Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 मार्च 2020

"लिट्टी चोखा"

"लिट्टी "जिसे सुनते ही एक ही नाम जुबान पे आता है-बिहार। लिट्टी बिहार की पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है।इसे हम डिनर या लंच में बना सकते हैं।यह देखने मे एकदम बाटी जैसे लगती है।लेकिन इसमें एक अन्तर है, इसमें सत्तू भरी जाती है। यह बैंगन के भर्ते (चोखा )के साथ खाया जाता है।
सामग्री:  

500 ग्राम: आटा
250 ग्राम: चने का सत्तू
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
 2 चम्मच नींबू रस
10 कली लहसुन -कटी हुई
एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
4 हरि मिर्च कटी हुई
आधा चम्मच-अजवाइन मंगरैल
काला नमक- आधा छोटी चम्मच
नमक :स्वादनुसार
आधा चम्मच- आमचूर

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में 2 चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार डालें।फिर उसे कड़क गूँथ लें।

सत्तू का मसाला: 
अब मसाले तैयार करने के लिए जो हमें लिट्टी में भरना है।उसे तैयार करना है।

इसमें -चने का सत्तू में,बारीक कटी प्याज़, बारीक कटा लहसुन, हरि मिर्च, अजवाइन-मंगरैल, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच आमचूर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, निम्बू का रस, नमक स्वदनुसार ,थोड़ा अचार का मसाला इनसब को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिला लें।मिश्रण भुरभुरा होना चाहिए।अब यह मिश्रण तैयार है।
अब जो आटा हमने गूथें हैं।उसकी गोल गोल लोयी बना लें।अब एक लोयी में सत्तू वाला मिश्रण को भरें। मिश्रण को अच्छी तरह से भर के बंद करें।अब ऐसे ही सब लिट्टी को तैयार करें।
अब इन सब लिट्टियों को आग में सेकें।इसके लिए लकड़ी को ,या कोयले को जलाकर आग तैयार कर लें।फिर इसमें इन लिट्टियों को भूरे होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
चाहे तो अगर आग की सुविधा ना हो तो इसे हम ओवन में बेक कर सकते हैं।या इसे हम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं। हो गया हमारा स्वादिष्ट लिट्टी।
 लिट्टी हमेशा देसी चोखा के साथ ही अच्छा लगता है।

चोखा बनाने की विधि:

 बैंगन को अच्छी तरह से पका लें।पकने के बाद इसके छिलके निकाल कर मैश कर लें।इसमे नमक स्वदनुसार,2 हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, थोड़ा बारीक धनिया पत्ती,2 बूंद सरसो का तेल। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
हो गया चोखा तैयार।
लिट्टी को हम आधा करके उसमें घी डालकर खा सकते हैं।बेहद स्वादिष्ट लगता है।

बुधवार, 22 जनवरी 2020

"राई मसाला फिश"

                 

    " राई मसाला फिश"
 हम सब जानते हैं कि बंगाली फिश का कोई जवाब नही।
जब भी फिश का नाम लिया जाता है तो बंगाली फिश ही ध्यान में आता है। 
   पर बिहारी फिश का भी कोई जवाब नही। कोई एक बार खा ले तो उसका स्वाद कभी न भूले।आज मैं वही डिश बताने जा रही हूँ जो  मेरी माँ अक्सर बनाया करती हैं।और उनके हाथों की बनी यह बिहारी फिश का कोई जवाब नही।जो भी खाता है वह उसका स्वाद भूल नही पाता।तो आईये आज मैं आपको बताती हूँ उनका सीक्रेट रेसिपी।
सामग्री : रोहू मीठे पानी का फिश 1kg
           काला सरसो: आधा कटोरी
            जीरा   : 1 चम्मच
            काली मिर्च: 1 चम्मच
            लहसुन : 1 एक पूरा
            नमक
            तेल
           हल्दी पावडर
           लाल मिर्च पाउडर
           सोया साग : 1 कटोरी बारीक कटा
           टमाटर : 1 बारीक कटा

बनाने की विधि :   फिश को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।   अब उसमें 2 चम्मच हल्दी डालें। थोड़ा नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल इतना डालें की फिश डीप हो जाए ।तेल जब गरम हो जाए तब उसमें 2 या4 पीस फिश डालें।फिश को डीप फ्राई करें।उसके लाल होने तक।ऐसे ही सभी फिश को फ्राई कर लें।
मसाला: राई, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इनको बारीक पीस लें।अब मसाले का पेस्ट तैयार है।
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें
तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच मेथी डालें।
मेथी जब लाल हो जाए तब उसमें मसाले का पेस्ट डालें।
मसाले डालने के साथ ही एक चम्मच हल्दी, मिर्ची पाउडर अपने अनुसार, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, सोवा साग बारीक कटा हुआ एक कटोरी, नमक स्वादनुसार।
अब मसाले को अच्छी तरह लाल होने तक भूने जब तक वह तेल ना छोड़ दे।
मसाले को भून ने के बाद इसमें पानी अपने अंदाज से डालें।
एक दो उबाल आने के बाद इसमें फ्राई फिश को डालें।
एक दो उबाल आने तक गैस बंद कर दें।
हो गई हमारी लाजवाब और बहोत ही स्वादिष्ट फिश तैयार।
अब इसे पराठे और चावल के साथ परोसें।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

"गट्टे की सब्जी"

             "गट्टे की मसालेदार सब्जी"
आम तौर पर हमें कभी कभी अलग खाने को मन करता है।
मेरी पसंद में से एक सब्जी बेसन की सब्जी है जो दादियों के जमाने से बनती आ रही है।जो लोग खाने के शौकीन हैं।उन्हें ये जरूर अच्छा लगेगा।थोड़े से मसालेदार जरूर है पर कभी कभी तो चलता है न। तो चलिए आज मैं आपको बताती हूँ। बेसन की सब्जी। जिसका दूसरा नाम है गट्टे की सब्जी।

सामग्री:
        बेसन : 2 कटोरी,  नमक: स्वादनुसार, हल्दी: आधा चम्मच,लाल मिर्च पाउडर: आधा चम्मच, प्याज़ :2 बड़े,
लहसुन : 1,अदरक : थोड़ा, 2 छोटी इलायची,4 लौंग, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच जीरा, तेजपत्ता 2।




बनाने की विधि : बेसन को एक बर्तन में लें। अब उसमें हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर और थोड़ा तेल डालकर आटे की तरह अच्छी तरह गूँथ लें।ध्यान रहे यह गूँथते समय चिपकेगा इसलिए तेल की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं।
      अब एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो बेसन की लोई को हाथों में लेकर बेलनाकार आकर दें।लंबाई छोटा छोटा ही रखें। अब इसको उबलते हुए पानी मे डालें। इसे उबलने के लिए 10 मीनट छोड़ दें।जब उबल जाए तो इसे बाहर निकाल कर एक थाली में रखें। ठन्डे होने पर इसे छोटे छोटे रोल में काट लें। काटने के बाद इसको गर्म तेल में फ्राई कर लें।जब थोड़ा लाल हो जाये तो इसे निकाल लें।
प्याज को लंबाई में बारीक काट लें।
अब एक मिक्सर जार में आधा प्याज,6/7 लहसुन की कली, आधा चम्मच काली मिर्च,जीरा,4 छोटी इलायची,4 लौंग डालकर बारीक पीस लें। अब मसालों का पेस्ट तैयार हो गया।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें थोड़ा कटा हुआ प्याज़ और तेजपत्ता डालें।प्याज जब लाल हो जाए तब उसमें मसालों का पेस्ट डालें।मसलों में नमक, हल्दी, मिर्ची पाउडर,डालकर लाल होने तक चलाते रहें।अब इसमे थोड़ा पानी डालें।एक दो उबाल आने तक पकाएं।अब इसमें बेसन के गट्टे डालें।5 मिनट तक पकाये। हो गयी मसालेदार सब्जी तैयार। अब इसे पराठे के साथ गरमा गर्म परोसें।

सोमवार, 9 सितंबर 2019

"पाव भाजी"












हम जानते हैं कि मुंबई का सबसे पसंदीदा फूड है पाव भाजी।इसे हम घर पर बहोत आसानी से बना सकते हैं।इसे आप लंच और डिनर पर बना सकते हैं।यह बच्चों का पसंदीदा फूड है।जो कि बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करता है।यह फूड सबको पसंद आता है।क्योंकि यह बहोत जल्द और आसानी से बन जाता है।आज मैं बताने वाली हूँ बेहद स्वादिष्ट व्यंजन पाव भाजी।

सामग्री:

आलू : 4
प्याज : 4
शिमला मिर्च :4
फूल गोभी : 1 छोटा
टमाटर : 4
बैंगन : एक
हरा मटर : 1 छोटा कटोरी
पाव भाजी मसाला
अदरक लहसुन का पेस्ट : 3 चम्मच
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
जीरा मिर्च : एक चम्मच
नमक : स्वादनुसार
बटर
पाव : अपने अनुसार

बनाने की विधि : 

सबसे पहले सभी सब्जियों को उबाल लें। उसके बाद ठंडा होने पर सभी सब्जियों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। बारीक मिक्स करें कि उसमें गाँठ ना हो।
 अब एक कुकर में तेल गरम करें।तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें एक कटोरी बारीक कटा प्याज़ डालें। प्याज लाल होने पर उसमे आधा कटोरी कटी हुई टमाटर डालें टमाटर जब भून जाए तब ,मटर डालें, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर अपने अनुसार, आधा चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच पाव भाजी मसाला, नमक स्वादनुसार डालें।और अच्छी तरह से लाल होने तक भूने।
मसाला भून ने के बाद उबले हुए मिक्स सब्जियों को डालें। अच्छी तरह मिलाकर उसमे 2 कप पानी डालें।फिर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। हो गयी हमारी स्वादिष्ट भाजी तैयार।

अब पाव को सेकने के लिये: 

एक पैन में बटर लगाकर उसपे थोड़ा कसूरी मेथी और पाव भाजी मसाला दाल कर एक एक पाव को सेक लें। पाव को बीच से दो भाग कर लेंगे एक मे ही लगे रहने देंगे। हो गयी अपनी पाव भी तैयार ये भी बेहद स्वादिष्ट है।
अब खाने के लिए तैयार हो जाएं जो बेहद लाजवाब है।

शनिवार, 18 मई 2019

"माँ के हाथ का चिकेन"



माँ के हाथ से बने खाने के स्वाद को कोइ नहीं भुल सका है।क्योंकि माँ के हाथ में जादू है उनके ममता और प्यार का जादू।माँ का धीरे धीरे खाने को प्यार से पकाना।उन्हें ही पता होता है कि उनके बच्चों को क्या पसंद हैं।सबके हिसाब से खाना बनाना उन्हें बेहद पसंद है।बच्चों के स्वास्थ का पूरा ध्यान रखते हुए वो उनके पसंद का खाना बनाती हैं।तभी तो बच्चों के मुँह से हमेशा खाना खाते वक्त यही निकलता है "माँ क्या खाना बनाया है तेरे हाथ में जादू है माँ "। आज मैंने लिखा है चिकेन माँ के हाथ का जो खाने के बाद भूल नहीं सकेंगे।

                                     "  चिकेन "   
                                             
                   चिकेन  -1 kg       
                                            प्याज़  - 500ग्राम
                                              लहसून-एक लहसून
                                             अदरक- 1 टुकड़ा
                                              टमाटर- 1
                                            काली मिर्च- 1 चम्मच
                                            जीरा- 1 चम्मच
                                           लौंग-7/8
                                           तेजपत्ता- 2
                                         हरी इलायची- 7/8
                                        नमक- स्वाद के अनुसार
                                        तेल- बनाने के लिए

सबसे पहले प्याज को काट लें।चिकेन को हल्के गर्म पानी मे डाल कर कुछ देर छोड़ दें।फिर चिकेन को अच्छी तरह से धो लें।फिर एक बड़े बर्तन में चिकेन को रखेंगे।फिर उसमें आधे प्याज को डालेंगे।उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक टमाटर लंबे कटे हुए डालें। 4 चम्मच तेल गर्म करके डालेंगें।और अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।एक  तरफ गैस ऑन कर के कुकर चढ़ा दें।उसमें तेल डालें।जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बची हुई प्याज डालें।तेजपत्ता भी डालें।जब प्याज थोड़ा लाल हो जाए तब उसमें चिकेन डालेंगें.    जो हमने सब मिक्स करके रखा हुआ है।और उसे धीमी आंच पर पकाएं।
अब एक मिक्सर के जार में सब मसाला डालेंगे(अदरक, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इलायची, लौंग)  इनसब को बारीक पीस लेंगें।जब चिकेन थोड़ा भुन जाए तब ये पिसा हुआ मसाला डालेंगें।अब मसाले के लाल होने तक धीमी आंच पर पकायें।स्वाद के अनुसार नमक डालें।जब मसाले तेल छोड़ने लगें तब पता चलता है कि मसाला भुन गया है।अब इसमें आपके अनुसार पानी डालें की आपको कैसा खाना है। इसे सिटी लगाने की जरूरत नही ये धीमी आंच पर पक गया है।इसे बस पानी डालकर 10 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर रख दें।और गैस बंद कर दें। बस हो गया मसालेदार माँ के हाथ का बहोत ही लाजवाब चिकेन तैयार।जिसे आप कभी भूल नहीं सकते।

रविवार, 5 मई 2019

बैंगन का भर्ता

                         "बैंगन का भर्ता"
आज मैं आपको बताने जा रही हुँ बैंगन का भर्ता।जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।जो खाने में रूचि रखते हैं उन्हें ये बेहद पसंद आएगा।इसके लिए हमें-
एक भर्ता वाला बैंगन
एक बड़ा बारीक कटा प्याज
एक बड़ा बारीक कटा टमाटर
एक चम्मच बारीक कटा लहसुन
एक बारीक कटा अदरक
नमक, आधा चम्मच हिंग।
सबसे पहले हम बैंगन को पका लेंगे।ठंडा होने पर उसे मैश कर लेंगे।एक पैन में थोड़ा तेल डालेंगे।फिर कटी हुई प्याज डालेंगे।जब प्याज गुलाबी होने पर आ जाये तब उसमें टमाटर डालेंगे।थोड़ा पक जाए तब उसमें अदरक लहसुन डालेंगे।आधा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च, डाल कर थोड़ी देर पकने देंगे।अब स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे।आधा चम्मच हिंग डालकर अच्छी तरह से चलाएंगे।अब इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालकर अच्छी तरह से चलाकर 5 मिनट तक पकने देंगे।पकने के बाद उसमें उपर से बारीक कटी हुई धनिए की पत्ती डालें।हो गया स्वादिष्ट बैंगन का भर्ता तैयार।।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...