मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

मैंगो शेक

गर्मियां आते ही आम आसानी से मिल जाता है।आम तो सबको पसंद आता है।इसे हम कई तरीके से खाना पसंद करते हैं।आम के स्वाद का कोई जवाब नही।यह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।इसलिए तो इसे फलों का राजा बोला जाता है।बच्चे खूब मन से खाते हैं।ज्यादातर बच्चों को मैंगो मिल्क शेक पसंद आता है।तो चलिए आज हम बनाते हैं मैंगो मिल्क शेक।

सामग्री:
2 ,पके आम,2 कप कटा हुआ।
डेढ़ कप दूध।
चीनी स्वदनुसार।
3/4बर्फ के टुकड़े।

बनाने की विधि:
•आम के टुकड़ों को ।मिक्सर की बड़ी जार में डालें।
•उसमें दूध, चीनी, बर्फ मिलाएं।
•उसे पीस लें।
•मिश्रण स्मूथ होना चाहिए।
•उसमें आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए।
•अब इसे ग्लास में डालें।
•आइस क्रीम या बादाम से सजाएं।


सोमवार, 27 अप्रैल 2020

चॉकलेट आइस क्रीम

आइस क्रीम किसे पसन्द नहीं।बच्चे हों या बड़े सबके मन को भाता है आइस क्रीम।गर्मियां शुरू होते ही हमें बस मौका मिल जाता है आइस क्रीम खाने का।तरह तरह की आइस क्रीम देखने को और खाने को मिलती है।इसके लिए जरूरी नहीं की हमें बाहर ही जाना पड़े हम इसे घर पर भी बना सकते हैं।तो चलिए आज हम बनाते हैं आइस क्रीम।


सामग्री:

2 कप फूल क्रीम दूध
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 चम्मच कोको पाउडर
चीनी स्वदनुसार
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 फ्रेश क्रीम, नट्स।

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन लेंगे और उसमें आधा कप दूध डालें।अब इस दुध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर मिला लें।जो दूध बचा हुआ है उसको अच्छे से उबाल लें।
अब इसमें ये बनाया हुआ कस्टर्ड और कोको मिक्सचर को धीरे धीरे कर के मिलाएं।इस बीच दूध को हल्का हल्का चलाते रहें।
अब धीमे आँच पर उबलने दें।जब दूध आधा हो जाये तो गैस से हटा दें और ठंडा होने दें।दूध के ठंडा होने पर उसमें वनीला एसेंस और क्रीम मिला दें।
अब इसे कंटेनर में डाल दें और पूरी तरह से ठंडा होने तक रख दें।जब ठंडा हो जाये तब इसे फ्रीजर में बंद करके रख दें।
अब इसके जमने का इंतजार कीजिए।और फिर नट्स डालकर आइस क्रीम का मज़ा लीजे।


गाजर का हलवा


गाजर का हलवा मीठा स्वादिष्ट व्यंजन है।जो सभी को पसंद आता है।यह ज्यादातर ठंडी के मौसम में बनाया जाता है ,ऐसा नहीं है।जहाँ गाजर उपलब्ध है तो,हम कभी भी बना सकते हैं इसे।इसके लिए हमें आसानी से सामान भी उपलब्ध हो जातें हैं।तो चलिए बनाते हैं।आज गाजर का हलवा।




सामग्री:
2 कप कदूकस गाजर
2 कप दूध
2 चम्मच घी
1/4 चीनी
थोड़ा सा काजू -किसमिश
1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि:
एक कढ़ाई में घी गरम करें और घिसा हुआ गाजर डालें।
और उसे 10 मिनट तक भूने।
अब उसमें ढूध डालें और मध्यम आँच पर उबलने दें।
गाढ़ा होने तक उसे पकने दें।और चलाते रहें।जिससे चिपके नहीं।जब सारा दूध सूख जाए तब उसे भुने।
अब चीनी काजू किशमिश डालें और अच्छी तरह से चलाएं।जब तक चीनी घुल ना जाये तब तक चलाये।
अब गैस बंद कर दें।अब इसमें इलायची पाउडर डालें।
सर्व करते समय थोड़ा ऊपर से बादाम डालें।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

तरबूज का शर्बत

गर्मियां आते ही हमे तरह तरह के शरबत पीने को मिलते हैं।जिससे हम फ्रेश महसूस करते हैं।आज मैं बताने जा रही हूं।तरबूज का शरबत।जो आसानी से बनाया जा सकता है।यह काफी प्रचलित है।
आइये बनाते हैं शरबत-
सामग्री:
•एक तरबूज
•एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
•दो बड़ा चम्मच चीनी
•बर्फ के 3/4 टुकड़े

विधि:
सबसे पहले तरबूज का छिलका अलग निकाल दें।
इसके बीजों को निकाल दें।अब तरबूज को बड़े बड़े टुकड़ो में काट लें।अब इसे एक मिक्सर जार में दाल कर, निम्बू के रस और चीनी के साथ पीस लें।इसे अच्छी तरह से चलाएं, जबतक यह शरबत जैसा न बन जाए।शरबत तैयार होते ही इसे ग्लास में छान कर निकाल लें।और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

दही बड़े


दही बड़े का नाम सुन के ही मुँह में पानी आ जाता है।कोई त्योहार हो और दही बड़े ना बने तो त्योहार कैसा।यह प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है।जिसे हर कोई पसंद करता है।ज्यादातर लोग होली में बनाते हैं।ऐसे भी अगर मन करे तो हम बना सकते हैं।कुछ चटपटा मन करे तो दही बड़े बनाइये।तो आज हम बनाएंगे   " दही बड़े"


सामग्री:
•एक कटोरी-बिना छिलके वाली उरद डाल
•एक किलो दही
•नमक स्वदनुसार
•4 बड़ा चम्मच चीनी
•एक चौथाई हींग
•10-15 किसमिश
•थोड़ा काजू
•एक चम्मच लाल मिर्च
•2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
•तलने के लिए तेल

बनाने की विधि:
•सबसे पहले दाल को भिगोकर 4 घंटे रखे।
•उसके बाद उसका पानी निकालकर।
•दरदरा पीस लें।
•पीसने के बाद उसको अच्छी तरह से फेंट लें।
•अच्छी तरह फेंटने से बड़ा सॉफ्ट और फुला फुला होता है।

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
जब तेल गरम हो जाये तब हथेली पर हल्का पानी लगाकर।दाल का पेस्ट हाथों में लेकर गोल कर के चपटा करें।
और फिर गर्म तेल में तल लें। गैस मीडियम ही रखें। जब बड़े हल्के से लाल हो जाएं तब निकाल दें।
ऐसे ही सारे बड़े तल लें।
 अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर  पानी गर्म करें।जब पानी गुनगुना हो जाये तो सभी बड़े को उस पानी में डाल दें। 10 मिनट तक पानी में रहने दें।फिर पानी से बाहर निकाल लें।हथेलियों से दबा कर उसका पानी निकाल दें।
अब दही में नमक और चीनी मिला दें।और अच्छी तरह मिक्स करें।अब इस दही में मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, और थोड़ा चाट मसाला पाउडर डालें।
हो गया हमारा दही बड़ा तैयार।


शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

कोल्ड कॉफी


जैसा कि गर्मी शुरू हो गयी है।ऐसे में सभी लोग गर्म चीज़ो से परहेज करना चाहते हैं।लोग ठंडी चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मी में सबसे बेस्ट होता है कोल्ड कॉफी।
इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है।और ठंडा भी। यह सभी रेस्टोरेंट में  मिलती है।इसको पिकर आप फ़्रेश मेहसूस करेंगें।
इसे हम घर में भी बना सकते हैं। तो चलिये बनाते हैं।

सामग्री:
250gm दूध
1  टी स्पून कॉफी
1 टी स्पून कि चॉकलेट पाउडर
2 टी स्पून चीनी
 2 टी स्पून क्रीम
3/4 बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि:
सबसे पहले एक ग्लास लें।उसमें 2 चम्मच दूध में कॉफी पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला लें।
अब एक ब्लेडर में दूध और कॉफी अच्छी तरह ब्लेड कर लें।तब तक करें जब तक झाग न बन जाए।
जब झाग बन जाये तो मिश्रण में चीनी डालें।और मिक्स करें।
ब्लेडर में अब बर्फ के टुकड़े डालें और 5 मिनट तक दोबारा ब्लेड करें।सब अच्छे से मिल जाएगा।
अब हमारी कॉफी तैयार है।और ऊपर से क्रीम डालें और चॉकलेट पाउडर से सजा कर सर्व करें।
बेहद खूबसूरत लगता है।
तो तैयार है हमारा कूल कॉफी।

"नानखटाई"



नानखताई किसको नहीं पसंद बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद है। बच्चे इसे कुकीज भी बोलते हैं।नानखताई परम्परागत बनते आ रही है।लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।कुछ लोग ऐसे ही मिठाई जैसा स्वाद लेकर। तो चलिए बनाते हैं नानखताई।

सामग्री :
मैदा -100 ग्राम
बेसन-50 ग्राम
सूजी-50 ग्राम
चीनी-200 ग्राम
छोटी-इलायची 10
बेकिंग पाउडर-एक छोटा चम्मच

 बनाने की विधि:
सबसे पहले चीनी को पीस लें।
घी गर्म करके पिघला लें।
अब एक बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालें।
और अच्छी तरह फेंट लें।

मैदे, बेसन और सूजी को छान लें छोटी इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।घी चीनी के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, नरम आटें जैसा गूँथ लें।नानखताई बनाने का मिश्रण बिल्कुल तैयार है।

इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालें और दोनों हाथों की मदद से गोल करके थोड़ा सा दबाइये।और चिकनी की हुई ट्रे में लगा दें।सारे मिश्रण को इसी तरह से छोटी छोटी टिक्की का आकार देकर ट्रे में लगा दें।इसको 10 से 15 मिनट तक रख दें।
ओवन को 200 डी. से.तापमान में सेट करके गर्म करें।
अब नानखताई की ट्रे बेक करने के लिए ओवन में रख दें।और ओवन को 180 डी.से. तापमान पर सेट करके 10 मिनट के लिए नानखताई को बेक करें।
अब ओवन को खोलकर नानखताई को चेक करें।और फिर से ओवन में 5 मिनट के लिए  बेक होने के लिए रख दें।करीब15 से 18 मिनट में नानखताई बेक होकर तैयार हो जाती है।
अब ओवन से नानखताई निकाल कर एक प्लेट में रख दें।

अब हमारी नानखताई तैयार है।।


लावा केक












केक किसे पसंद नहीं।बच्चें और बड़े दोनों ही केक के शौकीन होते हैं।केक बहुत अलग अलग तरह से बनाएं जातें हैं।केक का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।
यह घर में भी बनाया जा सकता है।आज मैं बताने जा रहीं हूँ बहुत ही बढ़िया केक जिसका नाम है लावा केक।
तो चलिए शुरू करते हैं।

सामग्री:

*135 ग्राम डार्क चॉकलेट
*95 ग्राम मक्खन
*100 ग्राम आइसिंग शुगर
*2 अंडे का पीला भाग और 2 अंडे
*35 ग्राम मैदा

चॉकलेट लावा केक बनाने की विधि:

200 डिग्री पर ओवन को गर्म कर लें।
माइक्रोवेब बाउल में चॉकलेट और मक्खन पिघला लें।
दूसरे बाउल में अंडे और चीनी अच्छे से फेंट लें।
अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं।
उसमें गांठे न पड़ने दें।
5/7 मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
अब केक के मिश्रण को सांचे में डालें।
9 से 10 मिनट के लिए बेक करें।
अब व्हिप्ड क्रीम,/फ्रेश फ्रूट्स के साथ सर्व करें।

बुधवार, 25 मार्च 2020

मैगी

जब जोरो की भूख हो तब कुछ नहीं सूझता।
ये सबके साथ होता है। तब बस एक ही नाम मुँह पे आता है।
 "हाँ मैगी" मैगी ऐसी डिश है जो सबको पसंद है।बच्चें और युवाओं की पहली पसंद मैगी ही है।जो झट पट बन जाती है। यह भी सब लोग अपने तरीके से बनाते हैं।ये जैसे भी बनाओ अच्छा ही लगता है।और सभी मन से खाते हैं।मैं भी अपने तरीके से बनाती हूँ।जो सभी को बहोत पसंद आता है।तो चलिए आज मैगी बनाते हैं टेस्टी टेस्टी। 
सामग्री:                                    
   मैगी, 1प्याज़ ,2 टमाटर,2 हरी मिर्च, हरा मटर या सिंगदना(मूंगफली),आधा चम्मच जीरा, नमक, धनिया पत्ती,  चिली सॉस।
बनाने की विधि:                                                      
  •   सबसे पहले प्याज़ को बारीक काट लें।
  • टमाटर को भी बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
  • मूंगफली को फ्राई कर लें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें अपने अनुसार। फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।जब प्याज़ लाल हो जाए तब उसमें टमाटर डालें।टमाटर को थोड़ा पकने दें।पकने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डालें।फिर उसमें फ्राई किया मूंगफली डालें।अब इसमें मैगी मसाला डालें।अगर ज्यादा डालेंगे तो और टेस्टी बनेगा।मसाला डालते ही उसमें नमक स्वादनुसार डालें। मैगी के टुकड़े डालें।फिर पानी डालें।पानी अपने अनुसार डालें। जैसा आपको खाना पसंद है ।ग्रेवी वाला चाहिए तो पानी ज्यादा डालें। मैगी जब पक जाए तब गैस बंद कर दें।फिर उसमें हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।हो गया स्वादिष्ट मैगी तैयार।


       
                                                         






 

शनिवार, 21 मार्च 2020

प्याज़ का पराठा

             'प्याज़ का पराठा'
जब टाइम की कमी हो तो समझ नही आता कि क्या बनाया जाए?मेरे साथ भी यही होता है।जो बने वो बच्चे खाएँगे की नही बड़ी टेंशन होती है।मैं जल्दी में हमेशा बनाती हूँ कुछ डिश जो एकदम आसान है। जिनमें से एक ये भी है।
सामग्री:
 2 कटोरी आटा ,1 प्याज़ बारीक कटा, 1 चम्मच जीरा,2 हरी मिर्ची, 2 चम्मच  तेल,नमक स्वदनुसार।
बनाने की विधि:   
 आटे में ये सभी चीजों को मिला लें।और उसे(मीडियम)मध्यम गूँथ लें।अब इसको गोल गोल बेल लें रोटी की तरह।
  फिर घी लगाकर सेकें। 
   हो गया पराठा तैयार।
   अब इसे सौस या अचार के साथ खा सकते हैं।

बुधवार, 18 मार्च 2020

"लिट्टी चोखा"

"लिट्टी "जिसे सुनते ही एक ही नाम जुबान पे आता है-बिहार। लिट्टी बिहार की पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है।इसे हम डिनर या लंच में बना सकते हैं।यह देखने मे एकदम बाटी जैसे लगती है।लेकिन इसमें एक अन्तर है, इसमें सत्तू भरी जाती है। यह बैंगन के भर्ते (चोखा )के साथ खाया जाता है।
सामग्री:  

500 ग्राम: आटा
250 ग्राम: चने का सत्तू
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
 2 चम्मच नींबू रस
10 कली लहसुन -कटी हुई
एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
4 हरि मिर्च कटी हुई
आधा चम्मच-अजवाइन मंगरैल
काला नमक- आधा छोटी चम्मच
नमक :स्वादनुसार
आधा चम्मच- आमचूर

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में 2 चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार डालें।फिर उसे कड़क गूँथ लें।

सत्तू का मसाला: 
अब मसाले तैयार करने के लिए जो हमें लिट्टी में भरना है।उसे तैयार करना है।

इसमें -चने का सत्तू में,बारीक कटी प्याज़, बारीक कटा लहसुन, हरि मिर्च, अजवाइन-मंगरैल, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच आमचूर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, निम्बू का रस, नमक स्वदनुसार ,थोड़ा अचार का मसाला इनसब को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिला लें।मिश्रण भुरभुरा होना चाहिए।अब यह मिश्रण तैयार है।
अब जो आटा हमने गूथें हैं।उसकी गोल गोल लोयी बना लें।अब एक लोयी में सत्तू वाला मिश्रण को भरें। मिश्रण को अच्छी तरह से भर के बंद करें।अब ऐसे ही सब लिट्टी को तैयार करें।
अब इन सब लिट्टियों को आग में सेकें।इसके लिए लकड़ी को ,या कोयले को जलाकर आग तैयार कर लें।फिर इसमें इन लिट्टियों को भूरे होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
चाहे तो अगर आग की सुविधा ना हो तो इसे हम ओवन में बेक कर सकते हैं।या इसे हम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं। हो गया हमारा स्वादिष्ट लिट्टी।
 लिट्टी हमेशा देसी चोखा के साथ ही अच्छा लगता है।

चोखा बनाने की विधि:

 बैंगन को अच्छी तरह से पका लें।पकने के बाद इसके छिलके निकाल कर मैश कर लें।इसमे नमक स्वदनुसार,2 हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, थोड़ा बारीक धनिया पत्ती,2 बूंद सरसो का तेल। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
हो गया चोखा तैयार।
लिट्टी को हम आधा करके उसमें घी डालकर खा सकते हैं।बेहद स्वादिष्ट लगता है।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...