नानखताई किसको नहीं पसंद बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद है। बच्चे इसे कुकीज भी बोलते हैं।नानखताई परम्परागत बनते आ रही है।लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।कुछ लोग ऐसे ही मिठाई जैसा स्वाद लेकर। तो चलिए बनाते हैं नानखताई।
सामग्री :
मैदा -100 ग्राम
बेसन-50 ग्राम
सूजी-50 ग्राम
चीनी-200 ग्राम
छोटी-इलायची 10
बेकिंग पाउडर-एक छोटा चम्मच
बनाने की विधि:
सबसे पहले चीनी को पीस लें।
घी गर्म करके पिघला लें।
अब एक बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालें।
और अच्छी तरह फेंट लें।
मैदे, बेसन और सूजी को छान लें छोटी इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।घी चीनी के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, नरम आटें जैसा गूँथ लें।नानखताई बनाने का मिश्रण बिल्कुल तैयार है।
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालें और दोनों हाथों की मदद से गोल करके थोड़ा सा दबाइये।और चिकनी की हुई ट्रे में लगा दें।सारे मिश्रण को इसी तरह से छोटी छोटी टिक्की का आकार देकर ट्रे में लगा दें।इसको 10 से 15 मिनट तक रख दें।
ओवन को 200 डी. से.तापमान में सेट करके गर्म करें।
अब नानखताई की ट्रे बेक करने के लिए ओवन में रख दें।और ओवन को 180 डी.से. तापमान पर सेट करके 10 मिनट के लिए नानखताई को बेक करें।
अब ओवन को खोलकर नानखताई को चेक करें।और फिर से ओवन में 5 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें।करीब15 से 18 मिनट में नानखताई बेक होकर तैयार हो जाती है।
अब ओवन से नानखताई निकाल कर एक प्लेट में रख दें।
अब हमारी नानखताई तैयार है।।