आज अचानक मुझे अनरसा मिठाई याद आ गई।बचपन में हमलोग बहुत खाते थे और बेहद स्वादिष्ट लगता था।अनरसा उत्तर भारत का पारम्परिक मिठाई है।यह कई सालों से जानी जाती है।यह चावल से बनाई जाती है।यह सबको बहुत पसंद आता है।बच्चे भी इसे मन से खाते हैं।यह हम कोई भी मौसम में बना सकते हैं।इसे गरमा गरम खाने में बहुत अच्छा लगता है।यह दीपावली का विशेष व्यंजन है।इसे हम दीवाली के विशेष त्योहार में बना सकते हैं।आप भी इसे मिठाई रूप में बना सकती हैं।जो सबको पसंद आएगी।यह मिठाई बहुत तरह से बनाई जाती है।एक तो 3 दिन पहले चावल भिगोकर या सूजी के।कई लोग इसे अलग अलग तरह से बनाते हैं।पर इसकी ऊपरी सतह एक समान ही होती है।जो इसकी खूबसूरती है।और इसकी पहचान।कुछ लोग इसे लक्ष्मी पूजन के खास मौके पर बनाते हैं।उत्तर भारत में यह दिपावली के समय हर जगह दिखाई देती है।हर जगह उपलब्ध होती है।इसे बनाना शुभ माना जाता है।इसे बनाने में लगभग 3 दिन लगते हैं ।पर मैंने इसे झटपट बनाने की कोशिश की है।
तो चलिए बनाते हैं।एक अनोखी रेसिपी-
बनाने की सामग्री:
2 कटोरी चावल का आटा
1 चम्मच इलायची पाउडर
150 ग्राम ग्रेटेड गुड़
4/5 बड़े चम्मच दूध
2 चम्मच तिल
बनाने की विधि:
चावल को रात भर भिगो कर रखें
सुबह इसका पानी निकालकर सूखा लें।
पूरे एक घण्टे के लिए सूखने दें।
अब मिक्सर में इसका पाउडर बना लें।
इस पाउडर में गुड़ और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब इस मिक्सचर में दूध अपने अंदाज से डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
यदि आटा गीला हो जाये तब मैदा मिला सकते हैं।
अब इस आटे को घी लगाकर 20 मिनट के लिए रख दें।
अब इसे अच्छी तरह से मैश करें।
इसके बाद इसकी टिक्की बनाकर तिल में लपेटें।
गर्म तेल या घी में धीमी आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
अब गरमा गरम सर्व करें।
Mere Hatho Ka Desi Swad...Yummy..n Very Tasty..My Desi Kitchen... Maine Bahot Hi Aasan Tarike Se Samjhane Ki Kosis Ki Hai.. Aap Bhi Try Kijiye Meri Recipe.
रविवार, 23 मई 2021
अनरसा
रविवार, 16 मई 2021
बनाना (केला) रेसीपी
केला सभी को पसंद है पर इसके बहुत सारे व्यंजन भी बनते हैं।यह बहुत कम लोगों को पता है।आज मैं कुछ ख़ास व्यंजन बताने जा रही हूं केले की।जो बेहद स्वादिष्ट है।तो चलिए बनाते हैं कुछ ख़ास---
केले की बर्फी
सामग्री :
4 पके केले,2 बड़े चम्मच घी,2 कप दूध, 1 कप चीनी,1 कप घिसा नारियल,1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर,आधा कप अखरोट।
बनाने की विधि:
केले को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
फिर एक बर्तन में मैश केले में दूध मिलाकर पकने के लिए गैस पर रख दें।
जब केले में दूध सूख जाए तब गैस बंद कर दें।
अब कढाई में घी गरम करें।
अब केले और दूध वाला मिश्रण डालें।
अब इसे लगातार चलाते हुए भुने।
जब मिश्रण ब्राउन हो जाये तब इसमें चीनी, नारियल अखरोट की गिरी डालें।
सूखने तक भून लें।
अब एक बर्तन में घी लगा कर चिकना कर लें।
अब मिश्रण डाल कर फैला दें।
ऊपर से अखरोट, बादाम, काजू से सजा दें।
ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें।
चटपटा केला फ्राई
सामग्री :
4/5 कच्चे केले, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच धनिया पाउडर,1 चम्मच अमचूर पाउडर,1 चम्मच पिसी सौंफ, आधा चम्मच साबुत सौंफ, नमक ,तेल।
बनाने की विधि:
केलों को छीलकर लम्बाई में 2 हिस्से कर लें।
कढ़ाई में तेल डाल कर कटे केले को धीमी आंच पर गुलाबी तल लें।जब फ्राई हो जाये तब इसे बर्तन में निकाल लें।अब कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल दें।उसमें सभी मसालों को डालकर भून लें।फिर उसमें फ्राई केले को डालकर 5/6 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
अब गरमा गरम सर्व करें।
केले के खजूर
सामग्री :
4 पके केले,1 कटोरी मक्के का आटा,आधा कटोरी चीनी,1 चम्मच साबुत जीरा, आधा कटोरी गेंहू का आटा,1 बड़ा चम्मच घी मोयन के लिए, तलने के लिए तेल।
बनाने की विधि:
केलों को छीलकर टुकड़ो में काट लें।इसमें चीनी मिलाकर मिक्सर में बारीक पीस लें।आटे में जीरा व मोयन मिलाकर पिसे हुए केले के साथ आटा गूंथ लें।फिर उसके मोटी लोई बनाकर चकले पर बड़ी पूरी बेल लें।चाकू की सहायता से खजूर की शेप में निकोनी काट लें।जब सब काट के हो जाये तब इसे गर्म तेल में करारी तल लें।यह नाश्ते के रूप में सर्व करें।
शुक्रवार, 14 मई 2021
चाट....चटपटा😋
चाट का नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि अभी ही खा लें।यह सबको पसंद आती है। बाजार का तो अच्छा लगता ही है।लेकिन घर पर बनाकर खाया जाए तो इसकी बात ही कुछ और है।चाट बनाना बिल्कुल आसान है।
इसे हम कई तरीकों से बना सकते हैं।जिसको जैसा पसंद वैसा बनाता है।
एकदम से कोई हार्ड रेसीपी नहीं कि इसमें यही सब चीजें पड़नी चाहिए।
किसी को तीखा,किसी को मीठा,किसी को काफी चटपटा😋 ।
आज मैं अपने तरीके से बनाना बताउंगी जो बिल्कुल आसानी से बनाया जा सकता है।यह कोई भी बना सकता है ।मेरे यहाँ तो बच्चे भी बना लेते हैं।मैं सारी तैयारी कर देती हूँ बच्चे बना लेते हैं।
सामग्री :
सफेद मटर (बटाना) 1 कटोरी 4 लोगों के लिए।
हल्दी पाउडर,नमक,भुना जीरा पाउडर,चाट मसाला,काला नमक,हरी चटनी,मीठी चटनी,दही, थोड़ी नमकीन सेव,बारीक कटी प्याज,हरी मिर्च बारीक कटी,नीम्बू,धनिया पत्ती कटी हुई।
बनाने की विधि
सबसे पहले हम सफेद मटर को भिगोने के लिए रख देंगे।
शाम को चाट बनाना है तो हम सुबह में ही मटर को भिगोकर रख (पानी में )देंगे।
शाम को मटर को पानी से निकाल लेंगें।
अब इसे कुकर में डालकर उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादनुसार डालकर 3/4 सिटी लगा देंगे।
गैस बंद कर दें। छोले तैयार।
अब हम हरी चटनी बनाएंगे-
इसके लिए-
मिक्सर के जार में 2 कटोरी धनिया पत्ती, 2 हरी मिर्च,थोड़ी अदरक,थोड़ी लहसुन(एक एक टुकड़ा) डालकर बारीक पीस लें।
इसे बाउल में निकाल कर इसमें नीम्बू का रस और स्वादनुसार नमक डालें।
हो गयी हरी चटनी तैयार।
मीठी चटनी
इसके लिए -
एक कटोरी खजूर को गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें।
4/5 घण्टे बाद जब यह अच्छी तरह से फूल जाए तब इसके सारे बीज निकाल लें।
अब इसे एक कढ़ाई या किसी मोटे तले के बर्तन में डालकर पकाएं। साथ ही इसमें एक कटोरी गुड़ बारीक कर के डाल दें।बीच बीच में चलाते रहें।इसे खूब उबलने दें अगर मीठा कम लगे तो चीनी डाल सकते हैं।
गाढ़े होने तक इसे पकाएं।अब गैस बंद कर दें।
मीठी चटनी तैयार है।इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं।
समोसा या टिक्की की चाट बनाया जाए ये हमारे स्वाद पर निर्भर है।
समोसा हम बाहर से ला सकते हैं या बना सकते हैं।
आलू टिक्की भी बनाया जा सकता है।अब बनाने की विधि
एक डिश में हम समोसा या टिक्की डालेंगे।
उसके ऊपर रगड़ा मतलब छोले डालेंगे।
अब दही,मीठी चटनी,हरी चटनी,प्याज़,चाट मसाला,काला नमक ,धनिया पत्ती,हरी मिर्च,भुना जीरा पाउडर,नींबू, ऊपर से नमकीन सेव डालकर गरमा गरम सर्व करेंगे।
बस हो गया चटपटा चाट तैयार।
रविवार, 9 मई 2021
कूकरी टिप्स......जरा इन्हें भी ध्यान दें
आमतोर पर हम महिलाओं को किचन में बहुत सी छोटी छोटी समस्याएं आती हैं।हम सोंचते हैं कि कैसे इस परेशानी को खत्म करें।कुछ ऐसे ही टिप्स है जो कि हमारे कामो को आसान बनाती है।इसपे ध्यान दीजियेगा।
यह काफी लाभदायक है।
- दूध में आता गूँथ कर रोटी या पूरी, पराठे बनाएं।यह खस्ता और स्वादिष्ट बनेंगें।
- खाना धीमी आंच पर पकाने से इसमें मसालों की खुशबू बनी रहती है।भोजन स्वादिष्ट और पोष्टिकता से भरा होता है, गैस भी कम खर्च होती है।
- चूल्हे के बर्नर के बारीक छेद में खाने के कण फंस जाते हैं, जिससे लाल फ्लेम आने लगती है।समय समय पर इसकी सफाई करती रहें।
- प्याज काटने से पहले चाकू की नोंक पर एक कच्चा आलू छिल कर लगा लें।आँसू नहीं निकलेंगे।
- बिस्किट्स के कुरकुरापन नही जाए इसके लिए एक कन्टेनर में एक चम्मच चीनी डालें और तब बिस्किट्स डालें।तो बिस्किट्स काफी समय तक कुरकुरे रहेंगें।
- रसोई के चाकू में यदि जंग लग जाये तो उसे प्याज में घोंप कर रख दें। 10 /15 मिनट बाद निकाल लें।फिर धो लें।चाकू साफ हो जाएगा।
- हफ्ते भर की सब्जियां लाकर सीधे फ्रिज में ना रखें।लाते ही उन्हें अलग अलग थैली में अच्छे से बांधकर रखें।सब्जियां हफ्ते भर फ्रेश रहेंगीं।
- चीनी में चीटियां आ रहीं हों, तो उसके चारों ओर हल्दी छिड़क दें।चीटियां गायब हो जाएंगी।
- फ्रीज़र में पॉलीथिन शिट बिछाकर ही बर्फ की ट्रे रखें निकालने में आसानी होगी।
- पाचन क्रिया ठीक करने के लिए काली मिर्च और सेंधा नमक को पीसकर अदरक के टुकड़े के साथ खाएं।यह आराम देगा।
- यदि आलू में झुर्रियां पड़ गईं हो तो,उन्हें नमक डालकर उबालें आलू का बासीपन खत्म होगा।
- सैंडविच काटने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल करना है उसे गर्म कर लें।इससे सैंडविच काटने में आसानी होगी।
- बादाम और काजू के डब्बे में लौंग डालकर रखें कीड़ा नही लगेगा।
- यदि आपके हाथों में किसी भी मसाले का दाग लगा हो,तो उनको दूर करने के लिए कच्चा आलू काटकर रगड़िए।दाग दूर होगा।
- सिंक में कचरा भर जाए तब एक बर्तन में पानी डालकर एक चम्मच खाने का सोडा डालकर उबालें।फिर सिंक के पाइप का नीचे का सिरा कपड़े से बांधकर यह पानी पाइप में भर दें।थोड़ी देर बाद लम्बी डंडी से साफ कर लें।
- चावल जब पकने पर आ जाये तब,उसमें कुछ निम्बू के रस निचोड़ दें, चावल खिला खिला और खुशबू दार बनेगा।
- नमकदानी में अक्सर नमक जम जाता है।सील से बचाने के लिए उसमें 3 /4 चावल के दाने डालें।
- कुकिंग गैस को सिरके और नमक के घोल से साफ करें। गैस चमकने लगेगी।और वहां कीड़े भी नही आएंगे।
- सब्जी को धोकर काटें।बाद में धोने से उसके खनिज, विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
- रोटी बनाने से 10 मिनट पहले आटा फ्रिज से बाहर निकालें।जिससे रोटियां आराम से बनेंगी।
- खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं इससे पाचनशक्ति ठीक रहती है, शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं।
- बेलन को फ्रिज में ठंडा करके रोटी बेलने से उसमे आटा नही चिपकता।
- रसोई में एक डायरी रखें, जब भी कोई चीज़ खत्म होने वाली हो उसमे लिखें।
- फ्रिज में सभी सामग्री को ढककर रखें, जिससे एक वस्तु की गंध दूसरे में ना जाये।
- दूध को एक उबाल देकर ही प्रयोग करें।ज्यादा उबालने से पोषक तत्व नष्ट हो..
शनिवार, 8 मई 2021
शाही फालूदा
सोमवार, 3 मई 2021
आम पन्ना
काढ़ा
बुधवार, 13 जनवरी 2021
मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL, उड़ी पतंग और खिल गया DiL… (तिल के लड्डू)मकर संक्रांति स्पेशल
मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL,
उड़ी पतंग और खिल गया DiL…
चलो उड़ाये पतंग सबकोई Mil…
तिल के लड्डू
तिल का लड्ड़ू नाम सुनते ही खाने को मन कर जाता है और तिल के लड्डू के बिना मकर संक्रांति का त्योहार कैसा? इसी मौके पर तिल और गुड़ से तैयार किया जाने वाला तिल का लड्डू लगभग हर जगह बनाया जाता है।
इसकी सोंधी मिठास बहुत मनमोहक लगती है।और खाने में बेहद स्वादिष्ट।तिल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है. इस मकर संक्रांति के त्योहार पर चलिए बनाते हैं हम तिल का लड्ड़ू।
यह हम घर पर आसानी से बना सकते हैं।
बनाने की विधि -
तिल को अच्छे से साफ कर लीजिये.
अब तिल भूनिए
कढ़ाई को गरम कीजिये।
मीडियम आग आंच पर रखते हुए,लगातार चलाते हुये
तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये।
ध्यान रहे कि तिल जले नहीं।
भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा होने दें।
तिल
भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये।साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये।
गुड़
गुड़ को छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये।
अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये।
गुड़ के टुकड़े डालिये और धीमीआंच पर गुड़ को पिघला लीजिये।
गुड़ पिघलने गैस बन्द कर दीजिये।
इसी समय काजू और बादाम काट लीजिए.
सामग्री मिक्स कीजिए
गुड़ के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये।
अब इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए।
अब गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है।
इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.
लड्डू बांधिए
हाथ में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को एक चम्मच उठाइये (लड्डू गरम मिश्रण से ही बनाने पड़ते हैं, मिश्रण ठंडा होने पर जमने लगता है और लड्डू बनाना मुश्किल होता है). गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये। सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये।
तिल के लड्डू तैयार हैं।
तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू को ड्राई होने पर आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख सकते हैं।
लीजिये तैयार है तिल का लड्डू।
सोमवार, 11 जनवरी 2021
चाइनीज़ पकौड़ा
पकौड़ा किसी भी चीज़ का बना हो।उसकी बात ही कुछ और होती है।आज मैं यहाँ चाइनीज़ तरीके से बनाने का तरीका बताने जा रही हूं।जो बेहद लज़ीज चटपटा तीखा है।यह सबको पसंद आएगा।इसे बनाना भी आसान है।झटपट तैयार हो जाता है।और ख़ास बात की घर में जो चीज़ उपलब्ध है उसी से बन जाता है।हं कुछ सॉस की जरूरत होती है बस ।चटपटा पकौड़ा तैयार हो जाता है।
तो देर किस बात की।चलिए बनाते हैं आज कुछ अलग हटके ।बनाकर खिलाइये और तारीफें बटोरिए।
आज की रेसिपी है हमारी- चाइनीज़ पकौड़ा।
बनाने की सामग्री
मैदा -1 कटोरी
कॉर्न फ्लोर :आधा कटोरी
गाजर : एक कटोरी चॉप किया हुआ
हरी प्याज: 1 कटोरी बारीक कटा हुआ
पत्ता गोभी :2 कटोरी
रेड चिली सॉस : 2 चम्मच
सोया सॉस :1 चम्मच
टमाटर सॉस :1 चम्मच
जिंजर गार्लिक पेस्ट: 2 चम्मच
चिली पेस्ट :2 चम्मच
सोडा :1 चुटकी
विनेगर :1 चम्मच
रेड फ़ूड कलर : थोड़ा
नमक : स्वादनुसार
बनाने की विधि :
👉पकोड़ा बनाने के लिए हम एक बाउल में पत्ता गोभी डालेंगे।
👉अब इसमें हरी प्याज, गाजर, जिंजर गार्लिक पेस्ट,2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट,रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, विनेगर और स्वादनुसार नमक डालें।
👉अब फ़ूड कलर थोड़ा पानी मे मिलाकर इसमें डाल दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
👉अब मैदा ,कॉर्न फ्लोर डालें।
मिश्रण को थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिक्स करें।
👉अब इसका अच्छे तरीके से डो बना लें।
👉सबसे लास्ट में सोडा डालकर फिर से मिला लें।
👉अब हाथों में तेल लगाकर छोटे छोटे बॉल्स बना लें।
👉बॉल्स को गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर फ्राई कर लें।
👉पकोड़े को चलाते रहें ताकि चारों तरफ अच्छे से फ्राई हो जाये।
👉अब इसे टिशू पेपर पर निकाल लें
और चटनी के साथ सर्व करें।
गुरुवार, 7 जनवरी 2021
मैक्सिकन स्नैक्स क्रिस्पी नाचोज़
बुधवार, 6 जनवरी 2021
अदरक की बर्फी (सर्दियों के लिए)
Diva's recipes of
बनाना ओट्स स्मूदी
आजकल सेहत का ध्यान किसे नहीं रहता।सभी अपने तरीके से अपना अपना ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है।आज के दौड़ भाग की जिंदगी में। और जल्दी ...
-
पुदीने और सौंफ की शर्बत गर्मियों मे हमें हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बाजार में तरह तरह के रंग बिरंगे शर्बत उपलब्ध हैं जो हमारे...
-
आज मैं लेकर आई हूँ पनीर टिक्का मसाला । पनीर टिक्का मसाला सबके पसंद का होता है। बेहद स्वादिष्ट।बच्चों की फेवरेट।या कहूँ सबकी फे...