बुधवार, 22 जनवरी 2020

"राई मसाला फिश"

                 

    " राई मसाला फिश"
 हम सब जानते हैं कि बंगाली फिश का कोई जवाब नही।
जब भी फिश का नाम लिया जाता है तो बंगाली फिश ही ध्यान में आता है। 
   पर बिहारी फिश का भी कोई जवाब नही। कोई एक बार खा ले तो उसका स्वाद कभी न भूले।आज मैं वही डिश बताने जा रही हूँ जो  मेरी माँ अक्सर बनाया करती हैं।और उनके हाथों की बनी यह बिहारी फिश का कोई जवाब नही।जो भी खाता है वह उसका स्वाद भूल नही पाता।तो आईये आज मैं आपको बताती हूँ उनका सीक्रेट रेसिपी।
सामग्री : रोहू मीठे पानी का फिश 1kg
           काला सरसो: आधा कटोरी
            जीरा   : 1 चम्मच
            काली मिर्च: 1 चम्मच
            लहसुन : 1 एक पूरा
            नमक
            तेल
           हल्दी पावडर
           लाल मिर्च पाउडर
           सोया साग : 1 कटोरी बारीक कटा
           टमाटर : 1 बारीक कटा

बनाने की विधि :   फिश को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।   अब उसमें 2 चम्मच हल्दी डालें। थोड़ा नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल इतना डालें की फिश डीप हो जाए ।तेल जब गरम हो जाए तब उसमें 2 या4 पीस फिश डालें।फिश को डीप फ्राई करें।उसके लाल होने तक।ऐसे ही सभी फिश को फ्राई कर लें।
मसाला: राई, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इनको बारीक पीस लें।अब मसाले का पेस्ट तैयार है।
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें
तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच मेथी डालें।
मेथी जब लाल हो जाए तब उसमें मसाले का पेस्ट डालें।
मसाले डालने के साथ ही एक चम्मच हल्दी, मिर्ची पाउडर अपने अनुसार, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, सोवा साग बारीक कटा हुआ एक कटोरी, नमक स्वादनुसार।
अब मसाले को अच्छी तरह लाल होने तक भूने जब तक वह तेल ना छोड़ दे।
मसाले को भून ने के बाद इसमें पानी अपने अंदाज से डालें।
एक दो उबाल आने के बाद इसमें फ्राई फिश को डालें।
एक दो उबाल आने तक गैस बंद कर दें।
हो गई हमारी लाजवाब और बहोत ही स्वादिष्ट फिश तैयार।
अब इसे पराठे और चावल के साथ परोसें।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...