शुक्रवार, 3 मई 2019

आमरस

             "आमरस"
गर्मियाँ आते ही हमें बहोत सारे फल नज़र आने लगते हैं।उनमें से एक है फलो का राजा "आम"।आम के नाम से ही मुँह में पानी आ जाता है।आम को हम कितने प्रकार से खाने के रूप में हम उपयोग करते हैं।एक लोकप्रिय डिजर्ट है "आमरस"।

आमरस बनाने में बहोत ही आसान है।इसमें पके हुए आम के टुकड़े, थोड़े बर्फ़ के टुकड़े, दूध और चीनी को एक साथ मिक्सी में पीस लें और हो गया आपका "आमरस"तैयार।इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए केसर और इलायची पाउडर डाल दें।हो गया स्वादिष्ट डिजर्ट तैयार।इसे आप पुरी ,पराठा के साथ खा सकते हैं।

गुरुवार, 2 मई 2019

घरेलू ठंडी शर्बत

पुदीने और सौंफ की शर्बत
गर्मियों मे हमें हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता है।
बाजार में तरह तरह के रंग बिरंगे शर्बत उपलब्ध हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं।
इससे बचने के लिए हम घर पर ही अपने पसंद के शर्बत तैयार कर सकते हैं।
आज मैं आपको घरेलू शर्बत बताने जा रही हूँ जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और बनाने में भी आसान।
सबसे पहले हम एक पुदीने की जूरी लेंगें और 5 चम्मच सौंफ लेंगें।पुदीने को अच्छी तरह से धो लेंगें। और उसकी कोमल पत्तियां निकाल लेंगें।अब सौंफ को 2 घंटे तक भिगोकर रख देंगे।उसके बाद पुदीने और सौंफ को बारीक पीस लेंगें ।उसे छान कर एक ग्लास में डाल लेंगे।फिर उसमें ठंडा पानी मिलाकर रख देंगे।इसके बाद अपने स्वाद के अनुसार उसमे शक्कर मिलाएं।फिर थोड़ा ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।।।बस हो गयी ठंडी शर्बत तैयार।

Diva's recipes of

आलू का पराठा ढाबा स्टाइल

आलू पराठा सबको भाता है। इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। कभी भी कोई भी मौसम हो आलू पराठा हमेशा अच्छा लगता है। बड़े बूढ...