Mere Hatho Ka Desi Swad...Yummy..n Very Tasty..My Desi Kitchen... Maine Bahot Hi Aasan Tarike Se Samjhane Ki Kosis Ki Hai.. Aap Bhi Try Kijiye Meri Recipe.
बुधवार, 6 जनवरी 2021
अदरक की बर्फी (सर्दियों के लिए)
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020
गुड़ और नारियल का लड्डू
नारियल का लड्डू भारत का प्रसिद्ध मिठाई है।यह हर जगह मिठाई की दुकान पर मिलता है।
नारियल का लड्डू किसे पसंद नहीं।यह तो सबके मन को भाता है। नारियल की मिठाई बनाना बिल्कुल आसान है।इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।इसकी खूबी यह है कि यह बहुत कम समय में तैयार होने वाली मिठाई है।नारियल का स्वाद बहुत मीठा और खुशबू वाला होता है।
इसे हम बनाकर कुछ दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।
यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।आज मैंने नवरात्रि के भोग के लिए नारियल और गुड़ का लड्डू बनाया है।इस समय कोई भी चीज़ बाहर से मंगाना सेफ नहीं।हम इसे घर पर शुद्ध तरीके से मांग सकते हैं।जब यह बनता है तब पूरे घर में इसकी खुश्बू फैल जाती है और लोग तारीफ करते नहीं थकते ।एक बार जो खाता है वह बार बार डिमांड करता है।मैंने बहुत आसान तरीके से इसे बनाया है।शायद आपको भी पसंद आ जाए।मेरे बच्चों ने पहली बार खाया तो उन्हें पसंद आ गया।
इसकी खास बात है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती तब आप इसे खा कर सो सकते हैं।आपकी नींद पूरी हो सकती है।
बच्चों की याददाश्त तेज होती है।
सामग्री:
2 कटोरी सूखा नारियल
1 कटोरी गुड़
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बनाने की विधि:
★ एक कढाई में नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूने।
★अब गुड़ डालें।
★ गुड़ डालकर भूने, लगातार चलाते रहें।
★गुड़ पिघलने तक चलाते रहें।
★जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब उसमें इलायची पाउडर डालकर भूने।
★जब एकदम सूख जाए तब ठंडा कर के इस
मिश्रण से लड्डू बनाएं।
★इसके ऊपर नारियल का बुरादा लगाकर सर्व करें।बहुत खूबसूरत लगता है।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020
ढोकला(खमन) झटपट रेसिपी
ढोकला के नाम से मुँह में पानी आ जाता है।
बहुत लोग को पसंद तो है ,पर उन्हें लगता है कि बहुत टाइम लगता है इसे बनाने में, पर यह बिल्कुल आसान है मुझे भी यही लगता था।पर मैं अपने तरीके से बनाती हूँ वो भी 30 मिनट में।
घण्टो इसमें लगने की जरूरत नहीं है।सबसे खास बात यह है कि बहुत ही स्पंजी होता है।और टेस्ट भी बहुत बढियां।
ढोकला
घोल के लिए सामग्री:
2 कप बेसन,2 बड़े चम्मच नींबू का रस, एक स्पून ईनो पाउडर,पानी आवश्यकता के अनुसार, दही 1 कप,तेल चिकनाई के लिए, एक चम्मच चीनी,नमक,एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, स्वादनुसार,हल्दी आधा चम्मच।
तड़के के लिए :
2 चम्मच तेल,1 चम्मच राई, हरि मिर्च 3/4 लम्बी कटी हुई, चुटकी भर हिंग,धनिया पत्ती बारीक कटी हुई। 8/10 कड़ी पत्ते।
बनाने की विधि
एक बड़े बर्तन में बेसन, निम्बू का रस,चीनी, हल्दी, नमक,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा,अब दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।थोड़ा पानी डाल कर उसे ज्यादा गाढ़ी ना ज्यादा पतली देखकर घोल तैयार करें।अच्छी तरह फेंट लें।गुठलियां नही रहनी चाहिए।
अब इसमें ईनो डालकर 1 मिनट तक फेंट लें।
अब इसे एक केक तीन में या कोई गाढ़े बर्तन में तेल लगाकर घोल डाल दें।
ध्यान रखें बर्तन में 1/2 इंच ऊँचाई तक घोल डालें।
अब एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर एक स्टैंड रखें।
अब उसके ऊपर यह घोल वाली बर्तन रखें।
अब इसे 20 मिनट तक ढककर भाप में पकने दें।
20 मिनट में एकबार चेक कर लें चाकू से की पका है कि नही।घोल चाकू से नहीं चिपकता तो यह तैयार हो गया।
अब गैस बंद कर दें।ढोकला को ठंडा होने दें।
अब इसे थाली में निकाल लें।
तड़का
अब एक पैन में तेल गरम करें
राई और हींग डालें।
जब तड़कने लगे तब राई ,और कड़ी पत्ता डालें।
कुछ सेकंड के लिए भुने। गैस बंद कर दें।
अब आधा कप पानी में 2 चम्मच चीनी डालकर उबालें।एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
अब तड़के को ढोकले पर डालें चारो तरफ फैलाते हुये।
चीनी का घोल भी साथ में डालें
हो गया ढोकला तैयार।।
अब चटनी के साथ सर्व करें।
शुक्रवार, 11 सितंबर 2020
Dalgona Coffee
आज भी बच्चों को कुछ अलग खाने पीने का मन किया।आजकल बच्चों से लेकर बड़ो तक फेमस है-डालगोना
कॉफी।
बच्चे जिद करने लगें मम्मा तुम भी बनाओ न।
मैंने मेरी बेटी को बोला कि आज तुम ही बनाओ।मैं कुछ नही करने वाली।
जहाँ गैस वाला काम होगा मैं आ जाऊँगी पर बनाओगी तुम ही।मेरी 10 साल की बेटी खुश हो गयी कि आज उसे बनाना था।।।।
मैंने रेसीपी बता दी।सब सामान निकाल कर रख दिया और बोली कि जाओ अब बना लो।।।।
तब बेटी ने आज ये बनाया जिसकी तस्वीर यहाँ पर है।बनाना एकदम आसान है बच्चे भी बना सकते हैं पर बच्चों के साथ आपका होना जरूरी है तो चलिए देखते हैं कैसे बनाया जाता है डालगोना कॉफी
इसके लिए हमें -बनाने की सामग्री
1 बड़ा कप दूध
2 टी स्पून फॉफी पाउडर
2 स्पून चीनी
11/2 स्पून पानी
चॉकलेट सॉस
बनाने की विधि
- एक बाउल में कॉफी पाउडर, चीनी और पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे हैंड ब्लेंडर से 15 मिनट तक फेंटें।जिससे चीनी पिघल जाए और कॉफी फूल कर स्मूद हो जाये।
- अब एक ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें।
- अब फेंटी हुई कॉफ़ी डालें
- अब अपने अनुसार कॉफी पाउडर ,चॉकलेट सॉस या चॉकलेट सिरप डालें और सर्व करें।
गुरुवार, 10 सितंबर 2020
अचार तीखा चटपटा
भारतीय खाना हर किसी को पसंद आता है।जब तक हम अपना खाना नहीं खाते तबतक संतुष्टि नही मिलता।हमारे खाने में बहुत से व्यंजन होते हैं।चावल, दाल, सब्जी, पापड़, दही, सलाद, रायता और एक चीज जो हमेशा रहता है वो है अचार।
अचार चाहे जिस चीज का हो वह बेहद स्वादिष्ट, मसालेदार, चटपटा ही होता है।हम यदि चावल, दाल खा रहें हैं तो हमें मसालेदार और तीखा अचार पसन्द आता है।
रोटी खाते हैं तो मीठी ओर चटपटी अचार।
बनाने की सामग्री
5 किलो आम
250 ग्राम सौंफ
100 ग्राम हल्दी
125 ग्राम लाल मिर्च
250 ग्राम नमक
50 ग्राम कलौंजी
250 ग्राम मेथी
1 किलो सरसो का तेल
बनाने की विधि
देसी आम को एक दिन पानी में भिगो दीजिए
अब उन्हें पानी से निकाल कर अच्छे से सूखा लीजिये।
इसके बाद सरोते से 8-8 फांके बना लीजिए
उनकी गुठलियां निकाल दीजिए।
सौंफ को दरदरा कूट लीजिए।
मेथी और कलौंजी को साफ कर लीजिए।
मिर्च और नमक पीस लीजिए।
सभी मसालों को तेल में हल्का भून लीजिए।
इसके बाद आम के फाकों को अच्छी तरह से मसालों में सान (मिक्स)लीजिए।
उसे जार में भरकर भरपूर धूप में रख दीजिए।
अचार 15 दिनों में तैयार होगा।
नींबू का मीठा अचार
बनाने की सामग्री
5 किलो नींबू
200 ग्राम काली मिर्च
100 ग्राम बड़ी इलायची
50 ग्राम सोंठ
25 ग्राम जीरा
10-15दालचीनी
तेजपत्ता
जावित्री
50 ग्राम लौंग
5 नग जायफल
100 ग्राम सिरका
3 किलो चीनी
500 ग्राम अदरक
400 ग्राम सेंधा नमक
100 ग्राम काला नमक।
बनाने की विधि
बड़े आकार के कागजी नींबू ले।
धो पोछकर धूप में सुखा लें।
फिर 4 -4 फांके इस तरह से काटें की वह नीचे से जुड़ा रहे।
अदरक को छीलकर बारीक लच्छा बना लें।
सभी मसालों को दरदरा पीस लें।
फिर उसमें चीनी व सिरका मिलाकर नींबुओं में भरकर नींबुओं को जार में रखें।
अब जार को अच्छे से बंद कर के धूप में रखें।
15 दिन में आचार तैयार हो जाएगा।
बुधवार, 9 सितंबर 2020
शाही (sweet dishes)
तो चलिए बनाते हैं इनमे से कुछ।
शाही बासुंदी
सामग्री
फूल क्रीम दूध 1 किलो
केसर चुटकी भर
चीनी 1 चौथाई कप
चिरौंजी 1 चम्मच
कटे हुए काजू 6/7
छोटी इलायची का पाउडर आधा चम्मच।
बादाम और पिस्टे के टुकड़े
बनाने की विधि
भारी तले वाली कढाई में दूध के साथ केसर उबालें।
30 मिनट तक मीडियम आँच पर इसे पकायें।
तबतक पकाते रहें जबतक दूध आधा न रह जाये।
अब इसमें चीनी डालें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।
अब आँच से उतारे।
इलायची पाउडर, काजू बादाम और चिरौंजी डालें।
ठंडा या गर्म सर्व करें।
शाही टुकड़ा
सामग्री
4 ब्रेड की स्लाइस तिरछी कटी हुई।
2 कप दूध(क्रीम मिलाकर गाढ़ा बना लें)
रोज एसेंस 2/4 बून्द
4 टेबल स्पून चीनी
बनाने की विधि
ब्रेड को सुनहरा फ्राई कर लें।
2 कप दूध क्रीम मिलाकर गाढ़ा किया हुआ उसमें चीनी एसेंस डाल दें।
अब इसी दूध में ब्रेड के टुकड़े डालें।
एक ट्रे में रखें।
गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर ठंडा सर्व करें।
शाही दही लस्सी
बनाने की सामग्री( 4 लोगों के लिए)
3 कप ताजा दही
2 कप पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
2 बड़े चम्मच चीनी।
बनाने की विधि
दही ,पानी,गुलाब जल, इलायची पाउडर, को मिक्सर में डालकर चलाएँ।रुक रुक कर चलायें।
चाहे तो आइस क्यूब डाल सकते हैं।
अब ग्लास में सर्व करें।
उसमें ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए डालें।
ठंडा कर के सर्व करें
शाही फ्रूट टिक्का
सामग्री
कुछ फल(सेव,केला,पपीता, अन्नानास, अंगूर)
चॉकलेट सॉस
वनीला आइस क्रीम
बनाने की विधि
सभी फलों को बड़े क्यूब के आकार में काट लें।
इन्हें लम्बे स्टिक्स में लगाकर अरेंज करें।
ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें।
20 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
अब वनीला आइस क्रीम के साथ सर्व करें।
सोमवार, 7 सितंबर 2020
बटर पनीर मसाला
पालक पनीर
रविवार, 6 सितंबर 2020
राज पराँठा
शनिवार, 5 सितंबर 2020
मक्के की रोटी और सरसों का साग
शुक्रवार, 4 सितंबर 2020
चटपटी " चटनियां"
भजिया, समोसे, पकौड़े या कटलेट्स यदि हम बनाने की सोचते हैं तो उसके साथ यह भी की चटनी किसका बनाया जाए ज्यादातर हम धनिये की चटनी बनाते हैं हमें लगता है कि यही आसान है।खाने में अगर चटनी हो तो खाना और स्वादिष्ट लगता है और खाने वाले तारीफ करते नहीं थकते।
आज मैं कुछ विशेष प्रकार की चटनियां बताने जा रही हूं जो मैं बनाया करती हूं।यह चटनी से खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
तो चलिए बनाते हैं स्पेशल चटनियां
★ इमली की चटनी
बनाने की सामग्री:
3 कप पकी इमली
1 चम्मच भुना पिसा जीरा
आधा चम्मच धनिया पिसा
आधा चम्मच गरम मसाला
1/4 दालचीनी पिसी
1 चुटकी हिंग
नमक स्वादनुसार
आधा चम्मच काला नमक
3/4 कप चीनी पिसी हुई
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि:
2 कप गरम पानी में इमली को भिगो कर 1 घंटे तक रखें।
फिर उसे मैश कर के गूदा और छिलके निकाल दें।
अब इमली का जो पेस्ट बना है छिलके निकालने के बाद।उसमें नमक और सारे मसाले मिला दें।
और अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर छान कर गूदा अलग कर ले।
अब इसमें चीनी मिला दें और सर्व करें।
इमली की चटनी तैयार है।
★नारियल की चटनी
बनाने की सामग्री :
100 ग्राम कच्चा नारियल
1/2 भुनी हुई मूंगफली
1 गड्डी हरा धनिया
4/5 हरी मिर्च
कुछ कड़ी पत्ते
1/2 चम्मच राई
नमक स्वादनुसार
ऑइल कोई भी
बनाने की विधि
नारियल को कदूकस कर लें।
भुनी मूंगफली, हरा धनिया, हरी मिर्च को एकसाथ मिक्सर में पिस लें इसमें नमक मिलाकर अलग रख दें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें।उसमें कड़ी पत्ता,सूखी लाल मिर्च, राई का तड़का दें।
अब चटनी तैयार है।
★कैरी (कच्चा आम ) की चटनी
सामग्री :
100 ग्राम कच्चा आम
1 गड्डी पुदीना
4/5 हरी मिर्च
1 चम्मच सूखा धनिया
हींग
स्वादनुसार नमक
बनाने की विधि
कच्चे आमों को काट लेंगें ।उसमें पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च, मिलाकर बारीक पिस लेंगें।अब इसमें नमक मिला देंगें।चटनी तैयार है
★अनार की चटनी
बनाने की सामग्री
2 अनार
1 चम्मच सूखा धनिया
स्वादनुसार नमक
आमचूर
बनाने की विधि
अनार के दानों को निकाल लें।उसमें सूखा धनिया मिलाकर मिक्सर में पिस लें।अब इसमें स्वादनुसार नमक और आमचूर मिला लें।हो गई चटनी तैयार।
आंवले की चटनी
बनाने की सामग्री
100 ग्राम आंवला
1 गड्डी हरा धनिया
3/4 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक
स्वादनुसार नमक
बनाने की विधि
आंवले को उबाल कर बीज निकाल लेंगें।इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर पिस लेंगें।
चटनी तैयार है।इसमें भरपूर विटामिन सी होता है।
Diva's recipes of
बनाना ओट्स स्मूदी
आजकल सेहत का ध्यान किसे नहीं रहता।सभी अपने तरीके से अपना अपना ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है।आज के दौड़ भाग की जिंदगी में। और जल्दी ...
-
पुदीने और सौंफ की शर्बत गर्मियों मे हमें हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बाजार में तरह तरह के रंग बिरंगे शर्बत उपलब्ध हैं जो हमारे...
-
आज मैं लेकर आई हूँ पनीर टिक्का मसाला । पनीर टिक्का मसाला सबके पसंद का होता है। बेहद स्वादिष्ट।बच्चों की फेवरेट।या कहूँ सबकी फे...