मैंगो स्मूथी बनाना एक दम आसान है।
सामग्री :
- 1 आम
- 1 कप दही
- 1 कप ठंडा दूध
- 5/5 बादाम भिगोया हुआ
- चीनी अपने स्वाद अनुसार
- कुछ ड्राई फ्रूट्स कटे हुए
बनाने की विधि
👉 आम को धोकर,छीलकर उसके टुकड़े काट लीजिए।
👉 अब इसे फ्रीज़र में 25 मिनट के लिए रख दीजिए।
👉 अब इसे एक मिक्सर जार में आम,दूध,दही,बादाम,चीनी डालकर पीस लीजिए।
👉 हमारा मैंगो स्मूथी तैयार है इसे ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कीजिए।