बुधवार, 25 मार्च 2020

मैगी

जब जोरो की भूख हो तब कुछ नहीं सूझता।
ये सबके साथ होता है। तब बस एक ही नाम मुँह पे आता है।
 "हाँ मैगी" मैगी ऐसी डिश है जो सबको पसंद है।बच्चें और युवाओं की पहली पसंद मैगी ही है।जो झट पट बन जाती है। यह भी सब लोग अपने तरीके से बनाते हैं।ये जैसे भी बनाओ अच्छा ही लगता है।और सभी मन से खाते हैं।मैं भी अपने तरीके से बनाती हूँ।जो सभी को बहोत पसंद आता है।तो चलिए आज मैगी बनाते हैं टेस्टी टेस्टी। 
सामग्री:                                    
   मैगी, 1प्याज़ ,2 टमाटर,2 हरी मिर्च, हरा मटर या सिंगदना(मूंगफली),आधा चम्मच जीरा, नमक, धनिया पत्ती,  चिली सॉस।
बनाने की विधि:                                                      
  •   सबसे पहले प्याज़ को बारीक काट लें।
  • टमाटर को भी बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
  • मूंगफली को फ्राई कर लें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें अपने अनुसार। फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डालें।जब प्याज़ लाल हो जाए तब उसमें टमाटर डालें।टमाटर को थोड़ा पकने दें।पकने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डालें।फिर उसमें फ्राई किया मूंगफली डालें।अब इसमें मैगी मसाला डालें।अगर ज्यादा डालेंगे तो और टेस्टी बनेगा।मसाला डालते ही उसमें नमक स्वादनुसार डालें। मैगी के टुकड़े डालें।फिर पानी डालें।पानी अपने अनुसार डालें। जैसा आपको खाना पसंद है ।ग्रेवी वाला चाहिए तो पानी ज्यादा डालें। मैगी जब पक जाए तब गैस बंद कर दें।फिर उसमें हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।हो गया स्वादिष्ट मैगी तैयार।


       
                                                         






 

शनिवार, 21 मार्च 2020

प्याज़ का पराठा

             'प्याज़ का पराठा'
जब टाइम की कमी हो तो समझ नही आता कि क्या बनाया जाए?मेरे साथ भी यही होता है।जो बने वो बच्चे खाएँगे की नही बड़ी टेंशन होती है।मैं जल्दी में हमेशा बनाती हूँ कुछ डिश जो एकदम आसान है। जिनमें से एक ये भी है।
सामग्री:
 2 कटोरी आटा ,1 प्याज़ बारीक कटा, 1 चम्मच जीरा,2 हरी मिर्ची, 2 चम्मच  तेल,नमक स्वदनुसार।
बनाने की विधि:   
 आटे में ये सभी चीजों को मिला लें।और उसे(मीडियम)मध्यम गूँथ लें।अब इसको गोल गोल बेल लें रोटी की तरह।
  फिर घी लगाकर सेकें। 
   हो गया पराठा तैयार।
   अब इसे सौस या अचार के साथ खा सकते हैं।

बुधवार, 18 मार्च 2020

"लिट्टी चोखा"

"लिट्टी "जिसे सुनते ही एक ही नाम जुबान पे आता है-बिहार। लिट्टी बिहार की पारम्परिक स्वादिष्ट डिश है।इसे हम डिनर या लंच में बना सकते हैं।यह देखने मे एकदम बाटी जैसे लगती है।लेकिन इसमें एक अन्तर है, इसमें सत्तू भरी जाती है। यह बैंगन के भर्ते (चोखा )के साथ खाया जाता है।
सामग्री:  

500 ग्राम: आटा
250 ग्राम: चने का सत्तू
2 प्याज बारीक कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
 2 चम्मच नींबू रस
10 कली लहसुन -कटी हुई
एक चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
4 हरि मिर्च कटी हुई
आधा चम्मच-अजवाइन मंगरैल
काला नमक- आधा छोटी चम्मच
नमक :स्वादनुसार
आधा चम्मच- आमचूर

बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में 2 चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार डालें।फिर उसे कड़क गूँथ लें।

सत्तू का मसाला: 
अब मसाले तैयार करने के लिए जो हमें लिट्टी में भरना है।उसे तैयार करना है।

इसमें -चने का सत्तू में,बारीक कटी प्याज़, बारीक कटा लहसुन, हरि मिर्च, अजवाइन-मंगरैल, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच आमचूर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, निम्बू का रस, नमक स्वदनुसार ,थोड़ा अचार का मसाला इनसब को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिला लें।मिश्रण भुरभुरा होना चाहिए।अब यह मिश्रण तैयार है।
अब जो आटा हमने गूथें हैं।उसकी गोल गोल लोयी बना लें।अब एक लोयी में सत्तू वाला मिश्रण को भरें। मिश्रण को अच्छी तरह से भर के बंद करें।अब ऐसे ही सब लिट्टी को तैयार करें।
अब इन सब लिट्टियों को आग में सेकें।इसके लिए लकड़ी को ,या कोयले को जलाकर आग तैयार कर लें।फिर इसमें इन लिट्टियों को भूरे होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
चाहे तो अगर आग की सुविधा ना हो तो इसे हम ओवन में बेक कर सकते हैं।या इसे हम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं। हो गया हमारा स्वादिष्ट लिट्टी।
 लिट्टी हमेशा देसी चोखा के साथ ही अच्छा लगता है।

चोखा बनाने की विधि:

 बैंगन को अच्छी तरह से पका लें।पकने के बाद इसके छिलके निकाल कर मैश कर लें।इसमे नमक स्वदनुसार,2 हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 चम्मच बारीक कटा लहसुन, थोड़ा बारीक धनिया पत्ती,2 बूंद सरसो का तेल। सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
हो गया चोखा तैयार।
लिट्टी को हम आधा करके उसमें घी डालकर खा सकते हैं।बेहद स्वादिष्ट लगता है।

Diva's recipes of

बनाना ओट्स स्मूदी

आजकल सेहत का ध्यान किसे नहीं रहता।सभी अपने तरीके से अपना अपना ख्याल रखते हैं। जरूरी भी है।आज के दौड़ भाग की जिंदगी में। और जल्दी ...