शनिवार, 1 अगस्त 2020

रक्षा बंधन स्पेशल( काजू कतली)बर्फी




इस बार रक्षा बंधन भी लॉक डाउन के दौरान ही जा रहा है। जहाँ हम सब डरे हुयें हैं, हर समय सतर्कता के साथ जीवन बिता रहें।कोरोना की वजह से हम सब बाहर के खाने को लेकर एकदम सतर्क हैं।कुछ भी बाहर का खाना हमारे लिए घातक हो सकता है।
ऐसे में हम सिर्फ घर में बनी चीजें ही खाएं तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
इसी दौरान हमारे तीज त्योहार भी आएंगे तो क्या हम बिना मिठाई के त्योहार मनाएंगे ? नहीं न यह समय मुश्किल तो है पर हमारे जीवन की रक्षा के लिए घर में रहना जरूरी है।और त्योहार भी जरूरी है।हम इसी में अपनी खुशियां मनाएंगे।
मिठाई के लिए हम बाहर क्यों जाएं क्यों न इसे हम घर में ही बनाएं।मिठाई बनानी कोई बड़ी बात नही है।
तो चलिए बनाते हैं आज काजू कतली।जो सबके मन को भाता है।इसे काजू बर्फी भी कहते हैं।यह बनाना बहुत आसान है।इसे बनाने में जो सामान लगता है वह आसानी से घर में मिल जाता है।जैसे चीनी, काजू,घी, इलायची बस इतने से ही हम स्वादिष्ट काजू कतली मिठाई बना सकते हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हूं काजू की बर्फी जो बनाना बिल्कुल आसान है।।।।।

बनाने की सामग्री :

1/2 कप काजू
1/4 शक्कर
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
पिघला हुआ घी

बनाने की विधि:
★ काजू को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
★शक्कर और 1/4 कप पानी को एक चौड़े पैन में मिलाकर मीडियम आँच पर 5 मिनट के लिए रख दें।
★बीच बीच में चलाते रहें।
★अब उसमें काजू का पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं।
★3/4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पका लें।
★इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
★अब एक गहरे थाली या ट्रे में घी लगाकर काजू के मिश्रण को थाली में फैला दें।
★ठंडा होने पर बर्फी के आकार का काट लें।

रक्षा बंधन स्पेशल (रसगुल्ले)

इस बार हमलोग मिठाई घर में ही बनाएं तो अच्छा है।लॉक डाउन की वजह से हमारा कुछ भी बाहर का खाना ठीक नही।इसके पहले मैंने आपको काजू कतली रेसिपी बतायी थी।आज मैं सबकी पसंद की मिठाई बताने जा रही हूं। रसगुल्ला।

रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।वह भी सफेद रसगुल्ला।जो सबके मन को भाता है।चाशनी में डूबे हुए रसगुल्ले का कोई जवाब ही नहीं।नाम सुनते ही मुँह में मिठास भर जाती है।आज हम बनाते हैं रसगुल्ले।

सामग्री:

•2 लीटर दूध

•4 कप चीनी

•1 निम्बू का रस

•डेढ़ चम्मच अरारोट

•आधा चम्मच इलायची पाउडर

•3 कप पानी

विधि:

-दूध को एक बर्तन में गर्म करें।

-दूध उबलने के बाद गैस बंद कर दें।

-दूध को ठंडा होने दें।फिर इसमें निम्बू का रस डालते हुए।उसको चलाएं।

-जब दूध फट जाए।तब उसको एक साफ कपड़े में छान लें।

-अब कपड़े को बाँध कर उसे अच्छी तरह दबाये।

-ताकि फटे हुए दूध का सब पानी निकल जाए।

-रसगुल्ले का पनीर अब तैयार है।

-इसके बाद पनीर को किसी बड़े थाली में निकाल लें।

-अब इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करें।

-इसे आटें की तरह गूँथ कर चिकना करें।

-फिर इस पनीर में अरारोट मिलाएं।

- 4 से 5 मिनट तक उसे फिर से गूथें और चिकना करें।

-अब मिश्रण तैयार है।

-अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर छोटे छोटे बॉल तैयार करें।

-सबको एक थाली में रखें।

अब चाशनी बनाये।

-  2 कप पानी में चीनी डालें।

-गैस पर गर्म करने के लिए रखें।

-चाशनी को अच्छी तरह उबालें।

-जब उबल जाए तब इसमें रसगुल्ले डालें।

-अब इसको ढक दें।

-रसगुल्ला और चाशनी 20 मिनट तक पकाएं।

-कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी।

-तब इसमें थोड़ा पानी डालें।

-ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल आते रहे।

-इस तरह 1 या 2 कप पानी डालें।

-अब खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें।

-रसगुल्ले फूल कर बड़े हो जाएंगे तब गैस बंद कर दें।

-ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

-और सर्व करें।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...