नारियल का लड्डू भारत का प्रसिद्ध मिठाई है।यह हर जगह मिठाई की दुकान पर मिलता है।
नारियल का लड्डू किसे पसंद नहीं।यह तो सबके मन को भाता है। नारियल की मिठाई बनाना बिल्कुल आसान है।इसका स्वाद सभी को पसंद आता है।इसकी खूबी यह है कि यह बहुत कम समय में तैयार होने वाली मिठाई है।नारियल का स्वाद बहुत मीठा और खुशबू वाला होता है।
इसे हम बनाकर कुछ दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।
यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।आज मैंने नवरात्रि के भोग के लिए नारियल और गुड़ का लड्डू बनाया है।इस समय कोई भी चीज़ बाहर से मंगाना सेफ नहीं।हम इसे घर पर शुद्ध तरीके से मांग सकते हैं।जब यह बनता है तब पूरे घर में इसकी खुश्बू फैल जाती है और लोग तारीफ करते नहीं थकते ।एक बार जो खाता है वह बार बार डिमांड करता है।मैंने बहुत आसान तरीके से इसे बनाया है।शायद आपको भी पसंद आ जाए।मेरे बच्चों ने पहली बार खाया तो उन्हें पसंद आ गया।
इसकी खास बात है कि अगर आपको रात में नींद नहीं आती तब आप इसे खा कर सो सकते हैं।आपकी नींद पूरी हो सकती है।
बच्चों की याददाश्त तेज होती है।
सामग्री:
2 कटोरी सूखा नारियल
1 कटोरी गुड़
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बनाने की विधि:
★ एक कढाई में नारियल डालकर 2 मिनट के लिए भूने।
★अब गुड़ डालें।
★ गुड़ डालकर भूने, लगातार चलाते रहें।
★गुड़ पिघलने तक चलाते रहें।
★जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब उसमें इलायची पाउडर डालकर भूने।
★जब एकदम सूख जाए तब ठंडा कर के इस
मिश्रण से लड्डू बनाएं।
★इसके ऊपर नारियल का बुरादा लगाकर सर्व करें।बहुत खूबसूरत लगता है।
Mere Hatho Ka Desi Swad...Yummy..n Very Tasty..My Desi Kitchen... Maine Bahot Hi Aasan Tarike Se Samjhane Ki Kosis Ki Hai.. Aap Bhi Try Kijiye Meri Recipe.
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020
गुड़ और नारियल का लड्डू
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020
ढोकला(खमन) झटपट रेसिपी
ढोकला के नाम से मुँह में पानी आ जाता है।
बहुत लोग को पसंद तो है ,पर उन्हें लगता है कि बहुत टाइम लगता है इसे बनाने में, पर यह बिल्कुल आसान है मुझे भी यही लगता था।पर मैं अपने तरीके से बनाती हूँ वो भी 30 मिनट में।
घण्टो इसमें लगने की जरूरत नहीं है।सबसे खास बात यह है कि बहुत ही स्पंजी होता है।और टेस्ट भी बहुत बढियां।
ढोकला
घोल के लिए सामग्री:
2 कप बेसन,2 बड़े चम्मच नींबू का रस, एक स्पून ईनो पाउडर,पानी आवश्यकता के अनुसार, दही 1 कप,तेल चिकनाई के लिए, एक चम्मच चीनी,नमक,एक चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, स्वादनुसार,हल्दी आधा चम्मच।
तड़के के लिए :
2 चम्मच तेल,1 चम्मच राई, हरि मिर्च 3/4 लम्बी कटी हुई, चुटकी भर हिंग,धनिया पत्ती बारीक कटी हुई। 8/10 कड़ी पत्ते।
बनाने की विधि
एक बड़े बर्तन में बेसन, निम्बू का रस,चीनी, हल्दी, नमक,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा,अब दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।थोड़ा पानी डाल कर उसे ज्यादा गाढ़ी ना ज्यादा पतली देखकर घोल तैयार करें।अच्छी तरह फेंट लें।गुठलियां नही रहनी चाहिए।
अब इसमें ईनो डालकर 1 मिनट तक फेंट लें।
अब इसे एक केक तीन में या कोई गाढ़े बर्तन में तेल लगाकर घोल डाल दें।
ध्यान रखें बर्तन में 1/2 इंच ऊँचाई तक घोल डालें।
अब एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर एक स्टैंड रखें।
अब उसके ऊपर यह घोल वाली बर्तन रखें।
अब इसे 20 मिनट तक ढककर भाप में पकने दें।
20 मिनट में एकबार चेक कर लें चाकू से की पका है कि नही।घोल चाकू से नहीं चिपकता तो यह तैयार हो गया।
अब गैस बंद कर दें।ढोकला को ठंडा होने दें।
अब इसे थाली में निकाल लें।
तड़का
अब एक पैन में तेल गरम करें
राई और हींग डालें।
जब तड़कने लगे तब राई ,और कड़ी पत्ता डालें।
कुछ सेकंड के लिए भुने। गैस बंद कर दें।
अब आधा कप पानी में 2 चम्मच चीनी डालकर उबालें।एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
अब तड़के को ढोकले पर डालें चारो तरफ फैलाते हुये।
चीनी का घोल भी साथ में डालें
हो गया ढोकला तैयार।।
अब चटनी के साथ सर्व करें।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Diva's recipes of
बनाना ओट्स स्मूदी
आजकल सेहत का ध्यान किसे नहीं रहता।सभी अपने तरीके से अपना अपना ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है।आज के दौड़ भाग की जिंदगी में। और जल्दी ...
-
पुदीने और सौंफ की शर्बत गर्मियों मे हमें हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बाजार में तरह तरह के रंग बिरंगे शर्बत उपलब्ध हैं जो हमारे...
-
आज मैं लेकर आई हूँ पनीर टिक्का मसाला । पनीर टिक्का मसाला सबके पसंद का होता है। बेहद स्वादिष्ट।बच्चों की फेवरेट।या कहूँ सबकी फे...