विधि
दही ,पानी,गुलाब जल, इलायची पाउडर, को मिक्सर में   डालकर चलाएँ।रुक रुक कर चलायें।
चाहे तो आइस क्यूब डाल सकते हैं।
अब ग्लास में सर्व करें।
उसमें ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए डालें।
ठंडा कर के सर्व करें




शाही फ्रूट टिक्का

सामग्री

कुछ फल(सेव,केला,पपीता, अन्नानास, अंगूर)
चॉकलेट सॉस
वनीला आइस क्रीम


बनाने की विधि

सभी फलों को बड़े क्यूब के आकार में काट लें।
इन्हें लम्बे स्टिक्स में लगाकर अरेंज करें।
ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें।
20 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
अब वनीला आइस क्रीम के साथ सर्व करें।





सोमवार, 27 अप्रैल 2020

चॉकलेट आइस क्रीम

आइस क्रीम किसे पसन्द नहीं।बच्चे हों या बड़े सबके मन को भाता है आइस क्रीम।गर्मियां शुरू होते ही हमें बस मौका मिल जाता है आइस क्रीम खाने का।तरह तरह की आइस क्रीम देखने को और खाने को मिलती है।इसके लिए जरूरी नहीं की हमें बाहर ही जाना पड़े हम इसे घर पर भी बना सकते हैं।तो चलिए आज हम बनाते हैं आइस क्रीम।


सामग्री:

2 कप फूल क्रीम दूध
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 चम्मच कोको पाउडर
चीनी स्वदनुसार
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 फ्रेश क्रीम, नट्स।

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन लेंगे और उसमें आधा कप दूध डालें।अब इस दुध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर मिला लें।जो दूध बचा हुआ है उसको अच्छे से उबाल लें।
अब इसमें ये बनाया हुआ कस्टर्ड और कोको मिक्सचर को धीरे धीरे कर के मिलाएं।इस बीच दूध को हल्का हल्का चलाते रहें।
अब धीमे आँच पर उबलने दें।जब दूध आधा हो जाये तो गैस से हटा दें और ठंडा होने दें।दूध के ठंडा होने पर उसमें वनीला एसेंस और क्रीम मिला दें।
अब इसे कंटेनर में डाल दें और पूरी तरह से ठंडा होने तक रख दें।जब ठंडा हो जाये तब इसे फ्रीजर में बंद करके रख दें।
अब इसके जमने का इंतजार कीजिए।और फिर नट्स डालकर आइस क्रीम का मज़ा लीजे।


शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

"नानखटाई"



नानखताई किसको नहीं पसंद बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद है। बच्चे इसे कुकीज भी बोलते हैं।नानखताई परम्परागत बनते आ रही है।लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।कुछ लोग ऐसे ही मिठाई जैसा स्वाद लेकर। तो चलिए बनाते हैं नानखताई।

सामग्री :
मैदा -100 ग्राम
बेसन-50 ग्राम
सूजी-50 ग्राम
चीनी-200 ग्राम
छोटी-इलायची 10
बेकिंग पाउडर-एक छोटा चम्मच

 बनाने की विधि:
सबसे पहले चीनी को पीस लें।
घी गर्म करके पिघला लें।
अब एक बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालें।
और अच्छी तरह फेंट लें।

मैदे, बेसन और सूजी को छान लें छोटी इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।घी चीनी के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, नरम आटें जैसा गूँथ लें।नानखताई बनाने का मिश्रण बिल्कुल तैयार है।

इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालें और दोनों हाथों की मदद से गोल करके थोड़ा सा दबाइये।और चिकनी की हुई ट्रे में लगा दें।सारे मिश्रण को इसी तरह से छोटी छोटी टिक्की का आकार देकर ट्रे में लगा दें।इसको 10 से 15 मिनट तक रख दें।
ओवन को 200 डी. से.तापमान में सेट करके गर्म करें।
अब नानखताई की ट्रे बेक करने के लिए ओवन में रख दें।और ओवन को 180 डी.से. तापमान पर सेट करके 10 मिनट के लिए नानखताई को बेक करें।
अब ओवन को खोलकर नानखताई को चेक करें।और फिर से ओवन में 5 मिनट के लिए  बेक होने के लिए रख दें।करीब15 से 18 मिनट में नानखताई बेक होकर तैयार हो जाती है।
अब ओवन से नानखताई निकाल कर एक प्लेट में रख दें।

अब हमारी नानखताई तैयार है।।


शनिवार, 11 मई 2019

"कस्टर्ड"

                   
                    
    "कस्टर्ड"
दूध- 1 किलो
कस्टर्ड - 4 चम्मच
चीनी -200 ग्राम
छोटी इलायची पाउडर - 1 चम्मच
2 कप मिक्स फ्रूट के टुकड़े- केला, अनार, अंगूर, सेव
थोड़ा ड्राई फ्रूट्स- काजू, किसमिश, बादाम, पिस्ता



बनाने की विधि :-
सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें।जब दूध उबल जाए तब धीमी आंच करके उसमें चीनी डाल दें।अब इसे 15 मिनट तक गैस पर ही रहने दें।अब एक बर्तन में कस्टर्ड पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह फेंट लें अब कस्टर्ड के इस घोल को उबल रहे दूध में डालकर चलाएं।अब गैस बंद कर दें। इलायची पाउडर डालकर अब इसे ठंडा होने दें।जब ठंडा हो जाए तब इसमें फ्रूट्स डालकर फ्रिज में रख दें। सर्व करते समय इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 

शुक्रवार, 3 मई 2019

आमरस

             "आमरस"
गर्मियाँ आते ही हमें बहोत सारे फल नज़र आने लगते हैं।उनमें से एक है फलो का राजा "आम"।आम के नाम से ही मुँह में पानी आ जाता है।आम को हम कितने प्रकार से खाने के रूप में हम उपयोग करते हैं।एक लोकप्रिय डिजर्ट है "आमरस"।

आमरस बनाने में बहोत ही आसान है।इसमें पके हुए आम के टुकड़े, थोड़े बर्फ़ के टुकड़े, दूध और चीनी को एक साथ मिक्सी में पीस लें और हो गया आपका "आमरस"तैयार।इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए केसर और इलायची पाउडर डाल दें।हो गया स्वादिष्ट डिजर्ट तैयार।इसे आप पुरी ,पराठा के साथ खा सकते हैं।

Diva's recipes of

बनाना ओट्स स्मूदी

आजकल सेहत का ध्यान किसे नहीं रहता।सभी अपने तरीके से अपना अपना ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है।आज के दौड़ भाग की जिंदगी में। और जल्दी ...