बुधवार, 22 जनवरी 2020

"राई मसाला फिश"

                 

    " राई मसाला फिश"
 हम सब जानते हैं कि बंगाली फिश का कोई जवाब नही।
जब भी फिश का नाम लिया जाता है तो बंगाली फिश ही ध्यान में आता है। 
   पर बिहारी फिश का भी कोई जवाब नही। कोई एक बार खा ले तो उसका स्वाद कभी न भूले।आज मैं वही डिश बताने जा रही हूँ जो  मेरी माँ अक्सर बनाया करती हैं।और उनके हाथों की बनी यह बिहारी फिश का कोई जवाब नही।जो भी खाता है वह उसका स्वाद भूल नही पाता।तो आईये आज मैं आपको बताती हूँ उनका सीक्रेट रेसिपी।
सामग्री : रोहू मीठे पानी का फिश 1kg
           काला सरसो: आधा कटोरी
            जीरा   : 1 चम्मच
            काली मिर्च: 1 चम्मच
            लहसुन : 1 एक पूरा
            नमक
            तेल
           हल्दी पावडर
           लाल मिर्च पाउडर
           सोया साग : 1 कटोरी बारीक कटा
           टमाटर : 1 बारीक कटा

बनाने की विधि :   फिश को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।   अब उसमें 2 चम्मच हल्दी डालें। थोड़ा नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल इतना डालें की फिश डीप हो जाए ।तेल जब गरम हो जाए तब उसमें 2 या4 पीस फिश डालें।फिश को डीप फ्राई करें।उसके लाल होने तक।ऐसे ही सभी फिश को फ्राई कर लें।
मसाला: राई, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इनको बारीक पीस लें।अब मसाले का पेस्ट तैयार है।
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें
तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच मेथी डालें।
मेथी जब लाल हो जाए तब उसमें मसाले का पेस्ट डालें।
मसाले डालने के साथ ही एक चम्मच हल्दी, मिर्ची पाउडर अपने अनुसार, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, सोवा साग बारीक कटा हुआ एक कटोरी, नमक स्वादनुसार।
अब मसाले को अच्छी तरह लाल होने तक भूने जब तक वह तेल ना छोड़ दे।
मसाले को भून ने के बाद इसमें पानी अपने अंदाज से डालें।
एक दो उबाल आने के बाद इसमें फ्राई फिश को डालें।
एक दो उबाल आने तक गैस बंद कर दें।
हो गई हमारी लाजवाब और बहोत ही स्वादिष्ट फिश तैयार।
अब इसे पराठे और चावल के साथ परोसें।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

"गट्टे की सब्जी"

             "गट्टे की मसालेदार सब्जी"
आम तौर पर हमें कभी कभी अलग खाने को मन करता है।
मेरी पसंद में से एक सब्जी बेसन की सब्जी है जो दादियों के जमाने से बनती आ रही है।जो लोग खाने के शौकीन हैं।उन्हें ये जरूर अच्छा लगेगा।थोड़े से मसालेदार जरूर है पर कभी कभी तो चलता है न। तो चलिए आज मैं आपको बताती हूँ। बेसन की सब्जी। जिसका दूसरा नाम है गट्टे की सब्जी।

सामग्री:
        बेसन : 2 कटोरी,  नमक: स्वादनुसार, हल्दी: आधा चम्मच,लाल मिर्च पाउडर: आधा चम्मच, प्याज़ :2 बड़े,
लहसुन : 1,अदरक : थोड़ा, 2 छोटी इलायची,4 लौंग, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच जीरा, तेजपत्ता 2।




बनाने की विधि : बेसन को एक बर्तन में लें। अब उसमें हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर और थोड़ा तेल डालकर आटे की तरह अच्छी तरह गूँथ लें।ध्यान रहे यह गूँथते समय चिपकेगा इसलिए तेल की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं।
      अब एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो बेसन की लोई को हाथों में लेकर बेलनाकार आकर दें।लंबाई छोटा छोटा ही रखें। अब इसको उबलते हुए पानी मे डालें। इसे उबलने के लिए 10 मीनट छोड़ दें।जब उबल जाए तो इसे बाहर निकाल कर एक थाली में रखें। ठन्डे होने पर इसे छोटे छोटे रोल में काट लें। काटने के बाद इसको गर्म तेल में फ्राई कर लें।जब थोड़ा लाल हो जाये तो इसे निकाल लें।
प्याज को लंबाई में बारीक काट लें।
अब एक मिक्सर जार में आधा प्याज,6/7 लहसुन की कली, आधा चम्मच काली मिर्च,जीरा,4 छोटी इलायची,4 लौंग डालकर बारीक पीस लें। अब मसालों का पेस्ट तैयार हो गया।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें थोड़ा कटा हुआ प्याज़ और तेजपत्ता डालें।प्याज जब लाल हो जाए तब उसमें मसालों का पेस्ट डालें।मसलों में नमक, हल्दी, मिर्ची पाउडर,डालकर लाल होने तक चलाते रहें।अब इसमे थोड़ा पानी डालें।एक दो उबाल आने तक पकाएं।अब इसमें बेसन के गट्टे डालें।5 मिनट तक पकाये। हो गयी मसालेदार सब्जी तैयार। अब इसे पराठे के साथ गरमा गर्म परोसें।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...