सोमवार, 11 जनवरी 2021

चाइनीज़ पकौड़ा



पकौड़ा का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।

पकौड़ा किसी भी चीज़ का बना हो।उसकी बात ही कुछ और होती है।आज मैं यहाँ चाइनीज़ तरीके से बनाने का तरीका बताने जा रही हूं।जो बेहद लज़ीज चटपटा तीखा है।यह सबको पसंद आएगा।इसे बनाना भी आसान है।झटपट तैयार हो जाता है।और ख़ास बात की घर में जो चीज़ उपलब्ध है उसी से बन जाता है।हं कुछ सॉस की जरूरत होती है बस ।चटपटा पकौड़ा तैयार हो जाता है।
तो देर किस बात की।चलिए बनाते हैं आज कुछ अलग हटके ।बनाकर खिलाइये और तारीफें बटोरिए।
आज की रेसिपी है हमारी- चाइनीज़ पकौड़ा।




बनाने की सामग्री

मैदा -1 कटोरी

कॉर्न फ्लोर :आधा कटोरी

गाजर : एक कटोरी चॉप किया हुआ

हरी प्याज: 1 कटोरी बारीक कटा हुआ

पत्ता गोभी :2 कटोरी

रेड चिली सॉस : 2 चम्मच

सोया सॉस :1 चम्मच

टमाटर सॉस :1 चम्मच

जिंजर गार्लिक पेस्ट: 2 चम्मच

चिली पेस्ट :2 चम्मच

सोडा :1 चुटकी

विनेगर :1 चम्मच

रेड फ़ूड कलर : थोड़ा

नमक : स्वादनुसार



बनाने की विधि :

👉पकोड़ा बनाने के लिए हम एक बाउल में पत्ता गोभी डालेंगे।

👉अब इसमें हरी प्याज, गाजर, जिंजर गार्लिक पेस्ट,2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट,रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनेगर और स्वादनुसार नमक डालें।

👉अब फ़ूड कलर थोड़ा पानी मे मिलाकर इसमें डाल दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब मैदा ,कॉर्न फ्लोर डालें।
मिश्रण को थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें।

👉अब इसका अच्छे तरीके से डो बना लें।

👉सबसे लास्ट में सोडा डालकर फिर से मिला लें।

👉अब हाथों में तेल लगाकर छोटे छोटे बॉल्स बना लें।

👉बॉल्स को गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर फ्राई   कर लें।

👉पकोड़े को चलाते रहें ताकि चारों तरफ अच्छे से फ्राई हो जाये।

👉अब इसे टिशू पेपर पर निकाल लें
और चटनी के साथ सर्व करें।




गुरुवार, 7 जनवरी 2021

मैक्सिकन स्नैक्स क्रिस्पी नाचोज़


यूँ तो बाजार में बहुत सारे चिप्स उपलब्ध होते हैं।
इसमें एक ख़ास चिप्स है " नाचोज़ ।इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है।यह सबको पसंद भी आता है।कुछ चटपटा कुछ तीख़ा खाने का मन हो तो हमें बाजार के चिप्स याद आते हैं।
हम रोक नहीं पाते इसे खरीदने से।
हम घर पर भी चिप्स बनाते हैं तो क्यों न हम अबकी बार नाचोज़ बनाये।
तो चलिए बनाते हैं मैक्सिकन स्नैक्स क्रिस्पी नाचोज़।

बनाने की सामग्री :

मक्के का आटा - 1कप
गेहूं का आटा -आधा कप
नमक -स्वादनुसार
अजवाइन -1 छोटी चम्मच
तेल -आवश्यक्ता अनुसार
गर्म पानी - आटे को गूँथने के लिए

बनाने की विधि :

- सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे।

-उसमें मक्के का आटा, गेहूँ का आटा, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक,थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।

- अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त गूँथ लें।

-अब आटे को गीले कपड़े से ढ़ककर 20 मिनट के लिए रख दें।

-उसके बाद हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर।आटे को मसल कर चिकना कर लें।थोड़ा और आटे को गूँथ लें।

-अब इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर पतला बेल लें।

-फिर (फोक) कांटे वाले चम्मच से इस गोल रोटी पर चारो तरफ छेद कर लें।

-फिर इसे चाकू की सहायता से तिकोना शेप (नाचोज़) में काट लें।

-नाचोज़ काटकर तैयार कर लें।

-एक पैन में तेल गरम करें।

-तेल गरम होते ही इसमें नाचोज़ डालकर सुनहरा तल लें।

-अब प्लेट में टिशू पेपर डालकर सर्व करें।


👍हमेशा गैस धीमी कर के ही नाचोज़ फ्राई करें।
 👍आटे को सख्त ही गूथें।
  

बुधवार, 6 जनवरी 2021

अदरक की बर्फी (सर्दियों के लिए)

बर्फी का नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है।
यूँ तो हम बहुत तरह की बर्फी खाएं हुयें हैं।सब अपनी जगह बेहद स्वादिष्ट होते हैं।
ऐसे ही आज मैं बर्फी बताने जा रही हूँ जो अदरक से बनती है।यह खाने में थोड़ी तीखी और मीठी होती है।इसकी सोंधी सी खुशबू बेहद लज़ीज होता है।इसकी खासियत यह है कि यह सर्दी जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
जैसे हम 2 /3 बार अदरक की चाय पी लेते हैं तभी हमें सर्दी में राहत मिलती है।
तो आइए हम बनाते हैं आज अदरक की बर्फी।

बनाने की सामग्री :

200 ग्राम : अदरक
300 ग्राम :चीनी
2 छोटी चम्मच : घी
8/10 :इलायची

बनाने की विधि :

 -सबसे पहले अदरक को मोटा मोटा काट लीजिए।
-अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ अदरक  2/3 बड़े चम्मच दूध डालकर बारीक पीस लीजिए।
- अब एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिए।
-घी के गर्म होते ही अदरक का पेस्ट डाल दीजिए।
- इसे 5 मिनट तक मीडियम आँच पर पका लीजिए।
- जब अदरक का पेस्ट हल्का गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी मिलाकर ,चीनी के घुल जाने तक  मीडियम आँच पर पका लीजिए।
-अब इसमें इलायची के दाने डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिए।
-अब इसे बटर पेपर पर घी लगाकर ग्रेस कर लीजिए।
-गाढ़े मिश्रण को ट्रे में डालकर अच्छी तरह से फैला दीजिए।
-मिश्रण के हल्के गर्म होने पर उसे बर्फी के आकार के काट लीजिए।
-अब इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
-जब पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो बर्फी के टुकड़े को अलग कर के रख दीजिए।
-बर्फी बनकर तैयार है। अब इसे कन्टेनर में रख कर काफी दिनों तक खा सकते हैं।


सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

गुड़ और नारियल का लड्डू




नारियल का लड्डू भारत का प्रसिद्ध मिठाई है।यह हर जगह मिठाई की दुकान पर मिलता है।
नारियल का लड्डू किसे पसंद नहीं।यह तो सबके मन को भाता है। नारियल की मिठाई बनाना बिल्कुल आसान है।इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।इसकी खूबी यह है कि यह बहुत कम समय में तैयार होने वाली मिठाई है।नारियल का स्वाद बहुत मीठा और खुशबू वाला होता है।
इसे हम बनाकर कुछ दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।
यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।आज मैंने नवरात्रि के भोग के लिए नारियल और गुड़ का लड्डू बनाया है।इस समय कोई भी चीज़ बाहर से मंगाना सेफ नहीं।हम इसे घर पर शुद्ध तरीके से मांग सकते हैं।जब यह बनता है तब पूरे घर में इसकी खुश्बू फैल जाती है और लोग तारीफ करते नहीं थकते ।एक बार जो खाता है वह बार बार डिमांड करता है।मैंने बहुत आसान तरीके से इसे बनाया है।शायद आपको भी पसंद आ जाए।मेरे बच्चों ने पहली बार खाया तो उन्हें पसंद आ गया।

इसकी खास बात है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती तब आप इसे खा कर सो सकते हैं।आपकी नींद पूरी हो सकती है।
बच्चों की याददाश्त तेज होती है।

सामग्री:

2 कटोरी सूखा नारियल
1 कटोरी गुड़
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:

★ एक कढाई में नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूने।
★अब गुड़ डालें।
★ गुड़ डालकर भूने, लगातार चलाते रहें।
★गुड़ पिघलने तक चलाते रहें।
★जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब उसमें इलायची पाउडर डालकर भूने।
★जब एकदम सूख जाए तब ठंडा कर के इस
मिश्रण से लड्डू बनाएं।
★इसके ऊपर नारियल का बुरादा लगाकर सर्व करें।बहुत खूबसूरत लगता है।


गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

ढोकला(खमन) झटपट रेसिपी



ढोकला के नाम से मुँह में पानी आ जाता है।
बहुत लोग को पसंद तो है ,पर उन्हें लगता है कि बहुत टाइम लगता है इसे बनाने में, पर यह बिल्कुल आसान है मुझे भी यही लगता था।पर मैं अपने तरीके से बनाती हूँ वो भी 30 मिनट में।
घण्टो इसमें लगने की जरूरत नहीं है।सबसे खास बात यह है कि बहुत ही स्पंजी होता है।और टेस्ट भी बहुत बढियां।


ढोकला

घोल के लिए सामग्री:
2 कप बेसन,2 बड़े चम्मच नींबू का रस, एक स्पून ईनो पाउडर,पानी आवश्यकता के अनुसार, दही 1 कप,तेल चिकनाई के लिए, एक चम्मच चीनी,नमक,एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, स्वादनुसार,हल्दी आधा चम्मच।


तड़के के लिए :

2 चम्मच तेल,1 चम्मच राई, हरि मिर्च 3/4 लम्बी कटी हुई, चुटकी भर हिंग,धनिया पत्ती बारीक कटी हुई। 8/10 कड़ी पत्ते।

बनाने की विधि

एक बड़े बर्तन में बेसन, निम्बू का रस,चीनी, हल्दी, नमक,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा,अब दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।थोड़ा पानी डाल कर उसे ज्यादा गाढ़ी ना ज्यादा पतली देखकर घोल तैयार करें।अच्छी तरह फेंट लें।गुठलियां नही रहनी चाहिए।
अब इसमें ईनो डालकर 1 मिनट तक फेंट लें।

अब इसे एक केक तीन में या कोई गाढ़े बर्तन में तेल लगाकर घोल डाल दें।
ध्यान रखें  बर्तन में 1/2 इंच ऊँचाई तक घोल डालें।

अब एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर एक स्टैंड रखें।
अब उसके ऊपर यह घोल वाली बर्तन रखें।
अब इसे 20 मिनट तक ढककर भाप में पकने दें।
20 मिनट में एकबार चेक कर लें चाकू से की पका है कि नही।घोल चाकू से नहीं चिपकता तो यह तैयार हो गया।

अब गैस बंद कर दें।ढोकला को ठंडा होने दें।
अब इसे थाली में निकाल लें।

तड़का

अब एक पैन में तेल गरम करें
राई और हींग डालें।
जब तड़कने लगे तब राई ,और कड़ी पत्ता डालें।
कुछ सेकंड के लिए भुने। गैस बंद कर दें।

अब आधा कप पानी में 2 चम्मच चीनी डालकर उबालें।एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
अब तड़के को ढोकले पर डालें चारो तरफ फैलाते हुये।
चीनी का घोल भी साथ में डालें
हो गया ढोकला तैयार।।
अब चटनी के साथ सर्व करें।




शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

Dalgona Coffee

आज भी बच्चों को कुछ अलग खाने पीने का मन किया।आजकल बच्चों से लेकर बड़ो तक फेमस है-डालगोना
कॉफी।

यह काफी प्रचलित है। सबके मुँह पे इसका नाम है।
बच्चे जिद करने लगें मम्मा तुम भी बनाओ न।
मैंने मेरी बेटी को बोला कि आज तुम ही बनाओ।मैं कुछ नही करने वाली।
जहाँ गैस वाला काम होगा मैं आ जाऊँगी पर बनाओगी तुम ही।मेरी 10 साल की बेटी खुश हो गयी कि आज उसे बनाना था।।।।
मैंने रेसीपी बता दी।सब सामान निकाल कर रख दिया और बोली कि जाओ अब बना लो।।।।
तब बेटी ने आज ये बनाया जिसकी तस्वीर यहाँ पर है।बनाना एकदम आसान है बच्चे भी बना सकते हैं पर बच्चों के साथ आपका होना जरूरी है तो चलिए देखते हैं कैसे बनाया जाता है डालगोना कॉफी

इसके लिए हमें -

बनाने की सामग्री

1 बड़ा कप दूध
2 टी स्पून फॉफी पाउडर
2 स्पून चीनी
11/2 स्पून पानी
चॉकलेट सॉस

बनाने की विधि
  • एक बाउल में कॉफी पाउडर, चीनी और पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसे हैंड ब्लेंडर से 15 मिनट तक फेंटें।जिससे चीनी पिघल जाए और कॉफी फूल कर स्मूद हो जाये।
  • अब एक ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब फेंटी हुई कॉफ़ी डालें
  • अब अपने अनुसार कॉफी पाउडर ,चॉकलेट सॉस या चॉकलेट सिरप डालें और सर्व करें।

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

अचार तीखा चटपटा


भारतीय खाना हर किसी को पसंद आता है।जब तक हम अपना खाना नहीं खाते  तबतक संतुष्टि नही मिलता।हमारे खाने में बहुत से व्यंजन होते हैं।चावल, दाल, सब्जी, पापड़, दही, सलाद, रायता और एक चीज जो हमेशा रहता है वो है अचार।
अचार चाहे जिस चीज का हो वह बेहद स्वादिष्ट, मसालेदार, चटपटा ही होता है।हम यदि चावल, दाल खा रहें हैं तो हमें मसालेदार और तीखा अचार पसन्द आता है।
रोटी खाते हैं तो मीठी ओर चटपटी अचार।


बनाने की सामग्री

5 किलो आम
250 ग्राम सौंफ
100 ग्राम हल्दी
125 ग्राम लाल मिर्च
250 ग्राम नमक
50 ग्राम कलौंजी
250 ग्राम मेथी
1 किलो सरसो का तेल


बनाने की विधि

देसी आम को एक दिन पानी में भिगो दीजिए
अब उन्हें पानी से निकाल कर अच्छे से सूखा लीजिये।
इसके बाद सरोते से 8-8 फांके बना लीजिए
उनकी गुठलियां निकाल दीजिए।
सौंफ को दरदरा कूट लीजिए।
मेथी और कलौंजी को साफ कर लीजिए।
मिर्च और नमक पीस लीजिए।
सभी मसालों को तेल में हल्का भून लीजिए।
इसके बाद आम के फाकों को अच्छी तरह से मसालों में सान (मिक्स)लीजिए।
उसे जार में भरकर भरपूर धूप में रख दीजिए।
अचार 15 दिनों में तैयार होगा।






नींबू का मीठा अचार

बनाने की सामग्री
5 किलो नींबू
200 ग्राम काली मिर्च
100 ग्राम बड़ी इलायची
50 ग्राम सोंठ
25 ग्राम जीरा
10-15दालचीनी
तेजपत्ता
जावित्री
50 ग्राम लौंग
5 नग जायफल
100 ग्राम सिरका
3 किलो चीनी
500 ग्राम अदरक
400 ग्राम सेंधा नमक
100 ग्राम काला नमक।


बनाने की विधि


बड़े आकार के कागजी नींबू ले।
धो पोछकर धूप में सुखा लें।
फिर 4 -4 फांके इस तरह से काटें की वह नीचे से जुड़ा रहे।
अदरक को छीलकर बारीक लच्छा बना लें।
सभी मसालों को दरदरा पीस लें।
फिर उसमें चीनी व सिरका मिलाकर नींबुओं में भरकर नींबुओं को जार में रखें।
अब जार को अच्छे से बंद कर के धूप में रखें।
15 दिन में आचार तैयार हो जाएगा।


बुधवार, 9 सितंबर 2020

शाही (sweet dishes)




  बच्चों की पसंद के कुछ स्वीट डिश है जो मैं अक्सर बनाती हूँ।यह सभी को पसंद आती है।इनके स्वाद बेहद लाजवाब होते हैं और बनाना बिल्कुल आसान।

तो चलिए बनाते हैं इनमे से कुछ।

शाही  बासुंदी


सामग्री

फूल क्रीम दूध 1 किलो

केसर चुटकी भर

चीनी 1 चौथाई कप

चिरौंजी 1 चम्मच

कटे हुए काजू 6/7

छोटी इलायची का पाउडर आधा चम्मच।

बादाम और पिस्टे के टुकड़े

बनाने की विधि

भारी तले वाली कढाई में दूध के साथ केसर उबालें।

30 मिनट तक मीडियम आँच पर इसे पकायें।

तबतक पकाते रहें जबतक दूध आधा न रह जाये।

अब इसमें चीनी डालें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।

अब आँच से उतारे।

इलायची पाउडर, काजू बादाम और चिरौंजी डालें।

ठंडा या गर्म सर्व करें।



                         शाही टुकड़ा

सामग्री
4 ब्रेड की स्लाइस तिरछी कटी हुई।
2 कप दूध(क्रीम मिलाकर गाढ़ा बना लें)
रोज एसेंस 2/4 बून्द
4 टेबल स्पून चीनी


बनाने की विधि

ब्रेड को सुनहरा फ्राई कर लें।
2 कप दूध क्रीम मिलाकर गाढ़ा किया हुआ उसमें चीनी एसेंस डाल दें।
अब इसी दूध में ब्रेड के टुकड़े डालें।
एक ट्रे में रखें।
गुलाब की पंखुड़ियों से  सजाकर ठंडा सर्व करें।



           शाही दही लस्सी 

बनाने की सामग्री( 4 लोगों के लिए)

3 कप ताजा दही
2 कप पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
2 बड़े चम्मच चीनी।


बनाने की विधि
दही ,पानी,गुलाब जल, इलायची पाउडर, को मिक्सर में   डालकर चलाएँ।रुक रुक कर चलायें।
चाहे तो आइस क्यूब डाल सकते हैं।
अब ग्लास में सर्व करें।
उसमें ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए डालें।
ठंडा कर के सर्व करें




शाही फ्रूट टिक्का

सामग्री

कुछ फल(सेव,केला,पपीता, अन्नानास, अंगूर)
चॉकलेट सॉस
वनीला आइस क्रीम


बनाने की विधि

सभी फलों को बड़े क्यूब के आकार में काट लें।
इन्हें लम्बे स्टिक्स में लगाकर अरेंज करें।
ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें।
20 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
अब वनीला आइस क्रीम के साथ सर्व करें।





सोमवार, 7 सितंबर 2020

बटर पनीर मसाला

 बनाने की सामग्री
250 ग्राम टमाटर
2 प्याज
100 ग्राम पनीर
50 ग्राम मक्खन
25 ग्राम काजू
हरा धनिया
मिर्ची
50 ग्राम क्रीम।


बनाने की विधि
प्याज को बारीक काट के तल लें।पनीर को भी तल लें।काजू को थोड़ा दूध डालकर पीस लें।फिर टमाटर और तला हुआ प्याज एकसाथ पीस लें।एक कढ़ाई में तेल गरम करें।उसमें जीरा और खड़ा मसाला डालें।उसमें अदरक,लहसुन का पेस्ट डालें।फिर पइसे हुए प्याज और टमाटर डालें।इसमें नमक, मिर्च व गरम मसाला डालें।ऊपर से कसूरी मेथी भी डालें।
अब 5 मिनट के बाद गैस बंद करें और ऊपर से पनीर ,क्रीम डाल दें और सर्व करें।।।

पालक पनीर


  बात पनीर रेसिपी की आती है तो सबसे पहले हमें पालक पनीर का ही ख्याल आता है।आज मैं पालक पनीर बताने जा रही हूं जो हलवाई के जैसी बनेगी।और सबको पसंद भी आएगी।तो चलिए बनाते हैं पालक पनीर

 बनाने की सामग्री
1/2 कि. पालक
200 ग्राम पनीर
1 बड़ा टमाटर
1 प्याज
4 कली लहसून
 1 टुकड़ा अदरक
50 ग्रा. दही
50 ग्रा. बेसन
नमक,मिर्च स्वादनुसार
घी

 बनाने की विधि

बेसन भून कर अलग रख लें
पालक धो कर काट लें।
प्याज लहसुन व अदरक को पीस लें।
टमाटर काट लें।
पनीर के छोटे टुकड़े काट कर फ्राई कर लें।
कुकर में नमक पानी डालकर उबाल लें।अब पालक का पानी छान कर अलग कर लें।अब पालक को पीस लें।एक कढ़ाई में घी गरम करें।उसमें प्याज लाल होने तक भूने।फिर उनमें अदरक, लहसुन टमाटरलाल मिर्च डालकर भूने।अब इसमें बेसन और दही मिलाएं।अब पिसा हुआ पालक व फ्राई पनीर डालकर चलाएं।और पालक का बचा पानी भी डाल दें। 5/ मिनट बाद गैस से बंदउतार लें।अब धनिया और पनीर से सजाकर सर्व करें।

रविवार, 6 सितंबर 2020

राज पराँठा


बच्चों को कुछ आज अलग खाना था।तो मैं सोची की क्या बनाया जाए।यूँ तो पराठे कई तरह के होते हैं।उनमें भी कुछ मसाले दार, कुछ सादे कई तरह के।सबकी अपनी अपनी पसंद है।मैं जो बताने जा रही हूं वो बेहद स्वादिष्ट है।बच्चो के साथ बड़ो को भी पसंद आएगी।
तो चलिए बनाते हैं आज -राज पराँठा

      बनाने की सामग्री:
2 व्यक्तियों के लिए

4 कटोरी गेहूँ का आटा
3/4 छोटा चम्मच नमक
दरदरा मेवा
1 कटोरी मलाई
1 बड़ा प्याज
चुटकी भर अजवाइन
घी या तेल


बनाने की विधि:

आटे को छान लें।उसमें अजवाइन, नमक,मलाई डालकर हाथों से मिलाएं।अपने अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।

प्याज को बारीक काट लें।एक छोटा चम्मच घी या तेल गरम करें।अब प्याज को हल्का भुने ज्यादा लाल ना करें।अब दरदरा मेवा डालें।पानी का छीटा देकर इसे अच्छी तरह मिला लें।मिलाकर आँच से उतार दें।अब ठंडा करें।अब आटे की लोईयां बनाकर उसमें मिश्रण को भरें।इस भरे हुए लोइयों को गोल मोटी रोटी जैसा बेल कर।तवे पर घी लगाकर सेक लें। राज पराठा तैयार है इसे हम दही, सॉस, अचार, चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...