मैंगो केसरी जो नाम से ही खूबसूरत है और देखने में खूबसूरत।।मैंगो केसरी को बहुत से नाम से जाना जाता है।
आम का हलवा,मैंगो शीरा इत्यादि।यह ड्राई फ्रूट्स,सूजी(रवा) और आम से बनाई जाने वाली मिठाई है।यह बनाना भी बिल्कुल आसान है।
आम के दिनों में बहुत से घरों में यह बनाया जाता है।जो बेहद स्वादिष्ट होता है।इसे हम प्रसाद के रूप में भी बना सकते हैं।
सूजी के हलवे की तरह ही इसे बनाया जाता है।इसे सभी पसंद करते हैं।जब त्योहार आए तब इसे हम झटपट तैयार कर सकते हैं।या घर में अचानक से मेहमान आ जाएं तो यह बना सकते हैं। मैं आज आपको बताने जा रही हूँ यह रेसिपी जो आसानी से बनाया जाता है।तो चलिए बनाते हैं आज मैंगो केसरी
सामग्री
एक पके आम के पल्प
1/2 लीटर फूल क्रीम दूध
1 सूजी ( रवा)
चीनी 7/8 चम्मच (अपने स्वादनुसार)
घी
केसर 8/10 धागे
1 चम्मच पिसी इलायची
ड्राई फ्रूट्स
बनाने की विधि :
👉सबसे पहले आम को छीलकर उसे पीस कर
पल्प तैयार कर लें।
👉फिर कढ़ाई में घी डालकर ड्राई फ्रूट्स (काजू,किसमिश,बादाम) डालकर फ्राई कर लें।
👉अब रवा (सूजी)को धीमी आंच पर भूनें।
👉दूसरे तरफ गर्म दूध में केसर डालकर रखें।
👉जब रवा( सूजी) ब्राउन हो जाये ,तब उसमें दूध डालकर चलाते रहें।
👉अब पिसी इलायची,और चीनी डालकर चलाएं।
👉जब घी छोड़ने लगे तब आम के पल्प डालें।
और अच्छी तरह से चलाएं।
👉अब एक दो चम्मच घी डालकर गरमा गरम सर्व करें।