""नाश्ता"" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
""नाश्ता"" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

पापड़ की सब्जी




 अक्सर ऐसा होता है जब घर में मन लायक सब्जी नही होती या कभी कभी मन ही नही करता कि सब्जी बनाई जाए।फिर भी बनानी तो है ही न।ऐसे में मैं पापड़ की सब्जी बनाती हूँ जो सबको बहुत पसंद आता है।

यह पूरी और कचौड़ी के साथ अच्छी लगती है।इसे बनाना बहुत ही आसान है और झट से बन भी जाती है।
तो चलिए बनाते हैं आज पापड़ की स्वादिष्ट सब्जी।जिसे खाकर सब आपकी तारीफ करेंगे।और इसकी खास बात यह है कि इसमें हमें ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती।

बनाने की सामग्री:
2 लोगों के लिए

4 लिज़्ज़त मसाला पापड़
नमक स्वादनुसार
एक चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच जीरा।

बनाने की विधि:

* सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई लेंगें उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगें।
*अब इसमें जीरा डालेंगें और लाल करेंगें।
*एक कटोरी में हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर डालकर उसमें 2 /4 चम्मच पानी डालकर उसे घोल लेंगें अब इस मसाले की घोल को उस गर्म तेल में डालेंगें।
*तेल में डालने के बाद उसे गाढ़ा होने तक भूने ।
*अब स्वादनुसार नमक डालें।
*पापड़ के छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
*अब इस मसाले में डालें।
*1 कप पानी डालें ध्यान रहें पानी ज्यादा नही होना चाहिए।
*अब एक दो उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
हो गई पापड़ की सब्जी तैयार अब इसे आप पूरी के साथ या पराठे के साथ खा सकते हैं।

तो try कीजिए यह लाजवाब पापड़ की सब्जी।

मैं इसके साथ कचौड़ी बनाती हूँ जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
2 कटोरी आटे में 2 चम्मच अजवाइन, मंगरैल, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर सख्त गूँथ लें।अब इसके लोई बनाकर पूरियां बेल लें और गर्म तेल में तलें।यह दोनों साथ में खाने से स्वाद बदल जाता है।तो तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट पापड़ की सब्जी और कचौड़ी।


बुधवार, 25 मार्च 2020

मैगी

जब जोरो की भूख हो तब कुछ नहीं सूझता।
ये सबके साथ होता है। तब बस एक ही नाम मुँह पे आता है।
 "हाँ मैगी" मैगी ऐसी डिश है जो सबको पसंद है।बच्चें और युवाओं की पहली पसंद मैगी ही है।जो झट पट बन जाती है। यह भी सब लोग अपने तरीके से बनाते हैं।ये जैसे भी बनाओ अच्छा ही लगता है।और सभी मन से खाते हैं।मैं भी अपने तरीके से बनाती हूँ।जो सभी को बहोत पसंद आता है।तो चलिए आज मैगी बनाते हैं टेस्टी टेस्टी। 
सामग्री:                                    
   मैगी, 1प्याज़ ,2 टमाटर,2 हरी मिर्च, हरा मटर या सिंगदना(मूंगफली),आधा चम्मच जीरा, नमक, धनिया पत्ती,  चिली सॉस।
बनाने की विधि:                                                      
  •   सबसे पहले प्याज़ को बारीक काट लें।
  • टमाटर को भी बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
  • मूंगफली को फ्राई कर लें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें अपने अनुसार। फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।जब प्याज़ लाल हो जाए तब उसमें टमाटर डालें।टमाटर को थोड़ा पकने दें।पकने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डालें।फिर उसमें फ्राई किया मूंगफली डालें।अब इसमें मैगी मसाला डालें।अगर ज्यादा डालेंगे तो और टेस्टी बनेगा।मसाला डालते ही उसमें नमक स्वादनुसार डालें। मैगी के टुकड़े डालें।फिर पानी डालें।पानी अपने अनुसार डालें। जैसा आपको खाना पसंद है ।ग्रेवी वाला चाहिए तो पानी ज्यादा डालें। मैगी जब पक जाए तब गैस बंद कर दें।फिर उसमें हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।हो गया स्वादिष्ट मैगी तैयार।


       
                                                         






 

शनिवार, 21 मार्च 2020

प्याज़ का पराठा

             'प्याज़ का पराठा'
जब टाइम की कमी हो तो समझ नही आता कि क्या बनाया जाए?मेरे साथ भी यही होता है।जो बने वो बच्चे खाएँगे की नही बड़ी टेंशन होती है।मैं जल्दी में हमेशा बनाती हूँ कुछ डिश जो एकदम आसान है। जिनमें से एक ये भी है।
सामग्री:
 2 कटोरी आटा ,1 प्याज़ बारीक कटा, 1 चम्मच जीरा,2 हरी मिर्ची, 2 चम्मच  तेल,नमक स्वदनुसार।
बनाने की विधि:   
 आटे में ये सभी चीजों को मिला लें।और उसे(मीडियम)मध्यम गूँथ लें।अब इसको गोल गोल बेल लें रोटी की तरह।
  फिर घी लगाकर सेकें। 
   हो गया पराठा तैयार।
   अब इसे सौस या अचार के साथ खा सकते हैं।

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

"नमकीन"

                               "नमकीन"
 सामग्री
मैदा- 2 कप
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
अजवाइन: 1छोटा चम्मच
मंगरैल: छोटा आधा चम्मच
तलने के लिए तेल
विधि: सबसे पहले मैदे को छान लें।
         फिर उसमें नमक स्वाद के अनुसार डालें।अजवाइन, मंगरैल, और तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं ।गाँठ नहीं आना चाहिए अच्छी तरह से मिलाएं।फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गुथ लेंगे। गोल गोल लोई बनाकर रोटी के आकार का मोटा बेल लें।फिर उसे अपने मनपसंद आकार देकर ।चाकू से काट लेंगे।और गरम तेल में उसे छान लेंगें।






गुरुवार, 9 मई 2019

"मेथी का पराठा"

                   
                                "मेथी का पराठा"
मेथी का पराठा बहोत ही स्वादिष्ट और झट से तैयार होने वाला व्यंजन है। यह सबके सेहत के लिए भी अच्छा है।बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बहोत अच्छा है।इसे अचार या दही के साथ सर्व किया जा सकता है।
इसके लिए हमें-
               
           
                                                                                             आटा -2 कप
                     बेसन- 1/2
                     मेथी - 250 ग्राम बारीक कटा हुआ
                     अदरक- 1 इंच बारीक कटा हुआ
                      हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
                      नमक-  स्वादनुसार
                       जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
                       तिल- 1/2 चम्मच
                       घी- सेंकने के लिए।
किसी बड़े बर्तन में आटा लेंगें।अब इसमें बेसन,मेथी कटी हुई, नमक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, तिल,आधा चम्मच हल्दी पाउडर,2 छोटे चम्मच तेल डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लेंगें।हल्का हल्का पानी डालकर उसे मुलायम गूथ लेंगें।अब इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ देंगें।अब आटा पूरी तरह से सेट हो गया है।
अब इसे गोल लोई बनाकर ,गोल पराठा बेलिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर ब्राउन होने तक सेंकिए।हो गया मेथी का स्वादिष्ट पराठा तैयार अब इसे आप दही और चटनी के साथ खा सकते हैं।


                                   

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...