मंगलवार, 7 जुलाई 2020

Corn chaat(कॉर्न चाट)

         "कॉर्न चाट"

बारिश का मौसम हो और मक्के की खुशबू किसे नही भाती।
बारिश आते ही हमें भुट्टे की याद आती है। बच्चे ,बड़े सबके मन को भाता है यह।
आज हम कॉर्न चाट बनाएंगे।जो बिल्कुल आसान है।
★सबसे पहले हम कॉर्न हो उबाल लेंगें।
★ अब एक पैन लेंगे।
★उसमें 2 चम्मच बटर डालेंगे।
★ अब साथ ही इसमें कॉर्न डाल देंगे।
★ 5 मिनट तक चलाते रहेंगे।
★ अब इसमें चाट मसाला डालेंगे।
★ आप अपने अनुसार नमक,और लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
★ अब गैस बंद कर दें।हो गया आपका कॉर्न चाट तैयार।एक दम बाजार जैसा।तो अब आप भी बनाइये।कॉर्न चाट।

शनिवार, 4 जुलाई 2020

क्यों मनाते हैंआद्रा ? बिहारी परम्परा आद्रा की रेसिपी








आद्रा आते ही बिहारी घरों में याद किया जाता है-दाल पूरी, खीर, आम हर घर में आद्रा नक्षत्र में दाल पूरी जरूर बनती है।दाल पूरी के साथ खीर भी बनता है और साथ में होता है आम।इसमें मालदा, दशहरी आम हो तो ये हमें पूरी तरह से बिहारी होने का एहसास दिलाता है।
इसके साथ हम आलू टमाटर की रसेदार सब्जी भी बनती है।
बिहार में आद्रा मनाने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है। यह हमारे बिहार की परंपरा को दर्शाती है।
आद्रा नक्षत्र में बारिश का आगमन होता है।हमारी संस्कृति में बारिश का बहुत महत्व है।बारिश को बुलाने और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए हर घर में दाल पूरी और खीर जरूर बनती है।और साथ में होता है आम।इंद्र देवता को भोग लगाया जाता है । भोग लगाते समय इंद्र देव से प्रार्थना  करके बोला जाता है कि बारिश लगातार हो और कृषि में बढ़ोतरी हो।
भोग के बाद दाल पूरी, खीर, और आम परिवार के साथ बैठकर खाया जाता है।

तो चलिए बनाते हैं दाल पूरी और खीर।

दाल पूरी बनाने की सामग्री:
  •एक कप चना दाल,एक चम्मच जीरा, एक चम्मच कालीमिर्च, 2  सूखी साबुत लाल मिर्च,नमक।

बनाने की विधि:
दाल को 4/5 घन्टे के लिए भिगो दें।उसके बाद उसे पानी से निकाल दें। अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें।तेल गर्म होते ही जीरा, काली मिर्च, साबूत मिर्च, डालें।
अब इसे थोड़ा लाल होने दें।लाल होते ही इसमें भिगोया हुआ दाल डालें।थोड़ा भून कर इसमें स्वादनुसार नमक डालें।अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट के लिए पकने दें।
उसके बाद गैस बंद कर दें।
अब इसे ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें।थोड़ा दरदरा ही पिसें।पीसने के बाद यह मिश्रण तैयार है।

अब आटा गूंथ लें।आटा सॉफ्ट ही गूथें।अब आटे की लोई बनाये।लोई में इस मिश्रण को भरें। भरने के बाद इसे आप पूरी से थोड़े बड़े साइज में बेल लें।
अब इसे पूरी की तरह तल सकतें हैं या तवे पर घी लगाकर सेंक सकते है। यह आपके उपर है।यह दोनों ही तरह से बनाई जाती है।और बेहद स्वादिष्ट लगती है।

खीर बनाने की सामग्री:
1 लीटर दुध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, आधा कटोरी चावल ,इलायची पाउडर।

खीर बनाने की विधि :
  •सबसे पहले दूध को उबाल लें।
  •अब इसमें चावल धोकर डालें।
  •चावल को पकने तक चलाते रहें।
  •देख लें की चावल पका है की नही।
   • पक जाने पर इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।

हो गया हमारा खीर भी तैयार। अब दाल पूरी, खीर और आम हम सब मिलकर खातें हैं और मनाते हैं आद्रा।


बुधवार, 13 मई 2020

हरी चटनी(चटपटा)

समोसे हो या भजिया-पकोड़े, कटलेट, कुछ स्पेशल हो तो उसके साथ चटनी रहे तो मज़ा आ जाता है। चटनी से खाने का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। आज मैं एकदम आसान  चटनी बताने जा रही हूं। जिसे बनाने में 5 मिनट लगता है।और चटनी कुछ अलग चटपटा बनता है।तो ट्राई कीजिए।इस चटनी को।
  सामग्री:
   एक मिक्सर जार में-
     •2 कटोरी हरी धनिया पत्ती
     •1 इंच शिमला मिर्च
     •1 इंच अदरक
     •आधा नींबू का रस
     •10/15 मूंगफली(सिंगदाना) भुना हुआ
     •1 हरी मिर्ची
     •नमक
 बनाने की विधि: सबको एक साथ मिक्सर जार में बारीक पीस लें।पीसने के बाद इसमें नींबू का रस और नमक डालें।
 हो गया चटपटा चटनी तैयार।अब इसे समोसे, कटलेट्स, भजिए के साथ सर्व करें।
   - 

शुक्रवार, 1 मई 2020

रबड़ी


रबड़ी एक स्वादिष्ट मिठाई है।यह प्रसिद्ध मिठाई है।यह सभी जगह मिलती है।इसे हम घर में आराम से बना सकते हैं।
रबड़ी जलेबी के साथ खा सकते हैं।या ऐसे हीं।जैसे भी खाएं यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।



सामग्री:
•2 लिटर दूध
•4 बड़ी चम्मच चीनी
•1 चम्मच इलायची पाउडर
•5/6 बादाम कटे हुए
•8/10 पिस्ता कटे हुए
•आधा चम्मच केसर

बनाने की विधि:
-दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखें।
-दूध को उबालें जब उबालें, जब उबल जाए तो उसे धीमी आंच पर पकाएं।
-उसे चलाते रहें ताकी दूध जले ना।
-दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
-जैसे ही कढ़ाई में दूध आधा हो जाये, तब इसमें चीनी डालें।
-दूध में चीनी घुल जाए तब इसमें, इलायची, बादाम, पिस्ता डालें।
-देखें कि दूध में मलाई की गुठलियां पर गयीं तब गैस बंद कर दें।
-इसे अब फ्रिज में रख दें।
-ठंडी होने पर पिस्ता और बादाम से सजाकर सर्व करें।
-हो गई हमारी रबड़ी तैयार।





Plz visit
https://www.momspresso.com/parenting/31aede90ecbf4f89a60156060cc55b8c/article/svadishta-rabadddhi-hzn5af2qd8yj


Plz visit  my YouTube video


https://youtu.be/7Ugc8995rok

रसगुल्ले



रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।वह भी सफेद रसगुल्ला।जो सबके मन को भाता है।चाशनी में डूबे हुए रसगुल्ले का कोई जवाब ही नहीं।नाम सुनते ही मुँह में मिठास भर जाती है।आज हम बनाते हैं रसगुल्ले।

सामग्री:
•2 लीटर दूध
•4 कप चीनी
•1 निम्बू का रस
•डेढ़ चम्मच अरारोट
•आधा चम्मच इलायची पाउडर
•3 कप पानी

विधि:
-दूध को एक बर्तन में गर्म करें।
-दूध उबलने के बाद गैस बंद कर दें।
-दूध को ठंडा होने दें।फिर इसमें निम्बू का रस डालते हुए।उसको चलाएं।
-जब दूध फट जाए।तब उसको एक साफ कपड़े में छान लें।
-अब कपड़े को बाँध कर उसे अच्छी तरह दबाये।
-ताकि फटे हुए दूध का सब पानी निकल जाए।
-रसगुल्ले का पनीर अब तैयार है।
-इसके बाद पनीर को किसी बड़े थाली में निकाल लें।
-अब इसे हाथों से अच्छी तरह मैश करें।
-इसे आटें की तरह गूँथ कर चिकना करें।
-फिर इस पनीर में अरारोट मिलाएं।
- 4 से 5 मिनट तक उसे फिर से गूथें और चिकना करें।
-अब मिश्रण तैयार है।
-अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर छोटे छोटे बॉल तैयार करें।
-सबको एक थाली में रखें।

अब चाशनी बनाये।
-  2 कप पानी में चीनी डालें।
-गैस पर गर्म करने के लिए रखें।
-चाशनी को अच्छी तरह उबालें।
-जब उबल जाए तब इसमें रसगुल्ले डालें।
-अब इसको ढक दें।
-रसगुल्ला और चाशनी 20 मिनट तक पकाएं।
-कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी।
-तब इसमें थोड़ा पानी डालें।
-ध्यान रखें कि चाशनी में उबाल आते रहे।
-इस तरह 1 या 2 कप पानी डालें।
-अब खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें।
-रसगुल्ले फूल कर बड़े हो जाएंगे तब गैस बंद कर दें।
-ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मीठा लापसी (दलिया)

लापसी बहोत ही स्वादिष्ट व्यंजन है।यह दलिये से बनाई जाती है।यह राजस्थान और गुजरात का प्रसिद्ध व्यंजन है। यह आसानी से बनाई जा सकती है।और तो और सेहत के लिए भी बहोत फायदेमंद है।और मीठा किसे पसंद नहीं।तो चलिए बनाते हैं लापसी।।

सामग्री :
•1 कटोरी लापसी(दलिया)
•1 कटोरी गुड़
•घी
•थोड़ा ड्राई फ्रूट्स
•आधा चम्मच नमक
•इलायची पाउडर
•1 कप दूध

बनाने की विधि:

एक पैन में 2 चम्मच घी लें।अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें।1/2 मिनट भुने ।फिर लापसी डालें।अब इसे भुने,हल्का ब्राउन होने दें।

दूसरे गैस पे एक पैन में 3 कप पानी डालें। उसमें गुड़ डालें।गुड़ को पूरी तरह से घुल जाने दें।अब इसमें इलायची पाउडर डालें गुड़ वाले पानी में।आधा चम्मच नमक डालें इसमें।
अब ये गुड़ वाला पानी लापसी में डालें।थोड़ा थोड़ा डालते हुए धीरे धीरे चलाये। दूध भी दाल दें ।अब इसे ढक दें।धीमी आंच पे इसे 15-20 मिनट पकने दें।बीच बीच में चलाते रहें।जब पक जाए तब इसमें घी डालें। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
हो गया लापसी तैयार।अब इसे गरमा गरम परोसें।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

वेज कटलेट

कुछ चटपटा खाना हो और ऑयली भी ना हो तो ऐसे में हम बना सकते हैं- कटलेट
जो बहुत स्वादिष्ट लगता है।इसे सभी पसन्द करते हैं। ये बहुत आसान होता है बनाने में।तो चलिए आज बनाते हैं हम कटलेट।

सामग्री :
•4 उबले आलू
•1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
•आधा गाजर बारीक कटा हुआ
•1 प्याज बारीक कटा हुआ
•15/20 दाने हरे मटर के
•2 कटोरी  ब्रेड क्रम्स(ब्रेड का बुरादा)
•4 चम्मच मैदा
•हरी धनिया पत्ती बारीक कटीआधा कटोरी
•1 चम्मच हल्दी पाउडर
•1 चम्मच मिर्ची पाउडर
•1 चम्मच जीरा भुना हुआ
•आधा निम्बू का रस
•नमक स्वदनुसार
•तेल

बनाने की विधि:
•उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैस करें।
उसमें बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक गाजर,बारीक प्याज, मटर,ब्रेड क्रम्स, हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा, नमक स्वदनुसार, नींबू का रस इनसब को अच्छी तरह से मिक्स करें।
जब मिक्स हो जाये तब ,थोड़ा थोड़ा मिश्रण  हथेली पर लेकर गोल कर के थोड़ा चपटा आकार दें।
अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें।
तेल गरम होने दें। अब मैदे का पतला घोल तैयार कर लें।
अब इसी  कटलेट  मिश्रण को ,मैदे के घोल में को डुबोकर, तुरंत निकाल कर, ब्रेड क्रम्स में उलट पलट कर के पैन में डालें। मिडियम आँच पर हल्के से तेल में  सेंक लें।
या इसे आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
आप इसे सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।





जलेबी

जलेबी का नाम सुनके हीं मुँह में पानी आ जाता है।और हम अपने आप को रोक नही पाते इसे खाने से।जलेबी को रबड़ी के साथ खाने में अलग ही मज़ा है।जलेबी घर पर भी बनाई जा सकती है।
आइये बनाते हैं जलेबी मज़ेदार।

सामग्री:
•मैदा-1/2 कप
•बेसन-1 चम्मच
•इलायची पाउडर-1 छोटी चम्मच
•दही-4 चम्मच
•खाने वाला पिला कलर-5/6 बूंद
•चीनी-1कप
•पानी-1/2 कप
•केसर की पत्ती-4/5

बनाने की विधि:
•सबसे पहले मैदा, बेसन को छान कर एक बाउल में रखें।
और इसी के साथ ही बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, दही, पिला रंग कुछ बूंद, डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें।
थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।ध्यान रखें गांठे ना पड़े।अच्छे से फेंटते हुए पकोड़े के घोल की तरह पेस्ट तैयार करें। 15 से 20 मिनट के लिए पेस्ट को ढक कर रख दें।
•चाशनी- गैस ऑन कर के एक कढ़ाई रखें।
उसमें 1 कप चीनी, और सवा कप पानी डालकर तेज आँच पर उबालें।लागातार चलाते रहें।ताकि चीनी जले नहीं।
अब आँच को धीमी कर दें। 10 से 15 मिनट तक चाशनी को पकने दें।बीच बीच में चलाते रहें। केसर या इलायची पाउडर डालें।10 मिनट तक चाशनी बन जाएगी।अब इसे अलग रख दें।
•अब एक फ्लैट तले का कढ़ाई या पैन जो भी हो आपके पास वो ले लें।
अब इसमें तेल या घी गरम करें।
अब बारी आती है जलेबी की पेस्ट की।अब इस पेस्ट को दोबारा फेंट लें।
अब एक कोन या सौस कि बोतल में पेस्ट को भर लें।
अब इस पेस्ट को गरम तेल में  गोल गोल घुमा के जलेबी का आकार दें।
अब मिडियम आँच पे जलेबी को कुरकुरे होने तक तलें।
तली हुई जलेबी को गरम चाशनी में 2 मिनट डुबोकर बाहर निकाल दें।इसी तरह सब जलेबी को करें।
अब तैयार है हमारी जलेबी।

मैंगो शेक

गर्मियां आते ही आम आसानी से मिल जाता है।आम तो सबको पसंद आता है।इसे हम कई तरीके से खाना पसंद करते हैं।आम के स्वाद का कोई जवाब नही।यह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।इसलिए तो इसे फलों का राजा बोला जाता है।बच्चे खूब मन से खाते हैं।ज्यादातर बच्चों को मैंगो मिल्क शेक पसंद आता है।तो चलिए आज हम बनाते हैं मैंगो मिल्क शेक।

सामग्री:
2 ,पके आम,2 कप कटा हुआ।
डेढ़ कप दूध।
चीनी स्वदनुसार।
3/4बर्फ के टुकड़े।

बनाने की विधि:
•आम के टुकड़ों को ।मिक्सर की बड़ी जार में डालें।
•उसमें दूध, चीनी, बर्फ मिलाएं।
•उसे पीस लें।
•मिश्रण स्मूथ होना चाहिए।
•उसमें आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए।
•अब इसे ग्लास में डालें।
•आइस क्रीम या बादाम से सजाएं।


सोमवार, 27 अप्रैल 2020

चॉकलेट आइस क्रीम

आइस क्रीम किसे पसन्द नहीं।बच्चे हों या बड़े सबके मन को भाता है आइस क्रीम।गर्मियां शुरू होते ही हमें बस मौका मिल जाता है आइस क्रीम खाने का।तरह तरह की आइस क्रीम देखने को और खाने को मिलती है।इसके लिए जरूरी नहीं की हमें बाहर ही जाना पड़े हम इसे घर पर भी बना सकते हैं।तो चलिए आज हम बनाते हैं आइस क्रीम।


सामग्री:

2 कप फूल क्रीम दूध
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 चम्मच कोको पाउडर
चीनी स्वदनुसार
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 फ्रेश क्रीम, नट्स।

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन लेंगे और उसमें आधा कप दूध डालें।अब इस दुध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर मिला लें।जो दूध बचा हुआ है उसको अच्छे से उबाल लें।
अब इसमें ये बनाया हुआ कस्टर्ड और कोको मिक्सचर को धीरे धीरे कर के मिलाएं।इस बीच दूध को हल्का हल्का चलाते रहें।
अब धीमे आँच पर उबलने दें।जब दूध आधा हो जाये तो गैस से हटा दें और ठंडा होने दें।दूध के ठंडा होने पर उसमें वनीला एसेंस और क्रीम मिला दें।
अब इसे कंटेनर में डाल दें और पूरी तरह से ठंडा होने तक रख दें।जब ठंडा हो जाये तब इसे फ्रीजर में बंद करके रख दें।
अब इसके जमने का इंतजार कीजिए।और फिर नट्स डालकर आइस क्रीम का मज़ा लीजे।


गाजर का हलवा


गाजर का हलवा मीठा स्वादिष्ट व्यंजन है।जो सभी को पसंद आता है।यह ज्यादातर ठंडी के मौसम में बनाया जाता है ,ऐसा नहीं है।जहाँ गाजर उपलब्ध है तो,हम कभी भी बना सकते हैं इसे।इसके लिए हमें आसानी से सामान भी उपलब्ध हो जातें हैं।तो चलिए बनाते हैं।आज गाजर का हलवा।




सामग्री:
2 कप कदूकस गाजर
2 कप दूध
2 चम्मच घी
1/4 चीनी
थोड़ा सा काजू -किसमिश
1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:
एक कढ़ाई में घी गरम करें और घिसा हुआ गाजर डालें।
और उसे 10 मिनट तक भूने।
अब उसमें ढूध डालें और मध्यम आँच पर उबलने दें।
गाढ़ा होने तक उसे पकने दें।और चलाते रहें।जिससे चिपके नहीं।जब सारा दूध सूख जाए तब उसे भुने।
अब चीनी काजू किशमिश डालें और अच्छी तरह से चलाएं।जब तक चीनी घुल ना जाये तब तक चलाये।
अब गैस बंद कर दें।अब इसमें इलायची पाउडर डालें।
सर्व करते समय थोड़ा ऊपर से बादाम डालें।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...