बुधवार, 18 मार्च 2020

"लिट्टी चोखा"

"लिट्टी "जिसे सुनते ही एक ही नाम जुबान पे आता है-बिहार। लिट्टी बिहार की पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है।इसे हम डिनर या लंच में बना सकते हैं।यह देखने मे एकदम बाटी जैसे लगती है।लेकिन इसमें एक अन्तर है, इसमें सत्तू भरी जाती है। यह बैंगन के भर्ते (चोखा )के साथ खाया जाता है।
सामग्री:  

500 ग्राम: आटा
250 ग्राम: चने का सत्तू
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
 2 चम्मच नींबू रस
10 कली लहसुन -कटी हुई
एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
4 हरि मिर्च कटी हुई
आधा चम्मच-अजवाइन मंगरैल
काला नमक- आधा छोटी चम्मच
नमक :स्वादनुसार
आधा चम्मच- आमचूर

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में 2 चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार डालें।फिर उसे कड़क गूँथ लें।

सत्तू का मसाला: 
अब मसाले तैयार करने के लिए जो हमें लिट्टी में भरना है।उसे तैयार करना है।

इसमें -चने का सत्तू में,बारीक कटी प्याज़, बारीक कटा लहसुन, हरि मिर्च, अजवाइन-मंगरैल, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच आमचूर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, निम्बू का रस, नमक स्वदनुसार ,थोड़ा अचार का मसाला इनसब को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिला लें।मिश्रण भुरभुरा होना चाहिए।अब यह मिश्रण तैयार है।
अब जो आटा हमने गूथें हैं।उसकी गोल गोल लोयी बना लें।अब एक लोयी में सत्तू वाला मिश्रण को भरें। मिश्रण को अच्छी तरह से भर के बंद करें।अब ऐसे ही सब लिट्टी को तैयार करें।
अब इन सब लिट्टियों को आग में सेकें।इसके लिए लकड़ी को ,या कोयले को जलाकर आग तैयार कर लें।फिर इसमें इन लिट्टियों को भूरे होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
चाहे तो अगर आग की सुविधा ना हो तो इसे हम ओवन में बेक कर सकते हैं।या इसे हम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं। हो गया हमारा स्वादिष्ट लिट्टी।
 लिट्टी हमेशा देसी चोखा के साथ ही अच्छा लगता है।

चोखा बनाने की विधि:

 बैंगन को अच्छी तरह से पका लें।पकने के बाद इसके छिलके निकाल कर मैश कर लें।इसमे नमक स्वदनुसार,2 हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, थोड़ा बारीक धनिया पत्ती,2 बूंद सरसो का तेल। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
हो गया चोखा तैयार।
लिट्टी को हम आधा करके उसमें घी डालकर खा सकते हैं।बेहद स्वादिष्ट लगता है।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...