सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

गुड़ और नारियल का लड्डू




नारियल का लड्डू भारत का प्रसिद्ध मिठाई है।यह हर जगह मिठाई की दुकान पर मिलता है।
नारियल का लड्डू किसे पसंद नहीं।यह तो सबके मन को भाता है। नारियल की मिठाई बनाना बिल्कुल आसान है।इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।इसकी खूबी यह है कि यह बहुत कम समय में तैयार होने वाली मिठाई है।नारियल का स्वाद बहुत मीठा और खुशबू वाला होता है।
इसे हम बनाकर कुछ दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।
यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।आज मैंने नवरात्रि के भोग के लिए नारियल और गुड़ का लड्डू बनाया है।इस समय कोई भी चीज़ बाहर से मंगाना सेफ नहीं।हम इसे घर पर शुद्ध तरीके से मांग सकते हैं।जब यह बनता है तब पूरे घर में इसकी खुश्बू फैल जाती है और लोग तारीफ करते नहीं थकते ।एक बार जो खाता है वह बार बार डिमांड करता है।मैंने बहुत आसान तरीके से इसे बनाया है।शायद आपको भी पसंद आ जाए।मेरे बच्चों ने पहली बार खाया तो उन्हें पसंद आ गया।

इसकी खास बात है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती तब आप इसे खा कर सो सकते हैं।आपकी नींद पूरी हो सकती है।
बच्चों की याददाश्त तेज होती है।

सामग्री:

2 कटोरी सूखा नारियल
1 कटोरी गुड़
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:

★ एक कढाई में नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूने।
★अब गुड़ डालें।
★ गुड़ डालकर भूने, लगातार चलाते रहें।
★गुड़ पिघलने तक चलाते रहें।
★जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब उसमें इलायची पाउडर डालकर भूने।
★जब एकदम सूख जाए तब ठंडा कर के इस
मिश्रण से लड्डू बनाएं।
★इसके ऊपर नारियल का बुरादा लगाकर सर्व करें।बहुत खूबसूरत लगता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...