इस बार रक्षा बंधन भी लॉक डाउन के दौरान ही जा रहा है। जहाँ हम सब डरे हुयें हैं, हर समय सतर्कता के साथ जीवन बिता रहें।कोरोना की वजह से हम सब बाहर के खाने को लेकर एकदम सतर्क हैं।कुछ भी बाहर का खाना हमारे लिए घातक हो सकता है।
ऐसे में हम सिर्फ घर में बनी चीजें ही खाएं तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
इसी दौरान हमारे तीज त्योहार भी आएंगे तो क्या हम बिना मिठाई के त्योहार मनाएंगे ? नहीं न यह समय मुश्किल तो है पर हमारे जीवन की रक्षा के लिए घर में रहना जरूरी है।और त्योहार भी जरूरी है।हम इसी में अपनी खुशियां मनाएंगे।
मिठाई के लिए हम बाहर क्यों जाएं क्यों न इसे हम घर में ही बनाएं।मिठाई बनानी कोई बड़ी बात नही है।
तो चलिए बनाते हैं आज काजू कतली।जो सबके मन को भाता है।इसे काजू बर्फी भी कहते हैं।यह बनाना बहुत आसान है।इसे बनाने में जो सामान लगता है वह आसानी से घर में मिल जाता है।जैसे चीनी, काजू,घी, इलायची बस इतने से ही हम स्वादिष्ट काजू कतली मिठाई बना सकते हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हूं काजू की बर्फी जो बनाना बिल्कुल आसान है।।।।।
बनाने की सामग्री :
1/2 कप काजू
1/4 शक्कर
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
पिघला हुआ घी
बनाने की विधि:
★ काजू को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
★शक्कर और 1/4 कप पानी को एक चौड़े पैन में मिलाकर मीडियम आँच पर 5 मिनट के लिए रख दें।
★बीच बीच में चलाते रहें।
★अब उसमें काजू का पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं।
★3/4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पका लें।
★इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
★अब एक गहरे थाली या ट्रे में घी लगाकर काजू के मिश्रण को थाली में फैला दें।
★ठंडा होने पर बर्फी के आकार का काट लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you