बुधवार, 13 जनवरी 2021

मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL, उड़ी पतंग और खिल गया DiL… (तिल के लड्डू)मकर संक्रांति स्पेशल

मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL,
उड़ी पतंग और खिल गया DiL…
चलो उड़ाये पतंग सबकोई Mil…












तिल के लड्डू

तिल का लड्ड़ू नाम सुनते ही खाने को मन कर जाता है और तिल के लड्डू के बिना मकर संक्रांति का त्योहार कैसा? इसी मौके पर तिल और गुड़ से तैयार किया जाने वाला तिल का लड्डू लगभग हर जगह बनाया जाता है।
इसकी सोंधी मिठास बहुत मनमोहक लगती है।और खाने में बेहद स्वादिष्ट।तिल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है. इस मकर संक्रांति के त्योहार पर  चलिए बनाते हैं हम तिल का लड्ड़ू।
यह हम घर पर आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री तिल – 2 कप (250 ग्राम)गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)काजू- 2 टेबल स्पूनबादाम- 2 टेबल स्पूनछोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)घी - 2 छोटी चम्मच

बनाने की विधि -

तिल को अच्छे से  साफ कर लीजिये.

अब तिल भूनिए
कढ़ाई को गरम कीजिये।
मीडियम आग आंच पर रखते हुए,लगातार चलाते हुये
तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये।
ध्यान रहे कि तिल जले नहीं।
भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा होने दें।

तिल

भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये।साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये।

गुड़

गुड़ को छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये।
अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये।
गुड़ के टुकड़े डालिये और धीमीआंच पर गुड़ को पिघला लीजिये।
गुड़ पिघलने गैस बन्द कर दीजिये।
इसी समय काजू और बादाम काट लीजिए.

सामग्री मिक्स कीजिए

गुड़ के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये।
अब इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए।
अब गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है।
इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

लड्डू बांधिए

हाथ में घी लगाकर चिकना कीजिये,  मिश्रण को एक चम्मच उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये। सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये।

तिल  के लड्डू  तैयार हैं।
तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू को ड्राई होने पर आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख सकते हैं।
लीजिये तैयार है तिल का लड्डू।


सोमवार, 11 जनवरी 2021

चाइनीज़ पकौड़ा



पकौड़ा का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।

पकौड़ा किसी भी चीज़ का बना हो।उसकी बात ही कुछ और होती है।आज मैं यहाँ चाइनीज़ तरीके से बनाने का तरीका बताने जा रही हूं।जो बेहद लज़ीज चटपटा तीखा है।यह सबको पसंद आएगा।इसे बनाना भी आसान है।झटपट तैयार हो जाता है।और ख़ास बात की घर में जो चीज़ उपलब्ध है उसी से बन जाता है।हं कुछ सॉस की जरूरत होती है बस ।चटपटा पकौड़ा तैयार हो जाता है।
तो देर किस बात की।चलिए बनाते हैं आज कुछ अलग हटके ।बनाकर खिलाइये और तारीफें बटोरिए।
आज की रेसिपी है हमारी- चाइनीज़ पकौड़ा।




बनाने की सामग्री

मैदा -1 कटोरी

कॉर्न फ्लोर :आधा कटोरी

गाजर : एक कटोरी चॉप किया हुआ

हरी प्याज: 1 कटोरी बारीक कटा हुआ

पत्ता गोभी :2 कटोरी

रेड चिली सॉस : 2 चम्मच

सोया सॉस :1 चम्मच

टमाटर सॉस :1 चम्मच

जिंजर गार्लिक पेस्ट: 2 चम्मच

चिली पेस्ट :2 चम्मच

सोडा :1 चुटकी

विनेगर :1 चम्मच

रेड फ़ूड कलर : थोड़ा

नमक : स्वादनुसार



बनाने की विधि :

👉पकोड़ा बनाने के लिए हम एक बाउल में पत्ता गोभी डालेंगे।

👉अब इसमें हरी प्याज, गाजर, जिंजर गार्लिक पेस्ट,2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट,रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनेगर और स्वादनुसार नमक डालें।

👉अब फ़ूड कलर थोड़ा पानी मे मिलाकर इसमें डाल दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब मैदा ,कॉर्न फ्लोर डालें।
मिश्रण को थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब इसका अच्छे तरीके से डो बना लें।

👉सबसे लास्ट में सोडा डालकर फिर से मिला लें।

👉अब हाथों में तेल लगाकर छोटे छोटे बॉल्स बना लें।

👉बॉल्स को गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर फ्राई   कर लें।

👉पकोड़े को चलाते रहें ताकि चारों तरफ अच्छे से फ्राई हो जाये।

👉अब इसे टिशू पेपर पर निकाल लें
और चटनी के साथ सर्व करें।




गुरुवार, 7 जनवरी 2021

मैक्सिकन स्नैक्स क्रिस्पी नाचोज़


यूँ तो बाजार में बहुत सारे चिप्स उपलब्ध होते हैं।
इसमें एक ख़ास चिप्स है " नाचोज़ ।इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है।यह सबको पसंद भी आता है।कुछ चटपटा कुछ तीख़ा खाने का मन हो तो हमें बाजार के चिप्स याद आते हैं।
हम रोक नहीं पाते इसे खरीदने से।
हम घर पर भी चिप्स बनाते हैं तो क्यों न हम अबकी बार नाचोज़ बनाये।
तो चलिए बनाते हैं मैक्सिकन स्नैक्स क्रिस्पी नाचोज़।

बनाने की सामग्री :

मक्के का आटा - 1कप
गेहूं का आटा -आधा कप
नमक -स्वादनुसार
अजवाइन -1 छोटी चम्मच
तेल -आवश्यक्ता अनुसार
गर्म पानी - आटे को गूँथने के लिए

बनाने की विधि :

- सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे।

-उसमें मक्के का आटा, गेहूँ का आटा, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक,थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।

- अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त गूँथ लें।

-अब आटे को गीले कपड़े से ढ़ककर 20 मिनट के लिए रख दें।

-उसके बाद हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर।आटे को मसल कर चिकना कर लें।थोड़ा और आटे को गूँथ लें।

-अब इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर पतला बेल लें।

-फिर (फोक) कांटे वाले चम्मच से इस गोल रोटी पर चारो तरफ छेद कर लें।

-फिर इसे चाकू की सहायता से तिकोना शेप (नाचोज़) में काट लें।

-नाचोज़ काटकर तैयार कर लें।

-एक पैन में तेल गरम करें।

-तेल गरम होते ही इसमें नाचोज़ डालकर सुनहरा तल लें।

-अब प्लेट में टिशू पेपर डालकर सर्व करें।


👍हमेशा गैस धीमी कर के ही नाचोज़ फ्राई करें।
 👍आटे को सख्त ही गूथें।
  

बुधवार, 6 जनवरी 2021

अदरक की बर्फी (सर्दियों के लिए)

बर्फी का नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है।
यूँ तो हम बहुत तरह की बर्फी खाएं हुयें हैं।सब अपनी जगह बेहद स्वादिष्ट होते हैं।
ऐसे ही आज मैं बर्फी बताने जा रही हूँ जो अदरक से बनती है।यह खाने में थोड़ी तीखी और मीठी होती है।इसकी सोंधी सी खुशबू बेहद लज़ीज होता है।इसकी खासियत यह है कि यह सर्दी जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
जैसे हम 2 /3 बार अदरक की चाय पी लेते हैं तभी हमें सर्दी में राहत मिलती है।
तो आइए हम बनाते हैं आज अदरक की बर्फी।

बनाने की सामग्री :

200 ग्राम : अदरक
300 ग्राम :चीनी
2 छोटी चम्मच : घी
8/10 :इलायची

बनाने की विधि :

 -सबसे पहले अदरक को मोटा मोटा काट लीजिए।
-अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ अदरक  2/3 बड़े चम्मच दूध डालकर बारीक पीस लीजिए।
- अब एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिए।
-घी के गर्म होते ही अदरक का पेस्ट डाल दीजिए।
- इसे 5 मिनट तक मीडियम आँच पर पका लीजिए।
- जब अदरक का पेस्ट हल्का गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी मिलाकर ,चीनी के घुल जाने तक  मीडियम आँच पर पका लीजिए।
-अब इसमें इलायची के दाने डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
-अब इसे बटर पेपर पर घी लगाकर ग्रेस कर लीजिए।
-गाढ़े मिश्रण को ट्रे में डालकर अच्छी तरह से फैला दीजिए।
-मिश्रण के हल्के गर्म होने पर उसे बर्फी के आकार के काट लीजिए।
-अब इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
-जब पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो बर्फी के टुकड़े को अलग कर के रख दीजिए।
-बर्फी बनकर तैयार है। अब इसे कन्टेनर में रख कर काफी दिनों तक खा सकते हैं।


Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...